जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

JAGRAN DESK

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की दौर अभी जारी है। राज्य के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। राज्य में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिन बर्फबारी होगी।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 3 मार्च तक और बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि 2 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है, जबकि 3 मार्च को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 4 मार्च से 8 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

पर्यटकों के लिए जारी की गई चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य रूप से साधना दर्रा, राजदान दर्रा, सोनमर्ग-जोजिला-गुमरी एक्सिस, मुगल रोड, सिंथन दर्रा और पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और भूस्खनल से रोड बंद हो सकते हैं। इसलिए पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को यातायात परामर्श का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की चेतावनी दी है और कहा है कि ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई

वहीं, जम्मू और कश्मीर सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों में उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। अब सभी स्कूल 6 मार्च तक बंद रहेंगे। स्कूल अब 1 मार्च, 2025 की पूर्व निर्धारित तिथि के बजाय 7 मार्च को फिर से खुलेंगे। 

जम्मू-कश्मीर में सामान्य से ज्यादा बारिश

बता दें कि कश्मीर घाटी में जारी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रही बारिश ने जम्मू-कश्मीर में वर्षा की कमी को 80 प्रतिशत से घटाकर 42 प्रतिशत कर दिया है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, घाटी में 26 से 28 फरवरी के बीच सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य वर्षा 15.5 मिमी होनी चाहिए थी लेकिन प्रदेश में 78.4 मिमी वर्षा हुई जो सामान्य से 407 प्रतिशत अधिक है। अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर में सामान्य से 1,891 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई जबकि गांदरबल जिले में यह आंकड़ा 511 प्रतिशत अधिक रहा। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

JAGRAN DESK

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 3 मार्च तक और बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि 2 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है, जबकि 3 मार्च को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 4 मार्च से 8 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

पर्यटकों के लिए जारी की गई चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य रूप से साधना दर्रा, राजदान दर्रा, सोनमर्ग-जोजिला-गुमरी एक्सिस, मुगल रोड, सिंथन दर्रा और पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और भूस्खनल से रोड बंद हो सकते हैं। इसलिए पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को यातायात परामर्श का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की चेतावनी दी है और कहा है कि ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई

वहीं, जम्मू और कश्मीर सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों में उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। अब सभी स्कूल 6 मार्च तक बंद रहेंगे। स्कूल अब 1 मार्च, 2025 की पूर्व निर्धारित तिथि के बजाय 7 मार्च को फिर से खुलेंगे। 

जम्मू-कश्मीर में सामान्य से ज्यादा बारिश

बता दें कि कश्मीर घाटी में जारी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रही बारिश ने जम्मू-कश्मीर में वर्षा की कमी को 80 प्रतिशत से घटाकर 42 प्रतिशत कर दिया है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, घाटी में 26 से 28 फरवरी के बीच सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य वर्षा 15.5 मिमी होनी चाहिए थी लेकिन प्रदेश में 78.4 मिमी वर्षा हुई जो सामान्य से 407 प्रतिशत अधिक है। अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर में सामान्य से 1,891 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई जबकि गांदरबल जिले में यह आंकड़ा 511 प्रतिशत अधिक रहा। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/how-will-the-weather-be-warned-for-tourists-in-jammu/article-12197

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.