प्रयागराज: महाकुंभ में हिंदू श्रद्धालुओं की मदद कर रहे मुसलमान, मस्जिदें खोलीं-कंबल से लेकर दवा तक का इंतजाम

Dharm Desk

28-29 जनवरी की दरमियानी रात जब मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ मची तो कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी. ये वो वक्त था जब श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं. लेकिन ऐसे में प्रयागराज के मुसलमान भाई हिंदू श्रद्धालुओं की मदद को आगे आए. उन्होंने हिंदू श्रद्धालुओं के लिए मस्जिदें खोल दीं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ न हो. और क्या-क्या किया मुसलमान भाइयों ने चलिए जानते हैं...

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में फिर गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला. संगम नगरी में आए श्रद्धालुओं के साथ भगदड़ में जो हुआ, उसे शायद वो कभी नहीं भुला पाएंगे. लेकिन एक अच्छी याद जो वो साथ लेकर जा रहे हैं, वो है मुसलमानों (Hindu-Muslim Ekta) को उनके साथ इस दुख भरी घड़ी में साथ देना. भगदड़ के बाद कई हिंदू श्रद्धालुओं को उस वक्त न रहने को और न खाने पीने को जब कुछ मिल रहा था, तो मुसलमान भाइयों ने उनका साथ दिया. उन्होंने हिंदू श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए मस्जिदें खोल दीं. खाने के लिए लंगर लगाए और ठंड से बचाने के लिए कंबल भी बांटे.

इलाहाबाद से कई ऐसे कई विडियोज और तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि देश में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा कितना गहरा है. 28-29 जनवरी की दरमियानी रात जब मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ मची तो कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी. भगदड़ के बाद का मंजर भयावह था. कुछ लोग रोते-बिलखते अपनों की तलाश करते रहे, तो कुछ अपनों के शव का हाथ थामे रहे कि कहीं बॉडी न खो जाए. केंद्रीय अस्पताल में हर तरफ खून से लथपथ लोग और लाशें ही लाशें थीं.

हिंदुओं के लिए खोलीं मस्जिदें

ये वो वक्त था जब श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं. श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई. जो जहां तक पहुंचा था, उसे वहीं रोका गया. ऐसे में 29 जनवरी को जनसेनगंज रोड समेत 10 से ज्यादा इलाकों के मुस्लिमों ने बड़ा दिल दिखाया. 25 से 26 हजार श्रद्धालुओं के लिए मस्जिद, मजार, दरगाह, इमामबाड़े और अपने घरों के दरवाजे खोल दिए.

खाना-पीना और दवा का इंतजाम

लोगों के रुकने की व्यवस्था की. उन तक भोजन और चाय-पानी पहुंचाया. जिन्हें दवा की जरूरत थी, उनकी तीमारदारी की. हिंदू श्रद्धालुओं को 29 जनवरी की रात भी सड़क पर ही काटनी थी. ऐसे में प्रयागराज के मुस्लिमों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल दी. मेला क्षेत्र से 10 किलोमीटर दूर खुलदाबाद सब्जी मंडी मस्जिद, बड़ा ताजिया इमामबाड़ा, हिम्मतगंज दरगाह और चौक मस्जिद में लोगों को ठहराया. इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए.

2500 लोगों को बांटे कंबल

मुस्लिम समुदाय ने स्पेशल लंगर लगाकर हिंदू श्रद्धालुओं को खाना खिलाया. जिन्हें दवा की जरूरत थी उन्हें वो भी मुहैया करवाई. एक न्यूज पेपर के मुताबिक, मुसलमान भाइयों ने 2500 लोगों को कंबल भी बांटे ताकि ठंड में हिंदू श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो. यही नहीं, हिंदू श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन और बस स्टंड तक भी छोड़ा ताकि वो सही सलामत घर तक पहुंच सकें. मुसलमान भाई अभी भी हिंदू श्रद्धालुओं की मदद में दिन रात लगे हुए हैं. कुछ मुसलमान भाइयों का कहना है कि जब तक महाकुंभ चलेगा हम हिंदू श्रद्धालओं की मदद करते रहेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2025 By दैनिक जागरण

प्रयागराज: महाकुंभ में हिंदू श्रद्धालुओं की मदद कर रहे मुसलमान, मस्जिदें खोलीं-कंबल से लेकर दवा तक का इंतजाम

Dharm Desk

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में फिर गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला. संगम नगरी में आए श्रद्धालुओं के साथ भगदड़ में जो हुआ, उसे शायद वो कभी नहीं भुला पाएंगे. लेकिन एक अच्छी याद जो वो साथ लेकर जा रहे हैं, वो है मुसलमानों (Hindu-Muslim Ekta) को उनके साथ इस दुख भरी घड़ी में साथ देना. भगदड़ के बाद कई हिंदू श्रद्धालुओं को उस वक्त न रहने को और न खाने पीने को जब कुछ मिल रहा था, तो मुसलमान भाइयों ने उनका साथ दिया. उन्होंने हिंदू श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए मस्जिदें खोल दीं. खाने के लिए लंगर लगाए और ठंड से बचाने के लिए कंबल भी बांटे.

इलाहाबाद से कई ऐसे कई विडियोज और तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि देश में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा कितना गहरा है. 28-29 जनवरी की दरमियानी रात जब मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ मची तो कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी. भगदड़ के बाद का मंजर भयावह था. कुछ लोग रोते-बिलखते अपनों की तलाश करते रहे, तो कुछ अपनों के शव का हाथ थामे रहे कि कहीं बॉडी न खो जाए. केंद्रीय अस्पताल में हर तरफ खून से लथपथ लोग और लाशें ही लाशें थीं.

हिंदुओं के लिए खोलीं मस्जिदें

ये वो वक्त था जब श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं. श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई. जो जहां तक पहुंचा था, उसे वहीं रोका गया. ऐसे में 29 जनवरी को जनसेनगंज रोड समेत 10 से ज्यादा इलाकों के मुस्लिमों ने बड़ा दिल दिखाया. 25 से 26 हजार श्रद्धालुओं के लिए मस्जिद, मजार, दरगाह, इमामबाड़े और अपने घरों के दरवाजे खोल दिए.

खाना-पीना और दवा का इंतजाम

लोगों के रुकने की व्यवस्था की. उन तक भोजन और चाय-पानी पहुंचाया. जिन्हें दवा की जरूरत थी, उनकी तीमारदारी की. हिंदू श्रद्धालुओं को 29 जनवरी की रात भी सड़क पर ही काटनी थी. ऐसे में प्रयागराज के मुस्लिमों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल दी. मेला क्षेत्र से 10 किलोमीटर दूर खुलदाबाद सब्जी मंडी मस्जिद, बड़ा ताजिया इमामबाड़ा, हिम्मतगंज दरगाह और चौक मस्जिद में लोगों को ठहराया. इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए.

2500 लोगों को बांटे कंबल

मुस्लिम समुदाय ने स्पेशल लंगर लगाकर हिंदू श्रद्धालुओं को खाना खिलाया. जिन्हें दवा की जरूरत थी उन्हें वो भी मुहैया करवाई. एक न्यूज पेपर के मुताबिक, मुसलमान भाइयों ने 2500 लोगों को कंबल भी बांटे ताकि ठंड में हिंदू श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो. यही नहीं, हिंदू श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन और बस स्टंड तक भी छोड़ा ताकि वो सही सलामत घर तक पहुंच सकें. मुसलमान भाई अभी भी हिंदू श्रद्धालुओं की मदद में दिन रात लगे हुए हैं. कुछ मुसलमान भाइयों का कहना है कि जब तक महाकुंभ चलेगा हम हिंदू श्रद्धालओं की मदद करते रहेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/in-prayagraj-mahakumbh-muslim-mosques-who-are-helping-hindu-devotees/article-9019

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.