- Hindi News
- देश विदेश
- चड़क पूजा में संन्यासियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, शिवभक्ति में डूबा शक्तिफार्म
चड़क पूजा में संन्यासियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, शिवभक्ति में डूबा शक्तिफार्म
Dharm Desk
शक्तिफार्म, उत्तराखंड I चैत्र मास के अंतिम दिन शक्तिफार्म के जय बाबा तारकेश्वर शिव मंदिर और बैकुण्ठपुर शिव मंदिर में पारंपरिक चड़क पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस आयोजन की विशेषता रही भगवा वस्त्रधारी संन्यासियों द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतब, जिन्हें देखकर श्रद्धालु आश्चर्यचकित रह गए। बाबा रतन नंदी के नेतृत्व में पहुंचे साधु-संतों ने अपने शरीर की नाभि, जीभ और भुजाओं में त्रिशूल आर-पार कर शिवभक्ति का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया जो श्रद्धा और साहस दोनों की मिसाल बना।
मंत्री ने की पूजा-अर्चना
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान उन्होंने बाबा तारकेश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
बंगाल से आई टीम ने करवाई विधिवत चड़क पूजा
चड़क पूजा संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से पश्चिम बंगाल से एक अनुभवी टीम को आमंत्रित किया गया था। संन्यासियों ने अपनी जीभ में मोटी सुई चुभोकर और तलवार पर नंगे पांव नृत्य कर धर्म परीक्षा और आस्था की पराकाष्ठा दिखाई। कुछ साधुओं ने अपने शरीर को लोहे की रॉड से भी आर-पार किया।
25 फीट ऊंचे खंभे पर हुआ चक्रवात करतब
कार्यक्रम का सबसे रोमांचकारी दृश्य तब देखने को मिला जब मंदिर परिसर में लगे 25 फीट ऊंचे खंभे पर लकड़ी से बने चरखी यंत्र पर एक संन्यासी को पीठ में लोहे के कांटे चुभोकर हवा में लटकाया गया और तेज़ी से घुमाया गया। इस करतब ने उपस्थित श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।
ढोल-ढाक की गूंज, मंत्रोच्चार और शिव के जयकारों ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय कर दिया। भक्तों के लिए यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और साहस का जीवंत प्रदर्शन था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए