भारत-स्पेन की साझेदारी मजबूत, विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति सांचेज से की मुलाकात

JAGRAN DESK

जयशंकर ने कहा कि भारत-स्पेन सहयोग उथल-पुथल वाले विश्व में रिलेवेंट है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि स्पेन यूरोपीय संघ, भूमध्य सागर और लातिन अमेरिका के साथ हमारे संबंधों को गहरा करने के लिए भी एक साझेदार है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से मुलाकात कर भारत-स्पेन के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई और द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति के बारे में उन्हें जानकारी दी. एस जयशंकर दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को स्पेन पहुंचे थे. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज मैड्रिड में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं.

एस जयशंकर ने महामहिम राजा फिलिप VI से भी मुलाकात की. विदेश मंत्री ने एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा कि मैड्रिड में आज महामहिम राजा फेलिप VI से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं.

रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स के साथ चर्चा

बता दें कि जयशंकर ने स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स के साथ भी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैड्रिड में रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स के साथ सार्थक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

बदलती दुनिया के लिए रणनीतिक गठबंधन

इससे पहले, जयशंकर ने स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक सत्र में भाग लिया, जहां उनके साथ स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस भी शामिल हुए. बदलती दुनिया के लिए रणनीतिक गठबंधन: 21वीं सदी में स्पेन और भारत विषय पर आयोजित सत्र में उन्होंने भारत-स्पेन सहयोग को उथल-पुथल वाली दुनिया में प्रासंगिक बताया.

वैश्विक अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

जयशंकर ने एक्स पर एक अलग पोस्ट में कहा कि भारत-स्पेन सहयोग उथल-पुथल वाले विश्व में प्रासंगिक है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और गतिशीलता सुनिश्चित होगी. उन्होंने कहा कि स्पेन यूरोपीय संघ, भूमध्य सागर और लातिन अमेरिका के साथ हमारे संबंधों को गहरा करने के लिए भी एक साझेदार है. हमारी सरकारों, व्यवसायों और संस्थानों को इस क्षमता का लाभ उठाने और भारत-स्पेन संबंधों को नए आयाम पर ले जाने की तैयारी के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है.

विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से मुलाकात

जयशंकर ने सोमवार को स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से मुलाकात की थी और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की थी. जयशंकर ने स्पेन में मौजूद भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी संवाद किया. विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की यह स्पेन की पहली यात्रा है. लगभग ढाई महीने पहले राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने भारत की यात्रा की थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

भारत-स्पेन की साझेदारी मजबूत, विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति सांचेज से की मुलाकात

JAGRAN DESK

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से मुलाकात कर भारत-स्पेन के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई और द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति के बारे में उन्हें जानकारी दी. एस जयशंकर दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को स्पेन पहुंचे थे. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज मैड्रिड में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं.

एस जयशंकर ने महामहिम राजा फिलिप VI से भी मुलाकात की. विदेश मंत्री ने एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा कि मैड्रिड में आज महामहिम राजा फेलिप VI से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं.

रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स के साथ चर्चा

बता दें कि जयशंकर ने स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स के साथ भी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैड्रिड में रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स के साथ सार्थक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

बदलती दुनिया के लिए रणनीतिक गठबंधन

इससे पहले, जयशंकर ने स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक सत्र में भाग लिया, जहां उनके साथ स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस भी शामिल हुए. बदलती दुनिया के लिए रणनीतिक गठबंधन: 21वीं सदी में स्पेन और भारत विषय पर आयोजित सत्र में उन्होंने भारत-स्पेन सहयोग को उथल-पुथल वाली दुनिया में प्रासंगिक बताया.

वैश्विक अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

जयशंकर ने एक्स पर एक अलग पोस्ट में कहा कि भारत-स्पेन सहयोग उथल-पुथल वाले विश्व में प्रासंगिक है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और गतिशीलता सुनिश्चित होगी. उन्होंने कहा कि स्पेन यूरोपीय संघ, भूमध्य सागर और लातिन अमेरिका के साथ हमारे संबंधों को गहरा करने के लिए भी एक साझेदार है. हमारी सरकारों, व्यवसायों और संस्थानों को इस क्षमता का लाभ उठाने और भारत-स्पेन संबंधों को नए आयाम पर ले जाने की तैयारी के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है.

विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से मुलाकात

जयशंकर ने सोमवार को स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से मुलाकात की थी और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की थी. जयशंकर ने स्पेन में मौजूद भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी संवाद किया. विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की यह स्पेन की पहली यात्रा है. लगभग ढाई महीने पहले राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने भारत की यात्रा की थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/india-spain-partnership-strengthened-foreign-minister-jaishankar-meets-president-sanchez/article-7731

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.