केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बढ़ी सुरक्षा, अब मिलेगा Z कैटेगरी का कवर

JAGRAN DESK

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा में बदलाव किया गया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) के प्रमुख को अब Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. इससे पहले SSB के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात थे.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा में बदलाव किया गया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) के प्रमुख को गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की सुरक्षा दी है. इससे पहले उनकी सुरक्षा में SSB के कमांडो तैनात थे. देश में कई नेताओं को सिक्योरिटी दी गई है. भारत में गृह मंत्रालय किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा देने का निर्णय लेता है.

इस ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा के तहत, चिराग पासवाल की 33 कर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे, जिसमें उनके आवास पर 10 सशस्त्र गार्ड, 24/7 ड्यूटी पर 6 व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और तीन शिफ्टों में सशस्त्र एस्कॉर्ट के लिए 12 कमांडो शामिल होंगे. इसके साथ ही, 2 कमांडो शिफ्ट में निगरानी ड्यूटी पर रहेंगे, जबकि 3 ड्राइवर चौबीसों घंटे उनकी सुरक्षा में रहेंगे.

फ्रांस दौरे पर पासवान

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के मंत्री चिराग पासवान बिहार के जमुई से सांसद हैं. चिराग पासवान फिलहाल फ्रांस के डिजॉन शहर में आयोजित 45वें विश्व वाइन सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए हुए हैं. चिराग पासवान ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा. साथ ही पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने पार्टी की कमान संभाली.pass

चिराग पासवान ने लोकसभा 2024 के चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन किया और सीट शेयरिंग के बाद खाते में आई पांचों सीटों पर जीत हासिल की. साल 2019 में भी चिराग पासवान ने अपनी सीट बरकरार रखी थी और जीत हासिल की थी.

भारत सरकार की तरफ से देश के कुछ लोगों को X, Y, Y-पल्स, Z, Z-पल्स लेवल की सिक्योरिटी दी जाती है. किसको कौन सी सिक्योरिटी दी जानी है, इसका फैसला गृह मंत्रालय करता है. साथ ही एक एसपीजी लेवल की सिक्योरिटी होती है, जो देश के प्रधानमंत्री को दी गई है.

खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर

एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को देर रात हत्या हुई. बाबा सिद्दीकी को भी Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी. हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर उस वक्त हमला किया जब वो अपने बेटे और कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से निकल रहे थे. इस हमले में बाबा सिद्दीकी के सीने पर दो गोलियां लगी. इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद भारत की खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है. हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि चिराग पासवान की सिक्योरिटी में इजाफा क्यों किया गया, लेकिन अब गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा में 33 सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2024 By दैनिक जागरण

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बढ़ी सुरक्षा, अब मिलेगा Z कैटेगरी का कवर

JAGRAN DESK

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा में बदलाव किया गया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) के प्रमुख को गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की सुरक्षा दी है. इससे पहले उनकी सुरक्षा में SSB के कमांडो तैनात थे. देश में कई नेताओं को सिक्योरिटी दी गई है. भारत में गृह मंत्रालय किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा देने का निर्णय लेता है.

इस ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा के तहत, चिराग पासवाल की 33 कर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे, जिसमें उनके आवास पर 10 सशस्त्र गार्ड, 24/7 ड्यूटी पर 6 व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और तीन शिफ्टों में सशस्त्र एस्कॉर्ट के लिए 12 कमांडो शामिल होंगे. इसके साथ ही, 2 कमांडो शिफ्ट में निगरानी ड्यूटी पर रहेंगे, जबकि 3 ड्राइवर चौबीसों घंटे उनकी सुरक्षा में रहेंगे.

फ्रांस दौरे पर पासवान

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के मंत्री चिराग पासवान बिहार के जमुई से सांसद हैं. चिराग पासवान फिलहाल फ्रांस के डिजॉन शहर में आयोजित 45वें विश्व वाइन सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए हुए हैं. चिराग पासवान ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा. साथ ही पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने पार्टी की कमान संभाली.pass

चिराग पासवान ने लोकसभा 2024 के चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन किया और सीट शेयरिंग के बाद खाते में आई पांचों सीटों पर जीत हासिल की. साल 2019 में भी चिराग पासवान ने अपनी सीट बरकरार रखी थी और जीत हासिल की थी.

भारत सरकार की तरफ से देश के कुछ लोगों को X, Y, Y-पल्स, Z, Z-पल्स लेवल की सिक्योरिटी दी जाती है. किसको कौन सी सिक्योरिटी दी जानी है, इसका फैसला गृह मंत्रालय करता है. साथ ही एक एसपीजी लेवल की सिक्योरिटी होती है, जो देश के प्रधानमंत्री को दी गई है.

खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर

एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को देर रात हत्या हुई. बाबा सिद्दीकी को भी Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी. हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर उस वक्त हमला किया जब वो अपने बेटे और कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से निकल रहे थे. इस हमले में बाबा सिद्दीकी के सीने पर दो गोलियां लगी. इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद भारत की खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है. हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि चिराग पासवान की सिक्योरिटी में इजाफा क्यों किया गया, लेकिन अब गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा में 33 सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/increased-security-of-union-minister-chirag-paswan-will-now-provide/article-1243

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.