होर्मुज पर ईरान की सख्त चेतावनी, कहा- हमारे जहाज रोके तो किसी को नहीं गुजरने देंगे, अमेरिका भरोसे के लायक नहीं

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क

By Rohit.P
On

ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की चेतावनी। वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई पर असर की आशंका।

ईरान-अमेरिका तनाव एक बार फिर तेज होता नजर रहा है। ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने साफ कहा है कि देश को अमेरिका पर भरोसा नहीं है और मौजूदा हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं गुजर पाए, तो किसी भी अन्य देश के जहाजों को भी वहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में पहले से ही सैन्य गतिविधियां बढ़ी हुई हैं और वैश्विक व्यापार पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

गालिबाफ ने शनिवार रात दिए अपने बयान में कहा कि अमेरिकी कार्रवाई, खासकर ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई कथित नाकेबंदी, गैर-जिम्मेदाराना और तनाव बढ़ाने वाली है। उन्होंने इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बताया और कहा कि ईरान अपनी सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है। अधिकारियों के अनुसार, सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और रणनीतिक रूप से अहम इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

होर्मुज का महत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में गिना जाता है। यहां किसी भी तरह का तनाव सीधे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को प्रभावित कर सकता है। गालिबाफ ने यह भी कहा कि होर्मुज क्षेत्र में माइन-क्लियरिंग जैसी किसी भी कार्रवाई को ईरान सीजफायर का उल्लंघन मानेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में जवाबी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने अपने समुद्री सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर लिया है और संभावित किसी भी टकराव के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

बातचीत पर संकेत

ईरान ने बातचीत की गुंजाइश भी खुली रखी है। लेकिन उसने साफ किया है कि इसे उसकी कमजोरी समझा जाए। गालिबाफ ने कहा कि ईरान संवाद के लिए तैयार है, लेकिन यह एकतरफा दबाव में नहीं होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के पास भले ही संसाधन और आधुनिक हथियार हों, लेकिन रणनीतिक स्तर पर वह ईरान के मुकाबले कमजोर साबित हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बयान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी एक संकेत है कि कूटनीतिक समाधान के बिना हालात और बिगड़ सकते हैं।

पृष्ठभूमि में देखें तो पिछले कुछ महीनों में ईरान और अमेरिका के बीच संबंध लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रतिबंध, सैन्य गतिविधियां और क्षेत्रीय गठबंधन इस तनाव को और बढ़ा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर किसी भी तरह की बाधा वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता ला सकती है, जिससे भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इस घटनाक्रम का असर केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा। भारत जैसे देश, जो तेल आयात पर निर्भर हैं, उनके लिए यह एक बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। सरकारी अपडेट और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ मानते हैं कि स्थिति बिगड़ने पर ईंधन की कीमतों में उछाल सकता है और सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है।

आगे की स्थिति काफी हद तक कूटनीतिक प्रयासों पर निर्भर करेगी। यदि दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ती है, तो तनाव कम हो सकता है। लेकिन अगर टकराव बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा बाजार और सुरक्षा पर पड़ेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Apr 2026 By Rohit.P

होर्मुज पर ईरान की सख्त चेतावनी, कहा- हमारे जहाज रोके तो किसी को नहीं गुजरने देंगे, अमेरिका भरोसे के लायक नहीं

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क

ईरान-अमेरिका तनाव एक बार फिर तेज होता नजर रहा है। ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने साफ कहा है कि देश को अमेरिका पर भरोसा नहीं है और मौजूदा हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं गुजर पाए, तो किसी भी अन्य देश के जहाजों को भी वहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में पहले से ही सैन्य गतिविधियां बढ़ी हुई हैं और वैश्विक व्यापार पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

गालिबाफ ने शनिवार रात दिए अपने बयान में कहा कि अमेरिकी कार्रवाई, खासकर ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई कथित नाकेबंदी, गैर-जिम्मेदाराना और तनाव बढ़ाने वाली है। उन्होंने इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बताया और कहा कि ईरान अपनी सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है। अधिकारियों के अनुसार, सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और रणनीतिक रूप से अहम इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

होर्मुज का महत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में गिना जाता है। यहां किसी भी तरह का तनाव सीधे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को प्रभावित कर सकता है। गालिबाफ ने यह भी कहा कि होर्मुज क्षेत्र में माइन-क्लियरिंग जैसी किसी भी कार्रवाई को ईरान सीजफायर का उल्लंघन मानेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में जवाबी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने अपने समुद्री सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर लिया है और संभावित किसी भी टकराव के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

बातचीत पर संकेत

ईरान ने बातचीत की गुंजाइश भी खुली रखी है। लेकिन उसने साफ किया है कि इसे उसकी कमजोरी समझा जाए। गालिबाफ ने कहा कि ईरान संवाद के लिए तैयार है, लेकिन यह एकतरफा दबाव में नहीं होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के पास भले ही संसाधन और आधुनिक हथियार हों, लेकिन रणनीतिक स्तर पर वह ईरान के मुकाबले कमजोर साबित हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बयान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी एक संकेत है कि कूटनीतिक समाधान के बिना हालात और बिगड़ सकते हैं।

पृष्ठभूमि में देखें तो पिछले कुछ महीनों में ईरान और अमेरिका के बीच संबंध लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रतिबंध, सैन्य गतिविधियां और क्षेत्रीय गठबंधन इस तनाव को और बढ़ा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर किसी भी तरह की बाधा वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता ला सकती है, जिससे भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इस घटनाक्रम का असर केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा। भारत जैसे देश, जो तेल आयात पर निर्भर हैं, उनके लिए यह एक बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। सरकारी अपडेट और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ मानते हैं कि स्थिति बिगड़ने पर ईंधन की कीमतों में उछाल सकता है और सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है।

आगे की स्थिति काफी हद तक कूटनीतिक प्रयासों पर निर्भर करेगी। यदि दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ती है, तो तनाव कम हो सकता है। लेकिन अगर टकराव बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा बाजार और सुरक्षा पर पड़ेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/irans-strict-warning-on-hormuz-said-if-the-ship/article-51583

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.