महाकुंभ में खो जाएं तो कैसे होगी मुलाकात, क्या है व्यवस्था?

Dharm Desk

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में साधु संतों और श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है. ऐसे में अगर मेले में आया कोई श्रद्धालु खो जाता है या उसका कोई कीमती सामान खो जाता है, तो वो खोया व्यक्ति या उसका सामान कैसे मिल सकता है. आइए इस बारे में जानते हैं.

प्रयागराज का महाकुंभ पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में चल रहा है. महाकुंभ में बहुत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 10 खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं. ये सभी खोया पाया केंद्र डिजिटल हैं. मेले में बने सभी खोया पाया केंद्रों पर 55 इंच की एलईडी स्क्रीन लगायी गई हैं.

खोया पाया केंद्र

खोया पाया केंद्रों पर लगी एलईडी स्क्रीन लाउडस्पीकर से जुड़ी हैं. इन्हीं से मेले में खोए हुए व्यक्तियों और समानों के बारे में सूचना दी जा रही है. इतना ही नहीं खोया पाया केंद्रों पर महाकुंभ से जुड़े घाटों, रास्तों और व्यवस्थाओं की भी सारी जानकारी दी जा रही है. मेले में खो जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी कंप्यूटर पर दर्ज की जा रही है. फिर एलईडी स्क्रीन पर उन व्यक्तियों की फोटो और उनके बारे में प्रसारित किया जा रहा है. सभी खोया पाया केंद्र एक दूसरे से आधुनिक संचार प्रणाली से जुड़े हुए हैं. सूचना का प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी किया जा रहा है.

महाकुंभ से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

पूछताछ केंद्र

महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की मदद के लिए मेला क्षेत्र में पूछताछ केंद्र भी बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां दी जा रही हैं. इसके अलावा पुलिस थानों, चौकियों, फायर स्टेशन, पोस्ट ऑफिस और प्रमुख अधिकारियों के ऑफिस से भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं. पूछताछ केंद्रों पर शहर के मंदिरों, और ऐतिहासिक जगहों पर पहुंचने के रास्तों और साधन के बारे में भी बताया जा रहा है. अखाड़ों और महामंडलेश्वरों के शिविर कहां हैं. कल्पवासियों के शिविर किस ओर हैं. स्नान घाट कहा हैं. इन सभी बातों के बारे में भी बताया जा रहा है. बस और रेलवे स्टेशनों की स्थिति और ट्रेनों के समय के बारे में भी बताया जा रहा है.

26 फरवरी तक महाकुंभ

बता दें कि महाकुंभ का आगाज 13 जनवरी को हुआ है. ये महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा. महाकुंभ में पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति का स्नान संपन्न हो चुका है. इस महाकुंभ में 4 स्नान और होने हैं, जिसमें मौनी अमावस्या (29 जनवरी), बसंत पंचमी (3 फरवरी), माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) और महाशिवरत्रि का अमृत स्नान (26 फरवरी) होगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ में खो जाएं तो कैसे होगी मुलाकात, क्या है व्यवस्था?

Dharm Desk

प्रयागराज का महाकुंभ पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में चल रहा है. महाकुंभ में बहुत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 10 खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं. ये सभी खोया पाया केंद्र डिजिटल हैं. मेले में बने सभी खोया पाया केंद्रों पर 55 इंच की एलईडी स्क्रीन लगायी गई हैं.

खोया पाया केंद्र

खोया पाया केंद्रों पर लगी एलईडी स्क्रीन लाउडस्पीकर से जुड़ी हैं. इन्हीं से मेले में खोए हुए व्यक्तियों और समानों के बारे में सूचना दी जा रही है. इतना ही नहीं खोया पाया केंद्रों पर महाकुंभ से जुड़े घाटों, रास्तों और व्यवस्थाओं की भी सारी जानकारी दी जा रही है. मेले में खो जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी कंप्यूटर पर दर्ज की जा रही है. फिर एलईडी स्क्रीन पर उन व्यक्तियों की फोटो और उनके बारे में प्रसारित किया जा रहा है. सभी खोया पाया केंद्र एक दूसरे से आधुनिक संचार प्रणाली से जुड़े हुए हैं. सूचना का प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी किया जा रहा है.

महाकुंभ से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

पूछताछ केंद्र

महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की मदद के लिए मेला क्षेत्र में पूछताछ केंद्र भी बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां दी जा रही हैं. इसके अलावा पुलिस थानों, चौकियों, फायर स्टेशन, पोस्ट ऑफिस और प्रमुख अधिकारियों के ऑफिस से भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं. पूछताछ केंद्रों पर शहर के मंदिरों, और ऐतिहासिक जगहों पर पहुंचने के रास्तों और साधन के बारे में भी बताया जा रहा है. अखाड़ों और महामंडलेश्वरों के शिविर कहां हैं. कल्पवासियों के शिविर किस ओर हैं. स्नान घाट कहा हैं. इन सभी बातों के बारे में भी बताया जा रहा है. बस और रेलवे स्टेशनों की स्थिति और ट्रेनों के समय के बारे में भी बताया जा रहा है.

26 फरवरी तक महाकुंभ

बता दें कि महाकुंभ का आगाज 13 जनवरी को हुआ है. ये महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा. महाकुंभ में पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति का स्नान संपन्न हो चुका है. इस महाकुंभ में 4 स्नान और होने हैं, जिसमें मौनी अमावस्या (29 जनवरी), बसंत पंचमी (3 फरवरी), माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) और महाशिवरत्रि का अमृत स्नान (26 फरवरी) होगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/if-you-get-lost-in-maha-kumbh-how-will-you/article-8032

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.