- Hindi News
- देश विदेश
- इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी का मास्टरमाइंड एनकाउंटर में ढेर, घोषित था 25 हजार का इनाम
इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी का मास्टरमाइंड एनकाउंटर में ढेर, घोषित था 25 हजार का इनाम
JAGRAN DESK
चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगा कर बदमाश 42 लॉकर्स तोड़कर करोड़ों के जेवरात व सामान ले गए थे.
लखनऊ : चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य सोबिंद कुमार को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. सोमवार देर रात किसान पथ पर सोबिंद कुमार की पुलिस ने घेराबंदी की थी. इससे पहले सोमवार सुबह तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था.
बता दें, शनिवार को चार बदमाशों ने चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर 42 लॉकर्स साफ किए थे. इसके बाद रविवार देर रात पुलिस ने चोरी करने वाले तीन बदमाशों को चिनहट के लौलाई गांव के पास से गिरफ्तार किया था. इनमें एक बदमाश अरविंद से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी. जिसमें आरोपी घायल हुआ था. पुलिस ने बिहार के मुंगेर निवासी अरविंद, बलराम और कैलाश बिंद को गिरफ्तार कर करीब एक किलो सोना बरामद कर लिया था. हालांकि इस दौरान अरविंद के साथ दूसरी कार में सवार बदमाश फरार हो गए थे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए