फ्लोरिडा और जॉर्जिया में तूफान हेलेन ने मचाई तबाही, अब तक 30 लोगों की मौत, 9 लाख घरों में बिजली गुल

JAGRAN DESK

अमेरिका के फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और साउथ कैरोलिना जैसे राज्य जानलेवा तूफान 'हेलेन' का सामना कर रहे हैं. वहीं, इन राज्यों में तूफान के कारण मरने वालों की संख्या कम से कम 30 पहुंच गई है. तूफान को लेकर राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है.

अमेरिका के चार राज्य पिछले दो दिनों से जानलेवा तूफान ‘हेलेन’ का सामना कर रहे हैं. इनमें फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और साउथ कैरोलिना जैसे राज्य शामिल हैं. वहीं, इन राज्यों में तूफान के कारण मरने वालों की संख्या कम से कम 30 पहुंच गई है. तूफान ‘हेलेन’ ने शुक्रवार को फ्लोरिडा और जॉर्जिया समेत पूरे दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में भारी तबाही मचाई.

नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, तूफान हेलेन ने गुरुवार रात 11:10 बजे फ्लोरिडा के बिग बेंड ग्रामीण इलाके में दस्तक दी. उस समय इसकी अधिकतम रफ्तार 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी. वहीं, जानलेवा तूफान हेलेन ने शुक्रवार सुबह जॉर्जिया को प्रभावित किया. जब यह जॉर्जिया पहुंचा तो इसकी हवा की रफ्तार 177 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

9 लाख घरों में तेज हवाओं के कारण बिजली ठप

तूफान हेलेन के कारण जॉर्जिया की सड़कें पानी में डूब गई हैं. जॉर्जिया में पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि इसकी संख्या में और इजाफा हो सकता है. मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि तूफान के कारण दक्षिण-पूर्वी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं और बारिश होने का अनुमान है.

वहीं, मौसम विभाग ने तेज हवाओं और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. साथ ही कहा गया है कि घातक तूफान हेलेन उत्तर की ओर बढ़ रहा है. तूफान के आने से पहले ही फ्लोरिडा में करीब 9 लाख घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति तेज हवाओं के कारण बाधित हो गई है.

इन राज्यों में गवर्नर ने आपातकाल घोषित किया

साथ ही, एनडब्ल्यूएस ने अटलांटा और आसपास के इलाकों समेत मध्य जॉर्जिया में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. इसमें चेतावनी दी गई है कि इस क्षेत्र में 246 स्कूल और 23 अस्पताल हैं और दस लाख से अधिक निवासी खतरे में हैं. फ्लोरिडा, जॉर्जिया, अलबामा, कैरोलिनास और वर्जीनिया के गवर्नर ने अपने-अपने राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया है. तूफान से निपटने के लिए जॉर्जिया के गवर्नर ने अतिरिक्त सैनिकों और राहत कर्मियों को तैनात किया है. राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, तूफान हेलेन दक्षिण कैरोलिना तक फैल सकता है.AME

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

फ्लोरिडा और जॉर्जिया में तूफान हेलेन ने मचाई तबाही, अब तक 30 लोगों की मौत, 9 लाख घरों में बिजली गुल

JAGRAN DESK

अमेरिका के चार राज्य पिछले दो दिनों से जानलेवा तूफान ‘हेलेन’ का सामना कर रहे हैं. इनमें फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और साउथ कैरोलिना जैसे राज्य शामिल हैं. वहीं, इन राज्यों में तूफान के कारण मरने वालों की संख्या कम से कम 30 पहुंच गई है. तूफान ‘हेलेन’ ने शुक्रवार को फ्लोरिडा और जॉर्जिया समेत पूरे दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में भारी तबाही मचाई.

नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, तूफान हेलेन ने गुरुवार रात 11:10 बजे फ्लोरिडा के बिग बेंड ग्रामीण इलाके में दस्तक दी. उस समय इसकी अधिकतम रफ्तार 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी. वहीं, जानलेवा तूफान हेलेन ने शुक्रवार सुबह जॉर्जिया को प्रभावित किया. जब यह जॉर्जिया पहुंचा तो इसकी हवा की रफ्तार 177 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

9 लाख घरों में तेज हवाओं के कारण बिजली ठप

तूफान हेलेन के कारण जॉर्जिया की सड़कें पानी में डूब गई हैं. जॉर्जिया में पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि इसकी संख्या में और इजाफा हो सकता है. मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि तूफान के कारण दक्षिण-पूर्वी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं और बारिश होने का अनुमान है.

वहीं, मौसम विभाग ने तेज हवाओं और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. साथ ही कहा गया है कि घातक तूफान हेलेन उत्तर की ओर बढ़ रहा है. तूफान के आने से पहले ही फ्लोरिडा में करीब 9 लाख घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति तेज हवाओं के कारण बाधित हो गई है.

इन राज्यों में गवर्नर ने आपातकाल घोषित किया

साथ ही, एनडब्ल्यूएस ने अटलांटा और आसपास के इलाकों समेत मध्य जॉर्जिया में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. इसमें चेतावनी दी गई है कि इस क्षेत्र में 246 स्कूल और 23 अस्पताल हैं और दस लाख से अधिक निवासी खतरे में हैं. फ्लोरिडा, जॉर्जिया, अलबामा, कैरोलिनास और वर्जीनिया के गवर्नर ने अपने-अपने राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया है. तूफान से निपटने के लिए जॉर्जिया के गवर्नर ने अतिरिक्त सैनिकों और राहत कर्मियों को तैनात किया है. राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, तूफान हेलेन दक्षिण कैरोलिना तक फैल सकता है.AME

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/hurricane-helen-caused-devastation-in-florida-and-georgia-30-people/article-187

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.