संयुक्त राष्ट्र में शहबाज शरीफ के भाषण को लेकर भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

JAGRAN DESK

संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगलनंदन ने वैश्विक आतंकवाद में पाकिस्तान की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का लंबे समय से समर्थन करता रहा है. पाकिस्तान का आतंकियों को समर्थन देने का एक लंबा इतिहास रहा है.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की जनरल असेंबली (UNGA) में शहबाज शरीफ के भाषण के बाद पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीमा पार आतंकवाद का पाकिस्तान का निरंतर समर्थन कर रहा है. और इसे लेकर उसे अनिवार्य रूप से परिणाम भुगतने होंगे. आपको बता दें कि UNGA में पाकिस्तान के पीएम ने अपने भाषण के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था.  साथ पाकिस्तान के पीएम ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को वापस लेने की बात भी कही थी. भारत ने उनकी इन टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगलनंदन ने वैश्विक आतंकवाद में पाकिस्तान की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का लंबे समय से समर्थन करता रहा है. पाकिस्तान का आतंकियों को समर्थन देने का एक लंबा इतिहास रहा है.आपको बता दें कि मंगलनंदन का यह बयान शरीफ द्वारा भारत से 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को वापस लेने के आह्वान के जवाब में आया है. इस बयान में शरीफ ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया था, और दोनों देशों के बीच बातचीत की उनकी मांग थी.

मंगलनंदन ने आगे कहा कि इस सभा (UNGA) ने आज सुबह एक दुखद घटना देखी. आतंकवाद, नशीले पदार्थों के व्यापार और अंतरराष्ट्रीय अपराध के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा वाले सेना द्वारा संचालित एक देश (पाक) ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस किया है. दुनिया खुद देख सकती है कि पाकिस्तान वास्तव में क्या है. 

मंगलनंदन ने PAK शरीफ के भाषण को दुस्साहसिक बताया है. उन्होंने कहा कि सेना द्वारा संचालित एक देश (पाकिस्तान), जिसकी आतंकवाद के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा है.उसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस किया है. उन्होंने 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले और 2008 में मुंबई हमलों सहित पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए हमलों का संदर्भ दिया.

यह कोई पहला मौका नहीं है जब भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर यूएन में पाकिस्तान को घेरा हो. कुछ वर्ष पहले देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी पाकिस्तान को आतंकियों का हमदर्द बताया था. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा था कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन बेखौफ अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें इसके लिए शह भी मिल रही है. जयशंकर ने साथ ही पाकिस्तान स्थित आतंकियों द्वारा किए गए 2008 के मुंबई आतंकी हमले, पठानकोट में वायु सेना अड्डे और पुलवामा हमले की याद दिलाते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कभी भी आंतकवादियों को पनाह नहीं देनी चाहिए. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करते हुए ''आतंकवादी कृत्यों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा'' विषय पर एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रतिबंधित हक्कानी नेटवर्क की गतिविधियों में वृद्धि इस बढ़ती चिंता को सही ठहराती है.

उस दौरान जयशंकर ने कहा था कि हमारे पड़ोस में, आईएसआईएल-खोरासन (आईएसआईएल-के) अधिक ताकतवर हो गया है और लगातार अपने पांव पसारने की कोशिश कर रहा है.अफगानिस्तान में होने वाले घटनाक्रम ने स्वाभाविक रूप से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर वैश्विक चिंताओं को बढ़ा दिया है.INDIA

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

संयुक्त राष्ट्र में शहबाज शरीफ के भाषण को लेकर भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

JAGRAN DESK

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की जनरल असेंबली (UNGA) में शहबाज शरीफ के भाषण के बाद पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीमा पार आतंकवाद का पाकिस्तान का निरंतर समर्थन कर रहा है. और इसे लेकर उसे अनिवार्य रूप से परिणाम भुगतने होंगे. आपको बता दें कि UNGA में पाकिस्तान के पीएम ने अपने भाषण के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था.  साथ पाकिस्तान के पीएम ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को वापस लेने की बात भी कही थी. भारत ने उनकी इन टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगलनंदन ने वैश्विक आतंकवाद में पाकिस्तान की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का लंबे समय से समर्थन करता रहा है. पाकिस्तान का आतंकियों को समर्थन देने का एक लंबा इतिहास रहा है.आपको बता दें कि मंगलनंदन का यह बयान शरीफ द्वारा भारत से 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को वापस लेने के आह्वान के जवाब में आया है. इस बयान में शरीफ ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया था, और दोनों देशों के बीच बातचीत की उनकी मांग थी.

मंगलनंदन ने आगे कहा कि इस सभा (UNGA) ने आज सुबह एक दुखद घटना देखी. आतंकवाद, नशीले पदार्थों के व्यापार और अंतरराष्ट्रीय अपराध के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा वाले सेना द्वारा संचालित एक देश (पाक) ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस किया है. दुनिया खुद देख सकती है कि पाकिस्तान वास्तव में क्या है. 

मंगलनंदन ने PAK शरीफ के भाषण को दुस्साहसिक बताया है. उन्होंने कहा कि सेना द्वारा संचालित एक देश (पाकिस्तान), जिसकी आतंकवाद के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा है.उसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस किया है. उन्होंने 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले और 2008 में मुंबई हमलों सहित पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए हमलों का संदर्भ दिया.

यह कोई पहला मौका नहीं है जब भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर यूएन में पाकिस्तान को घेरा हो. कुछ वर्ष पहले देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी पाकिस्तान को आतंकियों का हमदर्द बताया था. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा था कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन बेखौफ अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें इसके लिए शह भी मिल रही है. जयशंकर ने साथ ही पाकिस्तान स्थित आतंकियों द्वारा किए गए 2008 के मुंबई आतंकी हमले, पठानकोट में वायु सेना अड्डे और पुलवामा हमले की याद दिलाते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कभी भी आंतकवादियों को पनाह नहीं देनी चाहिए. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करते हुए ''आतंकवादी कृत्यों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा'' विषय पर एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रतिबंधित हक्कानी नेटवर्क की गतिविधियों में वृद्धि इस बढ़ती चिंता को सही ठहराती है.

उस दौरान जयशंकर ने कहा था कि हमारे पड़ोस में, आईएसआईएल-खोरासन (आईएसआईएल-के) अधिक ताकतवर हो गया है और लगातार अपने पांव पसारने की कोशिश कर रहा है.अफगानिस्तान में होने वाले घटनाक्रम ने स्वाभाविक रूप से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर वैश्विक चिंताओं को बढ़ा दिया है.INDIA

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/india-gave-strict-warning-to-pakistan-regarding-shehbaz-sharifs-speech/article-165

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.