स्पेस में बढ़ता खतरा: 2025 में 18 बार टकराव से बचे भारतीय सैटेलाइट, इसरो ने बदला रास्ता

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

1.5 लाख अलर्ट के बीच इसरो की सतर्कता, अंतरिक्ष मलबे से बढ़ा जोखिम; चंद्रयान-2 को भी कई बार बदलनी पड़ी कक्षा

अंतरिक्ष में बढ़ते मलबे के खतरे के बीच भारतीय उपग्रहों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ‘इंडियन स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस रिपोर्ट-2025’ के अनुसार, वर्ष 2025 में भारतीय सैटेलाइट्स को संभावित टकराव से बचाने के लिए 18 बार उनकी कक्षा में बदलाव करना पड़ा। यह स्थिति अंतरिक्ष में बढ़ती भीड़ और मलबे के खतरे को स्पष्ट करती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसरो को साल भर में करीब 1.5 लाख से अधिक अलर्ट मिले। ये अलर्ट मुख्य रूप से अमेरिकी स्पेस कमांड से प्राप्त हुए, जिनका भारतीय वैज्ञानिकों ने विश्लेषण कर सटीक ऑर्बिटल डेटा के साथ मिलान किया। इन अलर्ट्स ने संकेत दिया कि लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) अब बेहद संवेदनशील और जोखिमपूर्ण क्षेत्र बन चुका है।

संभावित टकराव से बचने के लिए इसरो ने 18 बार ‘कोलिजन अवॉइडेंस मैन्यूवर’ किया। इनमें से 14 बार LEO में स्थित उपग्रहों के लिए और 4 बार जियो स्टेशनरी ऑर्बिट (GEO) में मौजूद सैटेलाइट्स के लिए कक्षा बदली गई। इस प्रक्रिया में उपग्रह की गति और ऊंचाई में बदलाव कर उसे मलबे से दूर किया जाता है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि अंतरिक्ष में मलबा 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूम रहा है। ऐसे में एक छोटा सा टुकड़ा भी सैटेलाइट को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। वर्तमान में अंतरिक्ष में 10 सेंटीमीटर से बड़े लगभग 40,000 और 1 सेंटीमीटर से बड़े करीब 12 लाख मलबे के टुकड़े मौजूद हैं।

गहरे अंतरिक्ष मिशनों पर भी इसका असर पड़ा है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को 2025 में 16 बार अपनी कक्षा बदलनी पड़ी। इसके अलावा, नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर से संभावित टकराव से बचने के लिए दो बार मिशन प्लानिंग में बदलाव किया गया।

इसरो ने अपने सभी पांच लॉन्च मिशनों के दौरान भी सतर्कता बरती। एक मामले में एलवीएम3-एम6 मिशन की लॉन्चिंग को 41 सेकंड तक टालना पड़ा, ताकि मलबे से सुरक्षित दूरी सुनिश्चित की जा सके।

विशेषज्ञों के अनुसार, 2025 में वैश्विक स्तर पर 328 लॉन्च प्रयास हुए, जिनमें 4,198 सैटेलाइट्स स्थापित किए गए। इससे अंतरिक्ष में कुल 4,651 नए ऑब्जेक्ट्स जुड़ गए, जिससे भीड़ और खतरा दोनों बढ़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस समस्या से निपटने के प्रयास जारी हैं। अमेरिका उन्नत रडार और सेंसर से मलबे की ट्रैकिंग कर रहा है, जबकि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रही है। जापान और चीन भी मलबा हटाने की नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Apr 2026 By Nitin Trivedi

स्पेस में बढ़ता खतरा: 2025 में 18 बार टकराव से बचे भारतीय सैटेलाइट, इसरो ने बदला रास्ता

अंतराष्ट्रीय न्यूज

अंतरिक्ष में बढ़ते मलबे के खतरे के बीच भारतीय उपग्रहों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ‘इंडियन स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस रिपोर्ट-2025’ के अनुसार, वर्ष 2025 में भारतीय सैटेलाइट्स को संभावित टकराव से बचाने के लिए 18 बार उनकी कक्षा में बदलाव करना पड़ा। यह स्थिति अंतरिक्ष में बढ़ती भीड़ और मलबे के खतरे को स्पष्ट करती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसरो को साल भर में करीब 1.5 लाख से अधिक अलर्ट मिले। ये अलर्ट मुख्य रूप से अमेरिकी स्पेस कमांड से प्राप्त हुए, जिनका भारतीय वैज्ञानिकों ने विश्लेषण कर सटीक ऑर्बिटल डेटा के साथ मिलान किया। इन अलर्ट्स ने संकेत दिया कि लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) अब बेहद संवेदनशील और जोखिमपूर्ण क्षेत्र बन चुका है।

संभावित टकराव से बचने के लिए इसरो ने 18 बार ‘कोलिजन अवॉइडेंस मैन्यूवर’ किया। इनमें से 14 बार LEO में स्थित उपग्रहों के लिए और 4 बार जियो स्टेशनरी ऑर्बिट (GEO) में मौजूद सैटेलाइट्स के लिए कक्षा बदली गई। इस प्रक्रिया में उपग्रह की गति और ऊंचाई में बदलाव कर उसे मलबे से दूर किया जाता है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि अंतरिक्ष में मलबा 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूम रहा है। ऐसे में एक छोटा सा टुकड़ा भी सैटेलाइट को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। वर्तमान में अंतरिक्ष में 10 सेंटीमीटर से बड़े लगभग 40,000 और 1 सेंटीमीटर से बड़े करीब 12 लाख मलबे के टुकड़े मौजूद हैं।

गहरे अंतरिक्ष मिशनों पर भी इसका असर पड़ा है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को 2025 में 16 बार अपनी कक्षा बदलनी पड़ी। इसके अलावा, नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर से संभावित टकराव से बचने के लिए दो बार मिशन प्लानिंग में बदलाव किया गया।

इसरो ने अपने सभी पांच लॉन्च मिशनों के दौरान भी सतर्कता बरती। एक मामले में एलवीएम3-एम6 मिशन की लॉन्चिंग को 41 सेकंड तक टालना पड़ा, ताकि मलबे से सुरक्षित दूरी सुनिश्चित की जा सके।

विशेषज्ञों के अनुसार, 2025 में वैश्विक स्तर पर 328 लॉन्च प्रयास हुए, जिनमें 4,198 सैटेलाइट्स स्थापित किए गए। इससे अंतरिक्ष में कुल 4,651 नए ऑब्जेक्ट्स जुड़ गए, जिससे भीड़ और खतरा दोनों बढ़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस समस्या से निपटने के प्रयास जारी हैं। अमेरिका उन्नत रडार और सेंसर से मलबे की ट्रैकिंग कर रहा है, जबकि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रही है। जापान और चीन भी मलबा हटाने की नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/increasing-danger-in-space-indian-satellite-saved-from-collision-18/article-51424

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.