अजमेर से ₹16,000 करोड़ की विकास सौगात: पीएम मोदी की पहल को उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला ने बताया ‘विकसित राजस्थान’ की ऐतिहासिक दिशा

Digital Desk

बांदीकुई–जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तथा अमृतसर–जामनगर कॉरिडोर से प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिलेगी नई गति: रिजु झुनझुनवाला

राजस्थान के प्रमुख टेक्सटाइल उद्योगपति श्री रिजु झुनझुनवाला ने अजमेर की पावन धरा से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ₹16,000 करोड़ से अधिक की बहुआयामी विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास को प्रदेश के विकास इतिहास का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पड़ाव बताया है।

उन्होंने अजमेर सहित समूचे राजस्थान की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह पहल दूरगामी प्रभाव डालेगी। बांदीकुई–जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तथा अमृतसर–जामनगर कॉरिडोर जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा और रफ्तार प्रदान करेंगे। इन परियोजनाओं से औद्योगिक परिवहन सुदृढ़ होगा, लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नोनेरा एवं परवन अकावाद पेयजल परियोजनाएँ प्रदेश में जल सुरक्षा को सशक्त आधार प्रदान करेंगी। वहीं राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान बेटियों के स्वास्थ्य संरक्षण और सशक्तीकरण की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है।

रोज़गार मेले के अंतर्गत 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रभावी पहल है। साथ ही, नवीकरणीय ऊर्जा ग्रिड के विस्तार से प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह समग्र दृष्टिकोण प्रधानमंत्री जी की राजस्थान के सर्वांगीण और संतुलित विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

इस अवसर पर राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवासन, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार वर्मा तथा अन्य गणमान्य मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेशहित में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

अंत में उन्होंने अजमेर की जागरूक जनता के स्नेह और विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर ‘विकसित भारत – विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2026 By दैनिक जागरण

अजमेर से ₹16,000 करोड़ की विकास सौगात: पीएम मोदी की पहल को उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला ने बताया ‘विकसित राजस्थान’ की ऐतिहासिक दिशा

Digital Desk

राजस्थान के प्रमुख टेक्सटाइल उद्योगपति श्री रिजु झुनझुनवाला ने अजमेर की पावन धरा से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ₹16,000 करोड़ से अधिक की बहुआयामी विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास को प्रदेश के विकास इतिहास का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पड़ाव बताया है।

उन्होंने अजमेर सहित समूचे राजस्थान की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह पहल दूरगामी प्रभाव डालेगी। बांदीकुई–जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तथा अमृतसर–जामनगर कॉरिडोर जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा और रफ्तार प्रदान करेंगे। इन परियोजनाओं से औद्योगिक परिवहन सुदृढ़ होगा, लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नोनेरा एवं परवन अकावाद पेयजल परियोजनाएँ प्रदेश में जल सुरक्षा को सशक्त आधार प्रदान करेंगी। वहीं राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान बेटियों के स्वास्थ्य संरक्षण और सशक्तीकरण की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है।

रोज़गार मेले के अंतर्गत 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रभावी पहल है। साथ ही, नवीकरणीय ऊर्जा ग्रिड के विस्तार से प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह समग्र दृष्टिकोण प्रधानमंत्री जी की राजस्थान के सर्वांगीण और संतुलित विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

इस अवसर पर राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवासन, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार वर्मा तथा अन्य गणमान्य मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेशहित में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

अंत में उन्होंने अजमेर की जागरूक जनता के स्नेह और विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर ‘विकसित भारत – विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/industrialist-riju-jhunjhunwala-described-pm-modis-initiative-as-a-development/article-47427

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.