महाकुंभ में सास का सहारा बनीं कैटरीना कैफ, संगम में लगाई पावन डुबकी, वीडियो देख गर्व से चौड़ा हुआ फैंस का सीना

JAGRAN DESK

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ भी प्रयागराज पहुंचीं हैं, जहां महाकुंभ का अनुभव करेंगी। इस आध्यात्मिक यात्रा पर एक्ट्रेस के साथ उनकी सास भी मौजूद हैं। इसकी पहली झलक सामने आ गई है। यहां देखें वीडियो।

महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण में है। अब सिर्फ दो दिन ही इस खास पर्व को बाकी रह गए हैं। साल 2025 के महापर्व को में दुनिया भर से शामिल होने के लिए लोग पहुंचे और इसका दिव्या अनुभव किया। 144 वर्षों में केवल एक बार आयोजित होने वाले इस दुर्लभ महाकुंभ में बॉलीवुड सितारों का भी तांता देखने को मिला। देसी-विदेशी सितारों ने महाकुंभ में शिरकत की और आस्था की पावन डुबकी भी लगाई। अब सोमवार को अक्षय कुमार के बाद कैटरीना कैफ भी महाकुंभ का अनुभव करने पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस की सास भी उनके साथ हैं। कैटरीना कैफ ने यहां पहुंचने के बाद मीडिया से बात भी की और बताया कि वो इसे लेकर उनके क्या विचार हैं। 

कैटरीना कैफ ने साझा किया अनुभव

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने सोमवार को प्रयागराज में आध्यात्मिक सफर की शुरुआत की। अपनी यात्रा के दौरान कैटरीना ने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने अपनी खुशी और कृतज्ञता साझा की। इसके बाद वो संगम में अपनी सास के साथ स्नान करती और पूजा अर्चना में लगी नजर आईं।कैटरीना ने पहले एक गुलाबी सूट कैरी किया था, लेकिन स्नान के लिए उन्होंने पीले वस्त्र धारण किए। उनकी सास भी नीले रंग के सूट में देखी गईं। कैटरीना कैफ बड़े ही ध्यान से अपनी सास के साथ सभी धार्मिक क्रियाओं में शामिल होती दिखीं। 

सास के साथ दिखी कमाल की बॉन्डिंग

इस यात्रा ने कैटरीना और उनकी सास के बीच के प्यारे बंधन को भी प्रदर्शित किया और दोनों की क्लोज बॉन्ड को देखने के बाद अब लोग एक्ट्रेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। लोग एक्ट्रेस को परफेक्ट बहू बता रहे हैं। महाकुंभ के आध्यात्मिक माहौल में दोनों ही डूबी नजर आईं। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय सभ्यता को कैटरीना ने पूरी तरह अपना लिया है।' एक और शख्स ने लिखा, 'कैटरीना अपनी सास का कितना ख्याल रखती हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कैटरीना की तरह ही हर किसी बहू होनी चाहिए।'

यहां देखें तस्वीरें

कैटरीना ने कही ये बात

महाकुंभ में स्नान से पहले एएनआई से बात करते हुए कैटरीना ने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ सकी। मैं वास्तव में खुश और आभारी हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मैं यहां अपना अनुभव अभी शुरू कर रही हूं। मुझे हर चीज की ऊर्जा और सुंदरता और महत्व पसंद है। मैं यहां पूरा दिन बिताने के लिए उत्सुक हूं।' बता दें, 'छावा' की रिलीज से एक दिन पहले ही विक्की कौशल भी महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ में सास का सहारा बनीं कैटरीना कैफ, संगम में लगाई पावन डुबकी, वीडियो देख गर्व से चौड़ा हुआ फैंस का सीना

JAGRAN DESK

महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण में है। अब सिर्फ दो दिन ही इस खास पर्व को बाकी रह गए हैं। साल 2025 के महापर्व को में दुनिया भर से शामिल होने के लिए लोग पहुंचे और इसका दिव्या अनुभव किया। 144 वर्षों में केवल एक बार आयोजित होने वाले इस दुर्लभ महाकुंभ में बॉलीवुड सितारों का भी तांता देखने को मिला। देसी-विदेशी सितारों ने महाकुंभ में शिरकत की और आस्था की पावन डुबकी भी लगाई। अब सोमवार को अक्षय कुमार के बाद कैटरीना कैफ भी महाकुंभ का अनुभव करने पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस की सास भी उनके साथ हैं। कैटरीना कैफ ने यहां पहुंचने के बाद मीडिया से बात भी की और बताया कि वो इसे लेकर उनके क्या विचार हैं। 

कैटरीना कैफ ने साझा किया अनुभव

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने सोमवार को प्रयागराज में आध्यात्मिक सफर की शुरुआत की। अपनी यात्रा के दौरान कैटरीना ने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने अपनी खुशी और कृतज्ञता साझा की। इसके बाद वो संगम में अपनी सास के साथ स्नान करती और पूजा अर्चना में लगी नजर आईं।कैटरीना ने पहले एक गुलाबी सूट कैरी किया था, लेकिन स्नान के लिए उन्होंने पीले वस्त्र धारण किए। उनकी सास भी नीले रंग के सूट में देखी गईं। कैटरीना कैफ बड़े ही ध्यान से अपनी सास के साथ सभी धार्मिक क्रियाओं में शामिल होती दिखीं। 

सास के साथ दिखी कमाल की बॉन्डिंग

इस यात्रा ने कैटरीना और उनकी सास के बीच के प्यारे बंधन को भी प्रदर्शित किया और दोनों की क्लोज बॉन्ड को देखने के बाद अब लोग एक्ट्रेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। लोग एक्ट्रेस को परफेक्ट बहू बता रहे हैं। महाकुंभ के आध्यात्मिक माहौल में दोनों ही डूबी नजर आईं। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय सभ्यता को कैटरीना ने पूरी तरह अपना लिया है।' एक और शख्स ने लिखा, 'कैटरीना अपनी सास का कितना ख्याल रखती हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कैटरीना की तरह ही हर किसी बहू होनी चाहिए।'

यहां देखें तस्वीरें

कैटरीना ने कही ये बात

महाकुंभ में स्नान से पहले एएनआई से बात करते हुए कैटरीना ने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ सकी। मैं वास्तव में खुश और आभारी हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मैं यहां अपना अनुभव अभी शुरू कर रही हूं। मुझे हर चीज की ऊर्जा और सुंदरता और महत्व पसंद है। मैं यहां पूरा दिन बिताने के लिए उत्सुक हूं।' बता दें, 'छावा' की रिलीज से एक दिन पहले ही विक्की कौशल भी महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/katrina-kaif-became-the-support-of-mother-in-law-in/article-11470

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.