IIT बाबा अभय सिंह ने दी सुसाइड की धमकी, पुलिस ने हिरासत में लिया तो बोले-मैं गांजा पिए हुए था

JAGRAN DESK

आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह को पुलिस ने होटल से हिरासत में लिया है। उसने सुसाइड की धमकी दी थी। हिरासत में लिए जाने के बाद उसने कहा कि मैं गांजा पिए हुए था-

राजधानी जयपुर में सोशल मीडिया पर चर्चित IIT बाबा अभय सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शिप्रापथ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान अभय सिंह के पास से गांजा बरामद हुआ। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की मात्रा बेहद कम थी, जिसके चलते इसे बेलेवल ऑफेंस माना गया। पुलिस ने बाबा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया और थाने लौट आई।

पुलिस कार्रवाई के बाद अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों में हलचल मच गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जब पुलिस ने अभय सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह गांजे के नशे में थे, साथ ही ये भी कहा कि मैंने नशे में क्या कहा, क्या बोला मुझे खुद नहीं पता। 

अभय सिंह ने पुलिस को अपने पास मौजूद गांजा भी दिखाया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है उनके खिलाफ NDPS एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल पार्क क्लासिक में ठहरे हुए अभय सिंह सुसाइड करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। आईआईटी बाबा ने अपने पास से एक गांजे की पुड़िया निकाली और पुलिस को दिखाया और कहा, 'मैं तो गांजे के नशे में था। मैंने क्या कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।'

पुलिस के मुताबिक उनके पास से मिले गांजे का वजन 1.50 ग्राम था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। चूंकि गांजा अल्पमात्रा में था इसलिए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। फिलहाल इसका केस भी दर्ज कर लिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IIT बाबा अभय सिंह ने दी सुसाइड की धमकी, पुलिस ने हिरासत में लिया तो बोले-मैं गांजा पिए हुए था

JAGRAN DESK

राजधानी जयपुर में सोशल मीडिया पर चर्चित IIT बाबा अभय सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शिप्रापथ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान अभय सिंह के पास से गांजा बरामद हुआ। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की मात्रा बेहद कम थी, जिसके चलते इसे बेलेवल ऑफेंस माना गया। पुलिस ने बाबा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया और थाने लौट आई।

पुलिस कार्रवाई के बाद अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों में हलचल मच गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जब पुलिस ने अभय सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह गांजे के नशे में थे, साथ ही ये भी कहा कि मैंने नशे में क्या कहा, क्या बोला मुझे खुद नहीं पता। 

अभय सिंह ने पुलिस को अपने पास मौजूद गांजा भी दिखाया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है उनके खिलाफ NDPS एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल पार्क क्लासिक में ठहरे हुए अभय सिंह सुसाइड करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। आईआईटी बाबा ने अपने पास से एक गांजे की पुड़िया निकाली और पुलिस को दिखाया और कहा, 'मैं तो गांजे के नशे में था। मैंने क्या कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।'

पुलिस के मुताबिक उनके पास से मिले गांजे का वजन 1.50 ग्राम था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। चूंकि गांजा अल्पमात्रा में था इसलिए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। फिलहाल इसका केस भी दर्ज कर लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/iit-baba-abhay-singh-threatened-the-suicide-and-the-police/article-12501

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.