सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

Digital Desk

सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में आयोजित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक में पत्रकारों के कल्याण और सम्मान से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में पस्तुत मामलों की समीक्षा करते हुए समिति ने पन्द्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को प्रति व्यक्ति 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को चिकित्सा उपचार हेतु 5-5 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत करने की सिफारिश की गई।

साथ ही, मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत चार वरिष्ठ पत्रकारों को प्रति माह 8,000 रुपए की पेंशन प्रदान करने की संस्तुति भी समिति ने की।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। संकट में फंसे पत्रकारों और उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता प्रदान करने के लिए सूचना विभाग नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित कर मामलों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करता है।

बैठक में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, श्री नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह और समिति के सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह नेगी, श्री गिरीश तिवारी, श्री अमित शर्मा तथा श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।

aaaa

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Dec 2025 By दैनिक जागरण

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

Digital Desk

बैठक में पस्तुत मामलों की समीक्षा करते हुए समिति ने पन्द्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को प्रति व्यक्ति 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को चिकित्सा उपचार हेतु 5-5 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत करने की सिफारिश की गई।

साथ ही, मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत चार वरिष्ठ पत्रकारों को प्रति माह 8,000 रुपए की पेंशन प्रदान करने की संस्तुति भी समिति ने की।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। संकट में फंसे पत्रकारों और उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता प्रदान करने के लिए सूचना विभाग नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित कर मामलों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करता है।

बैठक में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, श्री नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह और समिति के सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह नेगी, श्री गिरीश तिवारी, श्री अमित शर्मा तथा श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।

aaaa

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/important-decisions-taken-for-the-welfare-and-respect-of-journalists/article-39281

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.