अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारत का जलवा, पहली बार भारतीय मूल के 6 सदस्यों ने ली शपथ

JAGRAN DESK

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक साथ रिकॉर्ड 6 भारतीय-अमेरिकी सदस्यों ने शपथ लेकर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसा पहली बार है, जब एक साथ इतने भारतीय मूल के सदस्यों ने प्रतिनिधि सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के 6 सदस्यों से शपथ ग्रहण कर फिर एक बार भारत को गौरवान्वित किया है। शुक्रवार को इन 6 भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ लेकर देश के गौरव को कई गुना बढ़ा दिया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों ने प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप शपथ ली है। इनमें डॉ.अमी बेरी, सुहास सुब्रमण्यन, श्री थानेदार, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल शामिल हैं।

सांसद डॉ.अमी बेरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘जब 12 साल पहले मैंने पहली बार शपथ ली थी तब मैं भारतीय-अमेरिकी समुदाय का एकमात्र सांसद था और अमेरिकी इतिहास में तीसरा। अब हम छह हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में अमेरिकी संसद में हमारे समुदाय के लोगों की संख्या बढ़ेगी।’’ बेरा ने कैलिफोर्निया से प्रतिनिधि के रूप में लगातार सातवीं बार शपथ ली है। उन्होंने सभी छह भारतीय-अमेरिकी सांसदों की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

पहली बार प्रतिनिधि सभा के सदस्य बने सुब्रमण्यन

प्रतिनिधि सभा के सदस्य के तौर पर सुहास सुब्रमण्यन ने पहली बार शपथ ली। सुब्रमण्यन ने अपने परिवार और ‘हाउस स्पीकर’ माइक जॉनसन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘काम का पहला दिन। अमेरिकी संसद में शपथ लेने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’’ वहीं खन्ना, कृष्णमूर्ति और जयपाल तीनों ने लगातार पांचवीं बार शपथ ली है। 

माइक जॉनसन फिर चुने गए स्पीकर

रिपब्लिकन पार्टी के नेता और सांसद माइक जॉनसन शुक्रवार को तीन मतों के मामूली अंतर की जीत के साथ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के फिर से स्पीकर चुन लिए गए। रिपब्लिकन पार्टी के पास सदन में 219 सीट हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 215 सीट हैं। लुइसियाना के चौथे ‘कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ का प्रतिनिधित्व करने वाले 52 वर्षीय जॉनसन को 218 वोट मिले, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के हकीम जेफ्रीज को 215 वोट मिले।

ट्रंप ने अपनी पार्टी का स्पीकर बनने पर जताई खुशी

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन को दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में अभूतपूर्व विश्वासमत प्राप्त करने के लिए स्पीकर माइक जॉनसन को बधाई। माइक एक बेहतरीन स्पीकर होंगे जिससे हमारे देश को लाभ होगा।’’ जॉनसन ने चुनाव जीतने के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है। यह हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण समय है।’’ इसके तुरंत बाद उन्होंने 119वीं कांग्रेस के सदस्यों को शपथ दिलाई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2025 By दैनिक जागरण

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारत का जलवा, पहली बार भारतीय मूल के 6 सदस्यों ने ली शपथ

JAGRAN DESK

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के 6 सदस्यों से शपथ ग्रहण कर फिर एक बार भारत को गौरवान्वित किया है। शुक्रवार को इन 6 भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ लेकर देश के गौरव को कई गुना बढ़ा दिया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों ने प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप शपथ ली है। इनमें डॉ.अमी बेरी, सुहास सुब्रमण्यन, श्री थानेदार, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल शामिल हैं।

सांसद डॉ.अमी बेरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘जब 12 साल पहले मैंने पहली बार शपथ ली थी तब मैं भारतीय-अमेरिकी समुदाय का एकमात्र सांसद था और अमेरिकी इतिहास में तीसरा। अब हम छह हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में अमेरिकी संसद में हमारे समुदाय के लोगों की संख्या बढ़ेगी।’’ बेरा ने कैलिफोर्निया से प्रतिनिधि के रूप में लगातार सातवीं बार शपथ ली है। उन्होंने सभी छह भारतीय-अमेरिकी सांसदों की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

पहली बार प्रतिनिधि सभा के सदस्य बने सुब्रमण्यन

प्रतिनिधि सभा के सदस्य के तौर पर सुहास सुब्रमण्यन ने पहली बार शपथ ली। सुब्रमण्यन ने अपने परिवार और ‘हाउस स्पीकर’ माइक जॉनसन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘काम का पहला दिन। अमेरिकी संसद में शपथ लेने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’’ वहीं खन्ना, कृष्णमूर्ति और जयपाल तीनों ने लगातार पांचवीं बार शपथ ली है। 

माइक जॉनसन फिर चुने गए स्पीकर

रिपब्लिकन पार्टी के नेता और सांसद माइक जॉनसन शुक्रवार को तीन मतों के मामूली अंतर की जीत के साथ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के फिर से स्पीकर चुन लिए गए। रिपब्लिकन पार्टी के पास सदन में 219 सीट हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 215 सीट हैं। लुइसियाना के चौथे ‘कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ का प्रतिनिधित्व करने वाले 52 वर्षीय जॉनसन को 218 वोट मिले, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के हकीम जेफ्रीज को 215 वोट मिले।

ट्रंप ने अपनी पार्टी का स्पीकर बनने पर जताई खुशी

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन को दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में अभूतपूर्व विश्वासमत प्राप्त करने के लिए स्पीकर माइक जॉनसन को बधाई। माइक एक बेहतरीन स्पीकर होंगे जिससे हमारे देश को लाभ होगा।’’ जॉनसन ने चुनाव जीतने के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है। यह हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण समय है।’’ इसके तुरंत बाद उन्होंने 119वीं कांग्रेस के सदस्यों को शपथ दिलाई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/indias-glory-in-the-us-house-of-representatives-for-the/article-6987

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.