- Hindi News
- देश विदेश
- झारखंड सरकार देगी ST छात्रों को फ्री NEET-JEE कोचिंग, मोशन एजुकेशन के साथ मिलाया हाथ
झारखंड सरकार देगी ST छात्रों को फ्री NEET-JEE कोचिंग, मोशन एजुकेशन के साथ मिलाया हाथ
Jharkhand
झारखंड सरकार ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए फ्री NEET और JEE कोचिंग योजना शुरू की है। पहले चरण में 300 छात्रों को रांची में कोचिंग दी जाएगी, जिसके लिए चयन शैक्षणिक योग्यता और तय मानदंडों के आधार पर होगा।
झारखंड सरकार ने राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मुख्यधारा की प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे लाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों को मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) की तैयारी के लिए कोटा के प्रतिष्ठित मोशन एजुकेशन संस्थान के सहयोग से रांची में मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।
राजधानी के हिंदपीढ़ी क्षेत्र स्थित कल्याण विभाग के भवन में यह कोचिंग क्लास चलाई जाएगी। योजना के पहले चरण में 300 छात्रों को शामिल किया गया है। छात्रों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और विभाग द्वारा तय मानदंडों के आधार पर किया गया है। इस योजना की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को सौंपी गई है।
सरकार का उद्देश्य और विजन
राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बताया कि यह पहल उन छात्रों के लिए है जो प्रतिभाशाली हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं। उन्होंने कहा, “झारखंड के बच्चों को भी AIIMS और IIT जैसे संस्थानों में जाने का मौका मिलना चाहिए। सरकार उन्हें वह मंच और मार्गदर्शन देना चाहती है।”
मंत्री लिंडा ने छात्रावास, पुस्तकालय और भोजनालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और जरूरी सुधारों के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में UPSC और अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी राज्य से छात्रों को दिल्ली भेजने की योजना बनाई जा रही है।
तीन चरणों में लागू होगी योजना
-
पहला चरण: ST वर्ग के छात्रों के लिए
-
दूसरा चरण: SC वर्ग के छात्रों के लिए
-
तीसरा चरण: OBC वर्ग के छात्रों के लिए
सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर मेधावी छात्र को अपनी प्रतिभा को निखारने का समान अवसर मिल सके। योजना से छात्रों को सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, दिशा और अवसर मिलेगा।
कैसे होगा चयन?
-
चयन शैक्षणिक योग्यता और विभागीय मानदंडों के आधार पर होगा।
-
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की विस्तृत जानकारी जल्द विभाग द्वारा सार्वजनिक की जाएगी।
इस पहल से झारखंड के प्रतिभाशाली लेकिन संसाधनविहीन छात्रों को देश के प्रतिष्ठित मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में पहुंचने का अवसर मिलेगा। यह योजना न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगी बल्कि सामाजिक समानता की दिशा में भी एक बड़ा कदम है
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए