FASTag नहीं तो कैश दो… नितिन गडकरी ने बताया ऐसे होता है टोल प्लाजा पर स्कैम

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक टोल प्लाज़ा पर फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिये घोटाले का मामला सामने आया है. सरकार ने जांच समिति बनाई है, जिसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. घोटाले में ईटीसी सिस्टम में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई पर नकद लेनदेन में अनियमितताएं मिली हैं. सरकार ने दोषी एजेंसियों पर कार्रवाई की है. भविष्य में ऐसे घोटालों को रोकने के लिए कदम उठा रही है, जिसमें फास्टैग और एएनपीआर आधारित टोलिंग सिस्टम शामिल है.

चोर चोरी से जाए, हेरा फेरी से न जाए… ये कहावत और इससे जुड़े किस्से सुने व देखे होंगे. ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है, जहां सरकार को चूना लगाया जा रहा था. वो भी टोल प्लाजा पर. इसका खुलासा एक सवाल के जवाब में सरकार की ओर संसद में दिया गया है. सरकार ने सदन में क्या कहा, ये जानने से पहले आइए वो सवाल जान लेते हैं, जो सरकार से पूछे गए थे.

लोकसभा में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सवाल किया गया, क्या सरकार को एनएचएआई के तहत राजमार्गों पर टोल बूथों फर्जी सॉफ्टवेयर से किए गए घोटाले की जानकारी है. अगर हां तो उसका ब्यौरा क्या है? क्या सरकार देश के सभी टोल बूथों की जांच कराने का विचार कर रही है? अब तक कितने का घोटाला हुआ है और कार्रवाई क्या की गई है?

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है मामला

यहां जिस घोटाले का जिक्र किया गया है वो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एसटीएफ की ओर से दर्ज एफआईआर से जुड़ा है. सरकार ने बताया कि एसटीएफ ने अत्रैला शिव गुलाम यूजर फीस प्लाजा में लगे टीएमएस (टोल मैनेजमेंट सिस्टम) सॉफ्टवेयर से जमा नकदी को गैर-फास्टैग/ब्लैक लिस्टेड फास्टैग वाहनों से अलग हैंडहेल्ड मशीनों से पैसे लेने का आरोप लगाया है. हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) सिस्टम में कोई उल्लंघन नहीं हुआ है.

सरकार ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है. 98% टोल कलेक्शन ईटीसी से होता है. सरकार ने बताया कि जब अवैध फास्टैग वाले वाहन टोल प्लाजा में प्रवेश करते हैं तो बूम बैरियर नहीं खुलता है. इससे नकद लेनदेन होता है. ऐसे में वाहन चालक को लागू शुल्क का दोगुना भुगतान करना होता है. टोल ऑपरेटर इस लेन-देन को छूट या उल्लंघन श्रेणी में घोषित कर सकता है और अवैध पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) मशीनों का उपयोग करके भुगतान रसीद बना सकता है.

टोल ऑपरेटर वाहनों से कैश ले रहे थे

ओवरलोड वाहनों से पैसे के अतिरिक्त नकद भुगतान वसूलने की भी संभावना हो सकती है, जिसका ईटीसी/टीएमएस सिस्टम में हिसाब नहीं हो सकता है. हालिया घटना से पहले की तुलना में और घटना के बाद नकद लेनदेन के प्रतिशत में इजाफा देखा गया, जो इस बात का संकेत है कि टोल ऑपरेटर उन वाहनों से नकद ले रहे हैं जिनके पास फास्टैग नहीं है या जिनके पास अमान्य/गैर-कार्यात्मक फास्टैग है.

इस घटना में एनएचएआई ने यूजर फीस एजेंसी के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त कर दिया गया है. एजेंसी पर एक साल का बैन भी लगाया गया है. साथ ही एसटीएफ की ओर से आपराधिक कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा एफआईआर के आधार पर 13 यूजर फीस संग्रह करने वाली एजेंसियों को भी दो साल के लिए बैन किया गया है. एनएचएआई टोल प्लाजा पर ऑडिट कैमरे लगाने पर भी विचार कर रहा है. ताकि एआई की मदद से सटीक आंकड़े सामने आ सकें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

FASTag नहीं तो कैश दो… नितिन गडकरी ने बताया ऐसे होता है टोल प्लाजा पर स्कैम

JAGRAN DESK

चोर चोरी से जाए, हेरा फेरी से न जाए… ये कहावत और इससे जुड़े किस्से सुने व देखे होंगे. ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है, जहां सरकार को चूना लगाया जा रहा था. वो भी टोल प्लाजा पर. इसका खुलासा एक सवाल के जवाब में सरकार की ओर संसद में दिया गया है. सरकार ने सदन में क्या कहा, ये जानने से पहले आइए वो सवाल जान लेते हैं, जो सरकार से पूछे गए थे.

लोकसभा में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सवाल किया गया, क्या सरकार को एनएचएआई के तहत राजमार्गों पर टोल बूथों फर्जी सॉफ्टवेयर से किए गए घोटाले की जानकारी है. अगर हां तो उसका ब्यौरा क्या है? क्या सरकार देश के सभी टोल बूथों की जांच कराने का विचार कर रही है? अब तक कितने का घोटाला हुआ है और कार्रवाई क्या की गई है?

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है मामला

यहां जिस घोटाले का जिक्र किया गया है वो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एसटीएफ की ओर से दर्ज एफआईआर से जुड़ा है. सरकार ने बताया कि एसटीएफ ने अत्रैला शिव गुलाम यूजर फीस प्लाजा में लगे टीएमएस (टोल मैनेजमेंट सिस्टम) सॉफ्टवेयर से जमा नकदी को गैर-फास्टैग/ब्लैक लिस्टेड फास्टैग वाहनों से अलग हैंडहेल्ड मशीनों से पैसे लेने का आरोप लगाया है. हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) सिस्टम में कोई उल्लंघन नहीं हुआ है.

सरकार ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है. 98% टोल कलेक्शन ईटीसी से होता है. सरकार ने बताया कि जब अवैध फास्टैग वाले वाहन टोल प्लाजा में प्रवेश करते हैं तो बूम बैरियर नहीं खुलता है. इससे नकद लेनदेन होता है. ऐसे में वाहन चालक को लागू शुल्क का दोगुना भुगतान करना होता है. टोल ऑपरेटर इस लेन-देन को छूट या उल्लंघन श्रेणी में घोषित कर सकता है और अवैध पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) मशीनों का उपयोग करके भुगतान रसीद बना सकता है.

टोल ऑपरेटर वाहनों से कैश ले रहे थे

ओवरलोड वाहनों से पैसे के अतिरिक्त नकद भुगतान वसूलने की भी संभावना हो सकती है, जिसका ईटीसी/टीएमएस सिस्टम में हिसाब नहीं हो सकता है. हालिया घटना से पहले की तुलना में और घटना के बाद नकद लेनदेन के प्रतिशत में इजाफा देखा गया, जो इस बात का संकेत है कि टोल ऑपरेटर उन वाहनों से नकद ले रहे हैं जिनके पास फास्टैग नहीं है या जिनके पास अमान्य/गैर-कार्यात्मक फास्टैग है.

इस घटना में एनएचएआई ने यूजर फीस एजेंसी के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त कर दिया गया है. एजेंसी पर एक साल का बैन भी लगाया गया है. साथ ही एसटीएफ की ओर से आपराधिक कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा एफआईआर के आधार पर 13 यूजर फीस संग्रह करने वाली एजेंसियों को भी दो साल के लिए बैन किया गया है. एनएचएआई टोल प्लाजा पर ऑडिट कैमरे लगाने पर भी विचार कर रहा है. ताकि एआई की मदद से सटीक आंकड़े सामने आ सकें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/if-not-fastag-give-cash%E2%80%A6-nitin-gadkari-told-that-this/article-14734

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.