नायब सिंह सैनी सरकार ने 100 दिन नॉन-स्टॉप किया काम , 18 संकल्प किये पूरे… जानिए तमाम बड़े फैसले

JAGRAN DESK

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक के बाद नायब सिंह सैनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के काम गिनाए.

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक के बाद नायब सिंह सैनी सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं. ऐसे में सोमवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अपनी सरकार के काम गिनाए और आगे आने वाले दिनों के लिए सरकार के रोडमैप की जानकारी दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री श्याम राणा, रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे. तभी बीच में परिवहन मंत्री अनिल विज भी पहुंचे. उनके लिए अलग से कुर्सी भी लगाई गई.

3 गुना रफ्तार से काम, 18 संकल्प पूरे : नायब सिंह सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं. इन 100 दिनों के अंदर सरकार ने तीन गुना रफ्तार से काम किया है और 18 संकल्प पूरे भी कर दिए हैं जबकि अगला आने वाला टार्गेट 50 संकल्पों को पूरा करने का है. उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी लेकर आई जिसके तहत अप बिना पैसों के घर बैठे ही ट्रांसफर मुमकिन है. ज्यादातर कर्मचारी इस नई व्यवस्था से काफी ज्यादा खुश है. सीएम ने इस दौरान कहा कि मैंने 100 दिनों में से प्रत्येक दिन जनसेवा को समर्पित किया है. "जब से चला हूं मेरी मंजिल पर नजर है, आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा"मैंने 100 दिनों में से प्रत्येक दिन जनसेवा को समर्पित किया है।

    34 लाख बुजुर्गों को पेंशन : नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं है. हमने परिवार पहचान पत्र बनाकर दिया जिसके चलते प्रदेश के लाखों परिवार सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ ले पा रहे हैं. उन्होंने आगे बताया कि पहले जहां हरियाणा में 17 लाख बुजुर्गों को पेंशन दी जाती थी, वहीं अब 34 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है. सरकार ने एक खास पोर्टल बनाया है जिसके तहत 60 साल होते ही बुजुर्गों को पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है. 100 दिन नॉन-स्टॉप काम करते हुए 240 में से 18 संकल्पों को हमने पूरा किया है और 50 से अधिक संकल्प प्रक्रिया में है।

      महेंद्रगढ़ में डिफेंस एयरोस्पेस हब : नायब सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए कहा कि हिसार और अंबाला एयरपोर्ट की एनओसी आ चुकी है, जल्द ही इन्हें शुरू भी कर दिया जाएगा और इससे लोगों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा. वहीं महेंद्रगढ़ में डिफेंस एयरोस्पेस हब स्थापित किया जाएगा. अंबाला में कपड़ा मार्केट बनाया जाएगा, जबकि शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट के लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद और पानीपत में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की शुरुआत भी की जाएगी. वहीं आईएमटी खरखौदा की तरह 10 मॉडर्न सेंटर और भी बनाए जाएंगे. सीएम नायब सिंह सैनी ने इस दौरान किसानों के खातों में 368 करोड़ रुपए भी रिलीज़ कर दिए. हरियाणा के मेरे परिवारजन अपनी समस्याओं को लेकर जहां भी मुझसे मिलना चाहते हैं, मैं उनसे मिलता हूं। उनकी ऐसी 45 हजार समस्याओं का निवारण " जनसंवाद पोर्टल" के माध्यम से हमने किया है।

        75 हजार शिकायतों का समाधान : नायब सैनी ने आगे बताया कि उनकी सरकार ने जिलों में समाधान शिविर लगाने का फैसला लिया. हरियाणा के जिलों के डीसी,एसपी समेत बाकी अफसर सुबह 9 बजे से ही लोगों की समस्याएं सुनते हैं. सरकार के इन शिविरों के जरिए 75 हजार लोगों की शिकायतों का समाधान हुआ है. वहीं जब कहीं मैं कहीं जाता हूं तो अगर कोई मुझे रास्ते में हाथ देकर रोकता है तो मैं रुक जाता हूं और उनकी समस्याओं को सुनता हूं. हमने लोगों के लिए जनसंवाद पोर्टल भी बनाया है, जहां पर लोग अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं. इस पोर्टल के जरिए अब तक 45 हजार शिकायतों का समाधान हो चुका है. उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के परिवारजनों ने जो मांग की है, उसके अनुसार समाधान शिविरों को दोबारा शुरू किया जाएगा. ये 2.80 करोड़ हरियाणवियों की सरकार है, वो जैसा कहेंगे, यह सरकार वैसे चलेगी. हरियाणा के परिवारजनों ने जो मांग की है, उसके अनुसार समाधान शिविरों को दोबारा शुरू किया जाएगा। ये 2.80 करोड़ हरियाणवियों की सरकार है, वो जैसा कहेंगे, यह सरकार वैसे चलेगी।

          हरियाणा सरकार दे रही स्कॉलरशिप : नायब सैनी ने कहा कि नई सरकार के पहले कैबिनेट बैठक में ही अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण किए जाने का बड़ा फैसला किया गया. पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर को हमने अब बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दिया है. साथ ही पंचायती राज संस्थाओं में 5% आरक्षण देने का भी काम किया है. वहीं अगर एससी, ओबीसी समाज से कोई देश के किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जाता है तो हरियाणा सरकार उन्हें स्कॉलरशिप देगी.

          मरीज़ों का फ्री डायलिसिस : सीएम ऑफिस आने के बाद हमने किडनी के मरीजों का फ्री डायलिसिस कराने का फैसला लिया. तब से अब तक सभी मेडिकल कॉलेजों में ये फैसिलिटी दी जा रही है.

          महाकुंभ में श्रद्धालुओं को भेजा : नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू की गई जिसके तहत श्रद्धालुओं को श्रीरामलला के दर्शन कराए गए. वहीं अब महाकुंभ के लिए भी हरियाणा के लोगों को इस योजना के जरिए वहां भेजा गया है.

          कांग्रेस को घेरा : नायब सिंह सैनी ने इस दौरान कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि पहले हरियाणा में कई बीमारियां थीं, जैसे परिवारवाद और क्षेत्रवाद. युवा समझते थे कि नेताओं के यहां चक्कर काटने से नौकरी मिलेगी. हमने अब पूरा सिस्टम बदल दिया है. अब युवाओं को आसानी से बिना चक्कर काटे नौकरी मिल रही है.

          हुड्डा से पूछा सवाल : नायब सिंह सैनी ने इस दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा से भी सवाल पूछते हुए कहा कि कौन सी सरकार 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है ?. अगर उन्हें पता है तो हमें जानकारी दें. अगर उन्हें नहीं पता है तो हम बता देते हैं. इन फसलों में तूर, मूंग, उड़द, धान, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, मूंगफली, जौ, मसूर, सरसों, तोरिया, कोबरा, सूरजमुखी, सोयाबीन, तिल, कपास, छिलका रहित नारियल, जूट हैं. जब उन्हें फसलों का नाम ही नहीं पता को किसानों को फायदा कैसे देंगे. बीजेपी ने चुनाव से पहले 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का ऐलान किया था. सरकार बनते ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया. वहीं फसल बेचने के 48 घंटे में किसानों के खातों में पैसा पहुंच रहा है. विपक्ष के साथी क्या किसान भाइयों का भला करेंगे जब उन्हें यही नहीं पता कि हरियाणा में कौन सी फसलें होती हैं।

            1 लाख परिवारों को प्लॉट : उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 4533 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं. जल्द ही हमारी सरकार 1 लाख परिवारों को प्लॉट देगी.मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 4533 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं। जल्द ही हमारी सरकार 1 लाख परिवारों को प्लॉट देगी।

              25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र : उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी विभागों में भर्ती की थी. लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस ने इसकी शिकायत की और इस पर रोक लगा दी गई. उन्होंने कहा कि वादा निभाते हुए 17 अक्टूबर को शपथ ली और उसी दिन नियुक्ति पत्र देने के आदेश दे दिए.

              महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर : हरियाणा में हर घर गृहणी योजना के तहत 13 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर सरकार दे रही है. प्रदेश में करीब 2 लाख लखपति दीदी बनाई जा चुकी हैं. ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों को उनके मनचाहे जिले में तैनात किया जा रहा है और नाइट शिफ्ट में महिलाओं को गाड़ी भी दी जा रही है.

              अग्निवीरों को आरक्षण : हरियाणा सरकार ने वादे के मुताबिक सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण दिया है. इसके अलावा शहीद जवानों के परिवारों को अब 50 लाख के बजाय 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.

              कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी : हरियाणा सरकार ने विधानसभा में जॉब सिक्योरिटी के लिए हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अध्यादेश, 2024 पास किया. इसके तहत कॉन्ट्रैक्ट पर रखे कर्मचारियों को सेवामुक्ति की उम्र यानी 58 साल तक नौकरी से नहीं हटाया जा सकेगा. 1.20 लाख कर्मचारियों को इससे सीधा फायदा मिला है.

              कर्मचारियों की ग्रेच्युटी 5 लाख बढ़ाई : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ग्रेज्युटी को 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है. इससे अब कर्मचारियों को 25 लाख रुपए तक ग्रेच्युटी मिल सकती है. पहले इसकी सीमा 20 लाख रुपए तक ही थी. ये फैसला 1 जनवरी 2025 से लागू कर दिया गया है.

              -----------------

              हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
              🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
              🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
              🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
              🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

              📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
              👉 आज ही जुड़िए

              www.dainikjagranmpcg.com
              28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

                          https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/in-haryana-naib-singh-saini-government-said-100-days-cm/article-8769

                          खबरें और भी हैं

                          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                          टाप न्यूज

                          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
                          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
                          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
                          देश विदेश 
                          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
                          देश विदेश 
                          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                          बिजनेस

                          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
                          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
                          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
                          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
                          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
                          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
                          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.