हर मस्जिद में मंदिर ढूंढेंगे तो भारत भी बन जाएगा सीरिया-अफगानिस्तान… पूर्व ASI चीफ का बड़ा बयान

JAGRAN DESK

संभल में मस्जिद सर्वे को लेकर हुई हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद ASI ने संभल में खुदाई कर कई स्थलों के बारे में पता लगाया. देश भर में हो रही खुदाई और ASI सर्वे पर पूर्व निदेशक के.के. मोहम्मद ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हर मस्जिद में मंदिर ढूंढने की कोशिश करेंगे तो भारत का हाल भी अफगानिस्तान और सीरिया जैसा हो सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद बवाल देखने को मिला. कई दिनों तक इंटरनेट बंद तो कई दिनों तक शहर में कर्फ्यू लगा. बाद में हालात सामान्य हुए. इसके बाद यहां सर्वे और खुदाई का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके बाद कई मंदिरों और जगहों के बारे में जानकारी लगी. महीनों तक यहां खुदाई चलती रही.

अब इस खुदाई को लेकर आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर केके मोहम्मद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि हम हर मस्जिद में मंदिर ढूंढने का प्रयास करेंगे तो सिविल वॉर शुरू हो सकता है, और भारत की स्थिति अफगानिस्तान और इजराइल जैसी हो सकती है. जो देश के लिए सही नहीं होगा. केके मोहम्मद उज्जैन में चल रहे विक्रम उत्सव में शामिल होने आए थे. इस दौरान उन्होंने यह बात कही.

खुदाई से केवल अशांति मिलेगी- केके मोहम्मद

आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर केके मोहम्मद ने कहा कि साक्ष्यों के आधार से स्पष्ट है कि कई मस्जिदों का निर्माण मंदिरों के ऊपर किया गया है. कई बार इसके साक्ष्य मिल चुके हैं. लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं है कि हम हर मंदिर में मस्जिद की तलाश करें. अगर ऐसा करते हैं तो इससे विवाद और अशांति के अलावा कुछ नहीं मिलेगा. इसलिए जरूरी है कि ऐसे विवादों को बैठकर सुलझाना चाहिए.

संभल में 30 से ज्यादा जगहों पर सर्वे

ASI टीम ने अब तक संभल में 30 से अधिक स्थानों का सर्वे किया है. इसमें चतुर्मुख ब्रहम कूप, अमृत कूप, अशोक कूप, सप्तसागर कूप, बलि कूप, धर्म कूप, ऋषिकेश कूप, परासर कूप, अकर्ममोचन कूप, धरणि बाराह कूप, भद्रका आश्रम तीर्थ,स्वर्गदीप तीर्थ, चक्रपाणि तीर्थ के अलावा कल्कि विष्णु मंदिर, बावड़ी चंदौसी, फिरोजपुर का किला, झेम नाथ मंदिर, तोता मैना की कब्र और पृथ्वीराज की बावड़ी उर्फ चोरों का कुआं शामिल है.

बता दें कि बीते कुछ समय से संभल में खुदाई और सफाई का काम चल रहा है. इस दौरान आधा दर्जन से अधिक बंद मंदिर और दो दर्जन कुएं मिले हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

हर मस्जिद में मंदिर ढूंढेंगे तो भारत भी बन जाएगा सीरिया-अफगानिस्तान… पूर्व ASI चीफ का बड़ा बयान

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद बवाल देखने को मिला. कई दिनों तक इंटरनेट बंद तो कई दिनों तक शहर में कर्फ्यू लगा. बाद में हालात सामान्य हुए. इसके बाद यहां सर्वे और खुदाई का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके बाद कई मंदिरों और जगहों के बारे में जानकारी लगी. महीनों तक यहां खुदाई चलती रही.

अब इस खुदाई को लेकर आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर केके मोहम्मद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि हम हर मस्जिद में मंदिर ढूंढने का प्रयास करेंगे तो सिविल वॉर शुरू हो सकता है, और भारत की स्थिति अफगानिस्तान और इजराइल जैसी हो सकती है. जो देश के लिए सही नहीं होगा. केके मोहम्मद उज्जैन में चल रहे विक्रम उत्सव में शामिल होने आए थे. इस दौरान उन्होंने यह बात कही.

खुदाई से केवल अशांति मिलेगी- केके मोहम्मद

आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर केके मोहम्मद ने कहा कि साक्ष्यों के आधार से स्पष्ट है कि कई मस्जिदों का निर्माण मंदिरों के ऊपर किया गया है. कई बार इसके साक्ष्य मिल चुके हैं. लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं है कि हम हर मंदिर में मस्जिद की तलाश करें. अगर ऐसा करते हैं तो इससे विवाद और अशांति के अलावा कुछ नहीं मिलेगा. इसलिए जरूरी है कि ऐसे विवादों को बैठकर सुलझाना चाहिए.

संभल में 30 से ज्यादा जगहों पर सर्वे

ASI टीम ने अब तक संभल में 30 से अधिक स्थानों का सर्वे किया है. इसमें चतुर्मुख ब्रहम कूप, अमृत कूप, अशोक कूप, सप्तसागर कूप, बलि कूप, धर्म कूप, ऋषिकेश कूप, परासर कूप, अकर्ममोचन कूप, धरणि बाराह कूप, भद्रका आश्रम तीर्थ,स्वर्गदीप तीर्थ, चक्रपाणि तीर्थ के अलावा कल्कि विष्णु मंदिर, बावड़ी चंदौसी, फिरोजपुर का किला, झेम नाथ मंदिर, तोता मैना की कब्र और पृथ्वीराज की बावड़ी उर्फ चोरों का कुआं शामिल है.

बता दें कि बीते कुछ समय से संभल में खुदाई और सफाई का काम चल रहा है. इस दौरान आधा दर्जन से अधिक बंद मंदिर और दो दर्जन कुएं मिले हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/if-you-find-a-temple-in-every-mosque-india-will/article-13545

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.