गुलाबी सूट, काला चश्मा, महाकुंभ में देसी कुड़ी बनीं ईशा अंबानी, अलग-अलग लुक में आईं नजर

Bollywood NEWS

महाकुंभ के समापन से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ प्रयागराज पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी भी लगाई। उनके लुक ने लोगों का ध्यान खींचा।

डेढ़ महीने से जारी महाकुंभ आज अपने आखिरी चरण में है। आज इस पावन उत्सव का समापन है। 144 साल में एक बार आने वाले इस दुर्लभ महाकुंभ में लोगों का हुजूम उमड़ा। देश-दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे। प्रयागराज पहुंचे लोगों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस होड़ में फिल्मी सितारे और देश के नामी लोग भी पीछे नहीं रहे। पूरे अंबानी परिवार ने भी इस खास मौके पर आस्था की डुबकी लगाई। मुकेश अंबानी अपने दोनों बेटे और बहुओं के साथ कुछ दिनों पहले ही प्रयागराज आए थे। इस दौरान उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी, उनकी बहन और पोते-पोती भी साथ आए थे। महाकुंभ में पूरे परिवार ने खास पूजा-अर्चना की थी और त्रिवेणी संगम में सभी आस्था की डुबकी लगाते नजर आए थे। 

संगम में लगाई डुबकी

इस दौरान अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते उनकी बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल नहीं पहुंच सके थे, लेकिन अब दोनों ही एक साथ प्रयाराज पहुंचे और महाकुंभ में पावन डुबकी लगाई। ईशा अंबानी बीते दिन यानी मंगलवार को पति आनंद पीरामल के साथ नजर आईं। स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ उन्हें पूजा अर्चना करते देखा गया। जहां आनंद पीरमल सफेद टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में नजर आए, वहीं दूसरी ओर ईशा अंबानी का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। वो सिंपल लुक में भी काफी कूल लगीं। उनके दो अलग-अलग लुक्स ने महाकुंभ में लोगों का ध्यान खींचा, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थके। 

ऐसा था पहला लुक

महाकुंभ में स्नान के लिए ईशा अंबानी ने नेवी ब्लू बांधनी प्रिंट वाला कुर्ता कैरी किया, जिस पर सिल्वर गोटा पट्टी का काम किया गया था। इस लुक को उन्होंने एक स्लीक पोनी टेल और ब्लैक गॉगल्स के साथ पूरा किया। नो मेकअप लुक के साथ ही उन्होंने मिनिमल एसेसरीज कैरी कीं। ईशा के कुर्ते में हल्का सिल्वर मिरर वर्क भी किया हुआ था। इस आउटफिट में उन्होंने स्नान के साथ होने वाले अनुष्ठानों को धार्मिक गुरु चिदानन्द सरस्वती की अगुवाई में पूरा किया। 

Isha Ambani, Mahakumbh, anand piramal

ऐसा था दूसरा लुक

इसके बाद एक आध्यात्मिक रस्म के लिए ईशा अंबानी ने शाइनी गुलाबी कुर्ता पहना था। लहरिया व्हाइट प्रिंट वाले इस कॉटन कुर्ते में नेकलाइन पर मंदारिन कॉलर था और गले पर थ्रेड वर्क किया गया था। फ्रिल पैटर्न वाले कुर्ते में वो बेहद खूबसूरत लगीं। क्वार्टर स्लीव्स कुर्ता सेट को उन्होंने गॉगल के साथ पेयर किया। मिनिमल लुक में एक बार फिर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। बता दें, ईशा अंबानी अपने स्टाइलिश और सिंपल लुक्स से लोगों का ध्यान खींचने में कभी नहीं चूकतीं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

गुलाबी सूट, काला चश्मा, महाकुंभ में देसी कुड़ी बनीं ईशा अंबानी, अलग-अलग लुक में आईं नजर

Bollywood NEWS

डेढ़ महीने से जारी महाकुंभ आज अपने आखिरी चरण में है। आज इस पावन उत्सव का समापन है। 144 साल में एक बार आने वाले इस दुर्लभ महाकुंभ में लोगों का हुजूम उमड़ा। देश-दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे। प्रयागराज पहुंचे लोगों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस होड़ में फिल्मी सितारे और देश के नामी लोग भी पीछे नहीं रहे। पूरे अंबानी परिवार ने भी इस खास मौके पर आस्था की डुबकी लगाई। मुकेश अंबानी अपने दोनों बेटे और बहुओं के साथ कुछ दिनों पहले ही प्रयागराज आए थे। इस दौरान उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी, उनकी बहन और पोते-पोती भी साथ आए थे। महाकुंभ में पूरे परिवार ने खास पूजा-अर्चना की थी और त्रिवेणी संगम में सभी आस्था की डुबकी लगाते नजर आए थे। 

संगम में लगाई डुबकी

इस दौरान अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते उनकी बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल नहीं पहुंच सके थे, लेकिन अब दोनों ही एक साथ प्रयाराज पहुंचे और महाकुंभ में पावन डुबकी लगाई। ईशा अंबानी बीते दिन यानी मंगलवार को पति आनंद पीरामल के साथ नजर आईं। स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ उन्हें पूजा अर्चना करते देखा गया। जहां आनंद पीरमल सफेद टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में नजर आए, वहीं दूसरी ओर ईशा अंबानी का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। वो सिंपल लुक में भी काफी कूल लगीं। उनके दो अलग-अलग लुक्स ने महाकुंभ में लोगों का ध्यान खींचा, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थके। 

ऐसा था पहला लुक

महाकुंभ में स्नान के लिए ईशा अंबानी ने नेवी ब्लू बांधनी प्रिंट वाला कुर्ता कैरी किया, जिस पर सिल्वर गोटा पट्टी का काम किया गया था। इस लुक को उन्होंने एक स्लीक पोनी टेल और ब्लैक गॉगल्स के साथ पूरा किया। नो मेकअप लुक के साथ ही उन्होंने मिनिमल एसेसरीज कैरी कीं। ईशा के कुर्ते में हल्का सिल्वर मिरर वर्क भी किया हुआ था। इस आउटफिट में उन्होंने स्नान के साथ होने वाले अनुष्ठानों को धार्मिक गुरु चिदानन्द सरस्वती की अगुवाई में पूरा किया। 

Isha Ambani, Mahakumbh, anand piramal

ऐसा था दूसरा लुक

इसके बाद एक आध्यात्मिक रस्म के लिए ईशा अंबानी ने शाइनी गुलाबी कुर्ता पहना था। लहरिया व्हाइट प्रिंट वाले इस कॉटन कुर्ते में नेकलाइन पर मंदारिन कॉलर था और गले पर थ्रेड वर्क किया गया था। फ्रिल पैटर्न वाले कुर्ते में वो बेहद खूबसूरत लगीं। क्वार्टर स्लीव्स कुर्ता सेट को उन्होंने गॉगल के साथ पेयर किया। मिनिमल लुक में एक बार फिर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। बता दें, ईशा अंबानी अपने स्टाइलिश और सिंपल लुक्स से लोगों का ध्यान खींचने में कभी नहीं चूकतीं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/isha-ambani-became-a-different-look-in-the-pink-suit/article-11710

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.