कुंभ में विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने जा रहीं योगमाता के बारे में जानिए

Dharm Desk

महाकुंभ में देश के अलावा विदेश से भी साधु-संत पहुंच रहे हैं. कुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होगा और 26 फरवरी को समाप्त होगा. कुंभ में जापान की योगमाता - महामंडलेश्वर कीको आइकावा उर्फ ​ कैला माता की भी मौजूदगी रहेगी. इनके नेतृत्व में विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने की खबरे हैं.

महाकुंभ में देश के अलावा विदेश से भी साधु-संत पहुंच रहे हैं. कुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होगा और 26 फरवरी को समाप्त होगा. श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के दिवंगत महायोगी महामंडलेश्वर स्वामी सोमनाथ गिरि उर्फ ​​पायलट बाबा के शिविर के संतों के मुताबिक संगम लोअर सेक्टर-18 में विदेशी संतों के लिए शाही लकड़ी के कॉटेज बनाए जा रहे हैं. यहीं जापान की योगमाता – महामंडलेश्वर कीको आइकावा उर्फ ​ कैला माता की भी मौजूदगी रहेगी. इनके नेतृत्व में विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने की खबरे हैं.

कौन हैं योगमाता? दरअसल, जापान के यामानाशी में कीको ऐकावा (जिन्हें अब दुनिया योगमाता पुकारती है) ने योग और ध्यान के प्रति अपने जुनून की खोज की. उनकी गहन जिज्ञासा उन्हें आत्म-खोज की यात्रा पर ले गई, जहाँ वे राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रशिक्षक के रूप में जानी गईं. वे भारतीय आध्यात्मिकता के केंद्र हिमालय भी आईं. 38 वर्ष की उम्र में कीको की मुलाकात हिमालय के योगी पायलट बाबा से हुई, जिनकी शिक्षाएँ उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गईं.

योगमाता का शुरूआती जीवन

1945 में जन्मी योगमाता का प्रारंभिक जीवन योग और ध्यान के केन्द्र में बीता. किशोरावस्था में उन्होंने आध्यात्मिकता की तरफ रूझान किया. बीस की उम्र तक उनकी प्रतिभा ने उन्हें जापान में एक प्रमुख योग प्रशिक्षक के रूप में स्थापित कर दिया. 1972 में उन्होंने ऐकावा कीको होलिस्टिक योग और स्वास्थ्य संघ की स्थापना की. जिसके माध्यम से उन्होंने प्राणादि योग और योग नृत्य जैसी क्रांतिकारी प्रथाओं की शुरुआत की. जिसने उनके देश में हजारों अनुयायियों को आकर्षित किया.

पायलट बाबा से उनकी मुलाकात

अपनी खोज की चाह में वो जापान से भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं की तरफ आईं. 38 वर्ष की उम्र में, उनके जीवन ने एक अहम मोड़ लिया, जब उनकी मुलाकात हिमालय के प्रसिद्ध योगी और ध्यान गुरु पायलट बाबा से हुई. उनकी क्षमता को पहचानते हुए पायलट बाबा ने उन्हें संत हरि बाबाजी के मार्गदर्शन में हिमालय की कठोर तपस्वी प्रथाओं में प्रशिक्षित होने को कहा. कहते हैं कई बरस की साधना के बाद उन्होंने समाधि प्राप्त की, जो ध्यान की सर्वोच्च अवस्था है.

कुंभ और योगमाता की मौजूदगी

फरवरी 1991 में भारत में आयोजित उनकी पहली सार्वजनिक समाधि ने लोगों को आकर्षित किया. अगले 16 वर्षों में, उन्होंने पूरे भारत में 18 बार ये कर के लोगों को दिखाया. 2007 में, उनकी उपलब्धियों ने उन्हें जूना अखाड़े से महामंडलेश्वर की प्रतिष्ठित उपाधि दिलाई, जिससे वह यह सम्मान पाने वाली इतिहास की पहली महिला बन गईं. इस कुंभ में भी योगमाता पहली महिला महामंडलेश्वर के रूप में मौजूद होकर न केवल रूढ़ियों को तोड़ रही हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कुंभ में विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने जा रहीं योगमाता के बारे में जानिए

Dharm Desk

महाकुंभ में देश के अलावा विदेश से भी साधु-संत पहुंच रहे हैं. कुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होगा और 26 फरवरी को समाप्त होगा. श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के दिवंगत महायोगी महामंडलेश्वर स्वामी सोमनाथ गिरि उर्फ ​​पायलट बाबा के शिविर के संतों के मुताबिक संगम लोअर सेक्टर-18 में विदेशी संतों के लिए शाही लकड़ी के कॉटेज बनाए जा रहे हैं. यहीं जापान की योगमाता – महामंडलेश्वर कीको आइकावा उर्फ ​ कैला माता की भी मौजूदगी रहेगी. इनके नेतृत्व में विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने की खबरे हैं.

कौन हैं योगमाता? दरअसल, जापान के यामानाशी में कीको ऐकावा (जिन्हें अब दुनिया योगमाता पुकारती है) ने योग और ध्यान के प्रति अपने जुनून की खोज की. उनकी गहन जिज्ञासा उन्हें आत्म-खोज की यात्रा पर ले गई, जहाँ वे राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रशिक्षक के रूप में जानी गईं. वे भारतीय आध्यात्मिकता के केंद्र हिमालय भी आईं. 38 वर्ष की उम्र में कीको की मुलाकात हिमालय के योगी पायलट बाबा से हुई, जिनकी शिक्षाएँ उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गईं.

योगमाता का शुरूआती जीवन

1945 में जन्मी योगमाता का प्रारंभिक जीवन योग और ध्यान के केन्द्र में बीता. किशोरावस्था में उन्होंने आध्यात्मिकता की तरफ रूझान किया. बीस की उम्र तक उनकी प्रतिभा ने उन्हें जापान में एक प्रमुख योग प्रशिक्षक के रूप में स्थापित कर दिया. 1972 में उन्होंने ऐकावा कीको होलिस्टिक योग और स्वास्थ्य संघ की स्थापना की. जिसके माध्यम से उन्होंने प्राणादि योग और योग नृत्य जैसी क्रांतिकारी प्रथाओं की शुरुआत की. जिसने उनके देश में हजारों अनुयायियों को आकर्षित किया.

पायलट बाबा से उनकी मुलाकात

अपनी खोज की चाह में वो जापान से भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं की तरफ आईं. 38 वर्ष की उम्र में, उनके जीवन ने एक अहम मोड़ लिया, जब उनकी मुलाकात हिमालय के प्रसिद्ध योगी और ध्यान गुरु पायलट बाबा से हुई. उनकी क्षमता को पहचानते हुए पायलट बाबा ने उन्हें संत हरि बाबाजी के मार्गदर्शन में हिमालय की कठोर तपस्वी प्रथाओं में प्रशिक्षित होने को कहा. कहते हैं कई बरस की साधना के बाद उन्होंने समाधि प्राप्त की, जो ध्यान की सर्वोच्च अवस्था है.

कुंभ और योगमाता की मौजूदगी

फरवरी 1991 में भारत में आयोजित उनकी पहली सार्वजनिक समाधि ने लोगों को आकर्षित किया. अगले 16 वर्षों में, उन्होंने पूरे भारत में 18 बार ये कर के लोगों को दिखाया. 2007 में, उनकी उपलब्धियों ने उन्हें जूना अखाड़े से महामंडलेश्वर की प्रतिष्ठित उपाधि दिलाई, जिससे वह यह सम्मान पाने वाली इतिहास की पहली महिला बन गईं. इस कुंभ में भी योगमाता पहली महिला महामंडलेश्वर के रूप में मौजूद होकर न केवल रूढ़ियों को तोड़ रही हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/know-about-yogmata-who-is-going-to-pray-for-world/article-7246

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.