जानें कब से जनगणना करेगी सरकार? 2028 तक होगा लोकसभा सीटों का परिसीमन, सूत्रों का दावा

JAGRAN DESK

विपक्षी दल लंबे समय से जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं. इस बीच खबर मिली है कि सरकार 2025 में जनगणना शुरू करेगी.

सरकार चार साल की देरी के बाद 2025 में जनगणना शुरू करेगी. सोमवार को सूत्रों ने बताया कि यह प्रक्रिया 2025 में शुरू होगी और इसके 2026 तक जारी रहने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक जनगणना के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन शुरू होगा और यह प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की संभावना है.

यह घटनाक्रम कई विपक्षी दलों की जाति जनगणना की मांग के बीच हुआ है. हालांकि, सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है और जनगणना प्रक्रिया की डिटेल अभी सार्वजनिक नहीं की है.

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अपडेट करने के लिए आमतौर पर हर दस साल में आयोजित की जाने वाली जनगणना 2021 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा.

जानकारी के मुकताबिक दस साल में होने वाली जनगणना अब अगली बार 2035 में होगी. अभी तक हर दस साल में होने वाली जनगणना दशक के शुरुआत में होती थी जैसे 1991, 2001, 2011 लेकिन अब 2025 के बाद अगली जनगणना 2035, 2045, 2055 इस तरह होगी.

धर्म और सामाजिक वर्ग का सर्वे
आगामी जनगणना में धर्म और सामाजिक वर्ग के साथ-साथ सामान्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की गणना के सामान्य सर्वे शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि, सूत्रों का सुझाव है कि अगले साल की जनगणना में सामान्य और एससी-एसटी श्रेणियों के भीतर उप-संप्रदायों का भी सर्वे किया जा सकता है.

देरी से चल रही जनगणना प्रक्रियाओं की तत्काल शुरुआत का संकेत देते हुए जनगणना आयुक्त के रूप में कार्यरत मृत्युंजय कुमार नारायण की सेंट्रल डेपुटेशन को हाल ही में अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है.

अमित शाह ने दिए थे संकेत
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दशकीय जनगणना आयोजित करने की संभावना पर इस साल अगस्त में कहा था कि यह उचित समय पर किया जाएगा. एक बार तय होने के बाद मैं घोषणा करूंगा कि यह कैसे किया जाएगा. शाह ने यह भी उल्लेख किया था कि अगली राष्ट्रीय जनगणना मोबाइल फोन एप्लिकेशन के माध्यम से पूरी तरह से डिजिटल रूप से की जाएगी.

बता दें कि पिछली जनगणना में भारत की जनसंख्या 121 करोड़ से अधिक दर्ज की गई थी, जो 17.7 प्रतिशत की वृद्धि दर को दर्शाती है.JANS

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2024 By दैनिक जागरण

जानें कब से जनगणना करेगी सरकार? 2028 तक होगा लोकसभा सीटों का परिसीमन, सूत्रों का दावा

JAGRAN DESK

सरकार चार साल की देरी के बाद 2025 में जनगणना शुरू करेगी. सोमवार को सूत्रों ने बताया कि यह प्रक्रिया 2025 में शुरू होगी और इसके 2026 तक जारी रहने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक जनगणना के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन शुरू होगा और यह प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की संभावना है.

यह घटनाक्रम कई विपक्षी दलों की जाति जनगणना की मांग के बीच हुआ है. हालांकि, सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है और जनगणना प्रक्रिया की डिटेल अभी सार्वजनिक नहीं की है.

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अपडेट करने के लिए आमतौर पर हर दस साल में आयोजित की जाने वाली जनगणना 2021 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा.

जानकारी के मुकताबिक दस साल में होने वाली जनगणना अब अगली बार 2035 में होगी. अभी तक हर दस साल में होने वाली जनगणना दशक के शुरुआत में होती थी जैसे 1991, 2001, 2011 लेकिन अब 2025 के बाद अगली जनगणना 2035, 2045, 2055 इस तरह होगी.

धर्म और सामाजिक वर्ग का सर्वे
आगामी जनगणना में धर्म और सामाजिक वर्ग के साथ-साथ सामान्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की गणना के सामान्य सर्वे शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि, सूत्रों का सुझाव है कि अगले साल की जनगणना में सामान्य और एससी-एसटी श्रेणियों के भीतर उप-संप्रदायों का भी सर्वे किया जा सकता है.

देरी से चल रही जनगणना प्रक्रियाओं की तत्काल शुरुआत का संकेत देते हुए जनगणना आयुक्त के रूप में कार्यरत मृत्युंजय कुमार नारायण की सेंट्रल डेपुटेशन को हाल ही में अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है.

अमित शाह ने दिए थे संकेत
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दशकीय जनगणना आयोजित करने की संभावना पर इस साल अगस्त में कहा था कि यह उचित समय पर किया जाएगा. एक बार तय होने के बाद मैं घोषणा करूंगा कि यह कैसे किया जाएगा. शाह ने यह भी उल्लेख किया था कि अगली राष्ट्रीय जनगणना मोबाइल फोन एप्लिकेशन के माध्यम से पूरी तरह से डिजिटल रूप से की जाएगी.

बता दें कि पिछली जनगणना में भारत की जनसंख्या 121 करोड़ से अधिक दर्ज की गई थी, जो 17.7 प्रतिशत की वृद्धि दर को दर्शाती है.JANS

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/know-when-the-government-will-conduct-the-census-delimitation-of/article-2197

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.