केजरीवाल-सीसोदिया CBI शराब नीति केस से बरी, प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

नेशनल न्यूज

On

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी 23 आरोपियों को आरोपमुक्त किया; CBI फैसले के खिलाफ अपील कर सकती है

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में आज सुबह बरी कर दिया गया।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI की चार्जशीट में कई खामियों का हवाला देते हुए कहा कि आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कई दस्तावेज और बयान भ्रामक हैं और आरोपियों को बिना ठोस सबूत के फंसाया गया।

फैसले के बाद केजरीवाल भावुक: कोर्ट से बाहर मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा, “मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। यह साबित हुआ कि हम और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं।” मनीष सिसोदिया ने कहा, “सच की जीत हुई है और हमें अपने संविधान और बी.आर. अंबेडकर पर गर्व है।”

CBI की प्रतिक्रिया: CBI ने कहा कि जांच के कई पहलुओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया और फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की जाएगी।

मामला 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ा था। आरोप था कि शराब लाइसेंस देने और मार्जिन तय करने में कुछ निजी कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया।

CBI ने 17 अगस्त 2022 को केस दर्ज किया और उसी दिन कई ठिकानों पर छापे मारे। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सितंबर 2022 से जांच शुरू की।

CBI का दावा था कि विजय नायर और अन्य आरोपियों ने शराब नीति में लाभ देने के बदले ₹100 करोड़ वसूले, जिनमें से कुछ राशि चुनाव खर्च में इस्तेमाल हुई।

ED का केस अभी विचाराधीन है, लेकिन CBI केस में बरी होने के कारण AAP नेताओं के ED मामलों में भी बरी होने की संभावना बढ़ गई है।

केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस: फैसले के तुरंत बाद, केजरीवाल अपने AAP विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी दफ्तर की ओर रवाना हुए और जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/kejriwal-sisodia-acquitted-in-cbi-liquor-policy-case-press-conference-today/article-47347

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.