ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारत-पाक छात्र आमने-सामने: भारतीय छात्र का तीखा सवाल—‘जिस देश में शर्म नहीं, उसे कैसे शर्मिंदा करें?’

अंतराष्ट्रीय

On

26/11 से लेकर पुलवामा तक के हमलों का जिक्र, भारतीय छात्र ने कहा—भारत की नीति चुनावी नहीं, सुरक्षा की मजबूरी

ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी में भारत और पाकिस्तान के छात्रों के बीच हुई एक तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 27 नवंबर को हुई इस डिबेट में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व मुंबई के छात्र विरांश भानुशाली ने किया, जबकि पाकिस्तानी पक्ष से मूसा हर्राज शामिल हुए। बहस का विषय था—क्या भारत की पाकिस्तान नीति वास्तविक सुरक्षा जरूरतों से प्रेरित है या केवल चुनावी लोकप्रियता हासिल करने का साधन।

डिबेट के दौरान विरांश भानुशाली ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने “कड़वे अनुभवों से सीखा है कि जिस देश में शर्म नहीं होती, उसे शर्मिंदा नहीं किया जा सकता।” उन्होंने कहा कि भारत की नीतियां दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए बनाई जाती हैं। यह बयान बहस का सबसे चर्चित क्षण बन गया।

पाकिस्तानी छात्र मूसा हर्राज ने सवाल उठाया कि भारत में हर आतंकी या हिंसक घटना के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जाता है और सरकार डर का माहौल बनाकर राजनीतिक लाभ लेती है। उन्होंने पूछा कि क्या यह वास्तव में सुरक्षा नीति है या घरेलू राजनीति का हिस्सा।

इसके जवाब में विरांश ने अपनी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे मुंबई से हैं और 26/11 के हमलों को बेहद करीब से देखा है। उस रात उनकी मौसी उसी इलाके से गुजरी थीं, जहां आतंकियों ने हमला किया था। उन्होंने सवाल किया कि 166 लोगों की मौत को क्या केवल राजनीति कहकर टाला जा सकता है।

बहस आगे बढ़ने पर विरांश ने 1993 के मुंबई धमाकों, 2008 के 26/11, पठानकोट, उरी और पुलवामा हमलों की तारीखें गिनाईं और पूछा कि क्या ये सभी घटनाएं किसी चुनावी कैलेंडर के मुताबिक हुई थीं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद भारत पर थोपा गया है और ऐसे में सख्त रुख अपनाना मजबूरी है, न कि लोकप्रियता की रणनीति।

जब हर्राज ने यह पूछा कि 26/11 के बाद भारत ने युद्ध क्यों नहीं किया, तो विरांश ने कहा कि भारत ने उस समय संयम और जिम्मेदारी दिखाई। अगर सरकार केवल लोकप्रियता चाहती, तो तत्काल सैन्य कार्रवाई होती। भारत ने सबूत जुटाए, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जानकारी दी और कानून के रास्ते को चुना।

हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए विरांश ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या का उदाहरण दिया और कहा कि आतंकियों ने पीड़ितों से उनका वोट नहीं पूछा, सिर्फ उनका धर्म और पहचान देखी। उन्होंने कहा कि अगर अपने नागरिकों की जान बचाना लोकप्रिय कहलाता है, तो भारत इस “लोकप्रियता” को स्वीकार करता है।

बहस के अंत में विरांश ने साफ किया कि भारत युद्ध नहीं चाहता, बल्कि शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और क्षेत्रीय सहयोग का समर्थक है। लेकिन जब तक आतंकवाद को नीति के औजार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, तब तक भारत चुप नहीं बैठेगा।

गौरतलब है कि यह डिबेट ऐसे समय में सामने आई है, जब इससे एक दिन पहले ऑक्सफोर्ड यूनियन में प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान की एक अन्य बहस रद्द कर दी गई थी, जिस पर दोनों देशों के वक्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। मौजूदा बहस को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सुरक्षा चिंताओं को स्पष्ट रूप से रखने के रूप में देखा जा रहा है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/india-pakistan-students-face-to-face-in-oxford-union-indian-students/article-40891

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.