पाकिस्तान-बांग्लादेश के जिहादी भारत में स्लीपर सेल स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं: असम STF

JAGRAN DESK

असम एसटीएफ ने हाल ही में एबीटी के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया जो आतंकी अभियानों के लिए स्लीपर सेल स्थापित करने में जुटे थे.

पाकिस्तान और बांग्लादेश में स्थित जिहादी कट्टरपंथी और आतंकवादी समूह असम और पश्चिम बंगाल को अपना आधार बनाकर आतंकवादी गतिविधियां चलाने के लिए देश भर में स्लीपर सेल स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. सिक्योरिटी एजेंसी के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी.

असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा गिरफ्तार किए गए आठ जिहादियों की पूछताछ रिपोर्ट का हवाला देते हुए अधिकारी ने शनिवार को ईटीवी भारत को बताया कि आरोपियों को पूरे भारत में स्लीपर सेल स्थापित करने का काम सौंपा गया है. एसटीएफ प्रमुख पार्थ सारथी महंत ने ईटीवी भारत से कहा, 'हमने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को असम, पश्चिम बंगाल और केरल से सभी आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.'

भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा से संबद्ध अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से जुड़े आठ आरोपी नए सदस्यों की भर्ती के लिए असम, पश्चिम बंगाल और केरल में कई जगहों पर गए थे. महंता ने कहा, 'वे मुख्य रूप से एबीटी के सदस्य थे और वे कई आतंकवादी संगठनों के शीर्ष नेताओं के साथ भी निकट संपर्क में थे.'

उनके पास से धार्मिक और जिहादी सामग्री वाले आपत्तिजनक दस्तावेज, बांग्लादेश और पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों के साथ संवाद करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न संदिग्ध एप्लिकेशन वाले मोबाइल फोन भी बरामद किए गए.

उल्लेखनीय है कि यह गिरफ्तारी इस महीने की शुरुआत में शुरू किए गए 'ऑपरेशन प्रघात' के तहत की गई. यह ऑपरेशन केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जुड़ी खुफिया सूचनाओं की विस्तृत और लंबी जांच के बाद शुरू किया गया था.

अधिकारियों ने दावा किया कि आरोपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं सहित हिंदू नेताओं की हत्या की भी योजना बना रहे थे. सिंह ने कहा कि जिहाद के विकृत संस्करण वाली धार्मिक पुस्तकों की बरामदगी के बाद हमारा मानना ​​है कि वे कुछ विशेष समुदायों के लोगों को अपनी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास कर रहे थे.

आरोपियों में से एक साद रदी, जसीमुद्दीन रहमानी (अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के प्रमुख) के करीबी सहयोगी मोहम्मद फरहान इसराक के निर्देश पर नवंबर में भारत में घुसा था. महंत ने कहा, 'आने वाले दिनों में जब भी आवश्यकता होगी, इसी तरह के तलाशी अभियान चलाए जाएंगे.'

गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने असम के ग्वालपाड़ा जिले से पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने और आतंकी संगठनों में लोगों की भर्ती करने में शामिल था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान-बांग्लादेश के जिहादी भारत में स्लीपर सेल स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं: असम STF

JAGRAN DESK

पाकिस्तान और बांग्लादेश में स्थित जिहादी कट्टरपंथी और आतंकवादी समूह असम और पश्चिम बंगाल को अपना आधार बनाकर आतंकवादी गतिविधियां चलाने के लिए देश भर में स्लीपर सेल स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. सिक्योरिटी एजेंसी के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी.

असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा गिरफ्तार किए गए आठ जिहादियों की पूछताछ रिपोर्ट का हवाला देते हुए अधिकारी ने शनिवार को ईटीवी भारत को बताया कि आरोपियों को पूरे भारत में स्लीपर सेल स्थापित करने का काम सौंपा गया है. एसटीएफ प्रमुख पार्थ सारथी महंत ने ईटीवी भारत से कहा, 'हमने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को असम, पश्चिम बंगाल और केरल से सभी आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.'

भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा से संबद्ध अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से जुड़े आठ आरोपी नए सदस्यों की भर्ती के लिए असम, पश्चिम बंगाल और केरल में कई जगहों पर गए थे. महंता ने कहा, 'वे मुख्य रूप से एबीटी के सदस्य थे और वे कई आतंकवादी संगठनों के शीर्ष नेताओं के साथ भी निकट संपर्क में थे.'

उनके पास से धार्मिक और जिहादी सामग्री वाले आपत्तिजनक दस्तावेज, बांग्लादेश और पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों के साथ संवाद करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न संदिग्ध एप्लिकेशन वाले मोबाइल फोन भी बरामद किए गए.

उल्लेखनीय है कि यह गिरफ्तारी इस महीने की शुरुआत में शुरू किए गए 'ऑपरेशन प्रघात' के तहत की गई. यह ऑपरेशन केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जुड़ी खुफिया सूचनाओं की विस्तृत और लंबी जांच के बाद शुरू किया गया था.

अधिकारियों ने दावा किया कि आरोपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं सहित हिंदू नेताओं की हत्या की भी योजना बना रहे थे. सिंह ने कहा कि जिहाद के विकृत संस्करण वाली धार्मिक पुस्तकों की बरामदगी के बाद हमारा मानना ​​है कि वे कुछ विशेष समुदायों के लोगों को अपनी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास कर रहे थे.

आरोपियों में से एक साद रदी, जसीमुद्दीन रहमानी (अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के प्रमुख) के करीबी सहयोगी मोहम्मद फरहान इसराक के निर्देश पर नवंबर में भारत में घुसा था. महंत ने कहा, 'आने वाले दिनों में जब भी आवश्यकता होगी, इसी तरह के तलाशी अभियान चलाए जाएंगे.'

गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने असम के ग्वालपाड़ा जिले से पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने और आतंकी संगठनों में लोगों की भर्ती करने में शामिल था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/jihadis-of-pakistan-bangladesh-are-trying-to-establish-sleeper-cells-in/article-6034

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.