झारखंड में भीषण रेल हादसा, दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर, 2 लोको पायलट समेत 3 की मौत, कई घायल

JAGRAN DESK

मंगलवार को झारखंड में भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। दो मालगाड़ियों की टक्कर में दो लोको पायलट समेत 3 की मौत हो गई है। वहींस इस हादसे में कई लोग घायल भी हैं।

झारखंड में बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है। एक खाली मालगाड़ी को कोयले से लदी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, ये पूरी घटना साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र पर स्तिथ फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, फरक्का की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी जब कि ललमटिया की ओर से जा रही कोयला लदे थ्रूपास मालगाड़ी ने इसे जोरदार टक्कर मार दिया। यह घटना अहले सुबह 3: 30 बजे की बताई जा रही है।

दो लोको पायलटों की दर्दनाक मौत

झारखंड के साहिबगंज में हुए इस भीषण रेल हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में चार से पांच रेलकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है। घटना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है और एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हुई जिसके बाद मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। ये मालगाड़ी कोयला ले जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई है। सीआईएसएफ के जवान भी घायल बताए जा रहे हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

झारखंड में भीषण रेल हादसा, दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर, 2 लोको पायलट समेत 3 की मौत, कई घायल

JAGRAN DESK

झारखंड में बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है। एक खाली मालगाड़ी को कोयले से लदी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, ये पूरी घटना साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र पर स्तिथ फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, फरक्का की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी जब कि ललमटिया की ओर से जा रही कोयला लदे थ्रूपास मालगाड़ी ने इसे जोरदार टक्कर मार दिया। यह घटना अहले सुबह 3: 30 बजे की बताई जा रही है।

दो लोको पायलटों की दर्दनाक मौत

झारखंड के साहिबगंज में हुए इस भीषण रेल हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में चार से पांच रेलकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है। घटना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है और एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हुई जिसके बाद मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। ये मालगाड़ी कोयला ले जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई है। सीआईएसएफ के जवान भी घायल बताए जा रहे हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/in-jharkhand-a-collision-between-two-freight-trains-3-killed/article-16223

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.