सूटकेस में कांग्रेस नेता हिमानी का शव, मां ने लगाया आरोप- 'पार्टी और चुनाव ने ली बेटी की जान'

JAGRAN DESK

रोहतक में कांग्रेस की महिला नेता का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। महिला नेता का शव एक सूटकेस में बरामद हुआ। वहीं महिला नेता की मां का कहना है कि पार्टी और चुनाव ने मेरी बेटी की जान ले ली।

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव एक सूटकेस में बरामद हुआ। शव की पहचान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के रूप में हुई, जो कांग्रेस की सक्रिय सदस्य थीं। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा पहले वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव प्रचार में भी सक्रिय रही हैं। अब हिमानी नरवाल की मां ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव और पार्टी ने उनकी बेटी की जान ले ली। उनका कहना है कि पार्टी की ओर से अभी तक किसी ने जानकारी नहीं ली है। 

 

पार्टी की वजह से बने दुश्मन

मृतक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मां सविता ने बताया, "चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। इस वजह से उसने कुछ दुश्मन बना लिए। ये (अपराधी) पार्टी से भी हो सकते हैं, उसके दोस्त भी हो सकते हैं। 28 फरवरी को वह घर पर थी। हमें पुलिस स्टेशन से (घटना के बारे में) फोन आया, जिसके बाद हमें इसकी जानकारी मिली। मेरी बेटी आशा हुड्डा (भूपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी) के बहुत करीब थी, जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।" 

कांग्रेस से 10 साल से जुड़ी थीं हिमानी

उन्होंने आगे कहा, "मेरे बड़े बेटे की 2011 में हत्या कर दी गई और हमें कभी न्याय नहीं मिला। हम डर में रहते थे। मैं अपने दूसरे बेटे को यहां से लेकर BSF कैंप चली गई। चुनाव के बाद, हिमानी पार्टी से थोड़ा निराश हो गई थी। उसने कहा कि उसे नौकरी चाहिए और वह पार्टी के लिए ज्यादा काम नहीं करना चाहती। वह पिछले 10 सालों से कांग्रेस से जुड़ी हुई थी। वह शादी करने के लिए भी राजी हो गई थी। मैंने खुद सुबह आशा हुड्डा को फोन किया था, लेकिन मेरा फोन रिसीव नहीं हुआ।" मृतका के भाई जतिन ने बताया, "उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की थी।"

भूपेंद्र  हुड्डा ने की जांच की मांग

वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मामले पर कहा, "उसका शव अभी शवगृह में है। कांग्रेस कार्यकर्ता वहां गए हैं, स्थानीय विधायक के सहयोगी वहां गए हैं। स्थानीय विधायक भारत भूषण बत्रा उनसे मिलने जाएंगे, वे संपर्क में हैं। हमने जांच की मांग की है और कहा है कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। चाहे वह पार्टी का कोई व्यक्ति था या बाहर का, यह जांच से ही पता चलेगा।"

दीपेंद्र हुड्डा ने एसआईटी के गठन की उठाई मांग

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "इस घटना ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक बार फिर हरियाणा से कानून व्यवस्था की विफलता का उदाहरण सामने आया है। हम मांग करते हैं कि तुरंत एसआईटी का गठन किया जाए और उच्च स्तरीय जांच हो। दोषियों को पकड़ा जाए और मृतक के परिवार को न्याय मिले। हम न्याय के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेंगे। जब तक मृतक के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाना चाहिए।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सूटकेस में कांग्रेस नेता हिमानी का शव, मां ने लगाया आरोप- 'पार्टी और चुनाव ने ली बेटी की जान'

JAGRAN DESK

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव एक सूटकेस में बरामद हुआ। शव की पहचान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के रूप में हुई, जो कांग्रेस की सक्रिय सदस्य थीं। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा पहले वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव प्रचार में भी सक्रिय रही हैं। अब हिमानी नरवाल की मां ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव और पार्टी ने उनकी बेटी की जान ले ली। उनका कहना है कि पार्टी की ओर से अभी तक किसी ने जानकारी नहीं ली है। 

 

पार्टी की वजह से बने दुश्मन

मृतक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मां सविता ने बताया, "चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। इस वजह से उसने कुछ दुश्मन बना लिए। ये (अपराधी) पार्टी से भी हो सकते हैं, उसके दोस्त भी हो सकते हैं। 28 फरवरी को वह घर पर थी। हमें पुलिस स्टेशन से (घटना के बारे में) फोन आया, जिसके बाद हमें इसकी जानकारी मिली। मेरी बेटी आशा हुड्डा (भूपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी) के बहुत करीब थी, जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।" 

कांग्रेस से 10 साल से जुड़ी थीं हिमानी

उन्होंने आगे कहा, "मेरे बड़े बेटे की 2011 में हत्या कर दी गई और हमें कभी न्याय नहीं मिला। हम डर में रहते थे। मैं अपने दूसरे बेटे को यहां से लेकर BSF कैंप चली गई। चुनाव के बाद, हिमानी पार्टी से थोड़ा निराश हो गई थी। उसने कहा कि उसे नौकरी चाहिए और वह पार्टी के लिए ज्यादा काम नहीं करना चाहती। वह पिछले 10 सालों से कांग्रेस से जुड़ी हुई थी। वह शादी करने के लिए भी राजी हो गई थी। मैंने खुद सुबह आशा हुड्डा को फोन किया था, लेकिन मेरा फोन रिसीव नहीं हुआ।" मृतका के भाई जतिन ने बताया, "उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की थी।"

भूपेंद्र  हुड्डा ने की जांच की मांग

वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मामले पर कहा, "उसका शव अभी शवगृह में है। कांग्रेस कार्यकर्ता वहां गए हैं, स्थानीय विधायक के सहयोगी वहां गए हैं। स्थानीय विधायक भारत भूषण बत्रा उनसे मिलने जाएंगे, वे संपर्क में हैं। हमने जांच की मांग की है और कहा है कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। चाहे वह पार्टी का कोई व्यक्ति था या बाहर का, यह जांच से ही पता चलेगा।"

दीपेंद्र हुड्डा ने एसआईटी के गठन की उठाई मांग

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "इस घटना ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक बार फिर हरियाणा से कानून व्यवस्था की विफलता का उदाहरण सामने आया है। हम मांग करते हैं कि तुरंत एसआईटी का गठन किया जाए और उच्च स्तरीय जांच हो। दोषियों को पकड़ा जाए और मृतक के परिवार को न्याय मिले। हम न्याय के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेंगे। जब तक मृतक के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाना चाहिए।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/in-the-suitcase-congress-leader-himanis-body-was-accused-by/article-12338

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.