केरल CM पिनाराई विजयन का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस को बताया BJP की ‘B-टीम’; थरूर ने किया पलटवार

नेशनल न्यूज

On

चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

केरल विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनमें एक सामान्य कार्यकर्ता जितनी भी बुनियादी समझ नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘B-टीम’ तक करार दिया।

विजयन ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता होने के बावजूद अपने अनुभव और गलतियों से नहीं सीखते। उनके मुताबिक, कांग्रेस का मौजूदा राजनीतिक रुख यह संकेत देता है कि पार्टी अप्रत्यक्ष रूप से BJP को फायदा पहुंचा रही है।

हालांकि कांग्रेस की ओर से इन आरोपों का तुरंत जवाब आया। पार्टी सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस किसी की ‘B-टीम’ नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें किसी की B-टीम बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि हम केरल की A-टीम हैं।” थरूर ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रतिबद्धता केवल राज्य के लोगों के प्रति है।

थरूर ने यह भी कहा कि केरल में असली मुकाबला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के बीच है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य में अब भी “जीरो-सीट” की स्थिति में है और चुनावी मुकाबले में उसका प्रभाव सीमित है।

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में चुनाव प्रचार की शुरुआत वर्चुअल माध्यम से की। उन्होंने अपने संबोधन में राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक और कल्याणकारी योजनाओं पर भी जोर दिया। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, छात्राओं के लिए वित्तीय सहायता और स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाओं का वादा किया है।

राज्य में बढ़ती सियासी तल्खी के बीच अन्य राज्यों से भी तीखे बयान सामने आ रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी भारत में सरकार नहीं बना सकती। वहीं, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने राज्य सरकार पर “डर की राजनीति” करने का आरोप लगाया।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के संकेत हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2026 By Nitin Trivedi

केरल CM पिनाराई विजयन का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस को बताया BJP की ‘B-टीम’; थरूर ने किया पलटवार

नेशनल न्यूज

केरल विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनमें एक सामान्य कार्यकर्ता जितनी भी बुनियादी समझ नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘B-टीम’ तक करार दिया।

विजयन ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता होने के बावजूद अपने अनुभव और गलतियों से नहीं सीखते। उनके मुताबिक, कांग्रेस का मौजूदा राजनीतिक रुख यह संकेत देता है कि पार्टी अप्रत्यक्ष रूप से BJP को फायदा पहुंचा रही है।

हालांकि कांग्रेस की ओर से इन आरोपों का तुरंत जवाब आया। पार्टी सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस किसी की ‘B-टीम’ नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें किसी की B-टीम बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि हम केरल की A-टीम हैं।” थरूर ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रतिबद्धता केवल राज्य के लोगों के प्रति है।

थरूर ने यह भी कहा कि केरल में असली मुकाबला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के बीच है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य में अब भी “जीरो-सीट” की स्थिति में है और चुनावी मुकाबले में उसका प्रभाव सीमित है।

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में चुनाव प्रचार की शुरुआत वर्चुअल माध्यम से की। उन्होंने अपने संबोधन में राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक और कल्याणकारी योजनाओं पर भी जोर दिया। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, छात्राओं के लिए वित्तीय सहायता और स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाओं का वादा किया है।

राज्य में बढ़ती सियासी तल्खी के बीच अन्य राज्यों से भी तीखे बयान सामने आ रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी भारत में सरकार नहीं बना सकती। वहीं, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने राज्य सरकार पर “डर की राजनीति” करने का आरोप लगाया।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के संकेत हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/kerala-cm-pinarayi-vijayans-attack-on-rahul-gandhi-calls-congress/article-49092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.