कुवैत ने की वो मदद, जो सिर्फ भाई ही कर सकता है, आज मेरे सामने मिनी हिंदुस्तान नजर आ रहा, ‘हाला मोदी’ इवेंट में बोले प्रधानमंत्री

JAGRAN DESK

43 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत पहुंचा है. इसका जिक्र करते हुए हाला मोदी इवेंट में पीएम मोदी ने कहा, “मेरे लिए ये पल बहुत खास है. चार दशक से भी ज्यादा समय यानी 43 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है. हिंदुस्तान से यहां आने में 4 घंटे लगते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को यहां आने में 4 दशक लग गए.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, “भारत, दुनिया के उन पहले देशों में से एक है, जिसने कुवैत की स्वतंत्रता के बाद उसे मान्यता दी थी. इसलिए जिस देश से, जिस समाज से इतनी सारी यादें जुड़ी हैं. वहां आना मेरे लिए बहुत यादगार है. मैं कुवैत के लोगों और यहां की सरकार का बहुत आभारी हूं.”

गुजरात का कुवैत से व्यापारिक संबंध

कुवैत और गुजरात के व्यापारियों के बीच अनोखा संबंध है. कुवैत के बहुत से व्यापारियों ने मुंबई, कोलकाता और पोरबंदर में ऑफिस खोले हैं. कुवैत के बहुत से परिवार मोहम्मद अली रोड पर रहते हैं. लोगों को जानकर हैरानी होगी कि 60-65 साल पहले भारतीय रुपये वैसे ही चलते थे जैसे भारत में चलते हैं. पीएम मोदी ने कहा भारत और कुवैत के नागरिकों ने संकटकाल में भी एक दूसरे की हमेशा मदद की है, कोरोना महामारी के दौरान दोनों देशों ने हर स्तर पर एक दूसरे की मदद की है, जब भारत को सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो कुवैत ने हिंदुस्तान को लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई दी

कुवैत से दिख रहा मिनी हिंदुस्तान-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज कुवैत में मिनी हिंदुस्तान दिख रहा है. भारत और कुवैत का रिश्ता सभ्यताओं का है, सागर का है..व्यापार-कारोबार का है. भारत और कुवैत, अरब सागर के दो किनारों पर बसे हैं. हमें सिर्फ डिप्लोमेसी ने ही नहीं, बल्कि दिलों ने आपस में जोड़ा है. हमारा वर्तमान ही नहीं, बल्कि हमारा अतीत भी हमें जोड़ता है.”

कुवैत ने मदद की वो सिर्फ भाई… 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाला मोदी इवेंट के दौरान कहा, “इसी साल जून में यहां कुवैत में इतना बड़ा हादसा हुआ- जो अग्निकांड हुआ, इसमें अनेक भारतीयों ने अपना जीवन खोया, जब मुझे ये खबर मिली तो काफी चिंता हुई, कुवैत ने की वो मदद, जो सिर्फ भाई ही कर सकता है.”

पीएम मोदी ने कहा, “भारत के स्टार्टअप, फिनटेक से हेल्थकेयर तक, स्मार्ट सिटीज से ग्रीन टेक्नोलॉजी तक कुवैत की हर जरूरत के लिए cutting edge solutions बना सकते हैं. भारत का स्किल्ड यूथ, कुवैत की फ्यूचर जर्नी को भी नई स्ट्रेंथ दे सकता है. भारत में आज दुनिया की स्किल कैपिटल बनने का भी सामर्थ्य है. इसलिए भारत, दुनिया की स्किल डिमांड को पूरा करने का सामर्थ्य रखता है.”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2024 By दैनिक जागरण

कुवैत ने की वो मदद, जो सिर्फ भाई ही कर सकता है, आज मेरे सामने मिनी हिंदुस्तान नजर आ रहा, ‘हाला मोदी’ इवेंट में बोले प्रधानमंत्री

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, “भारत, दुनिया के उन पहले देशों में से एक है, जिसने कुवैत की स्वतंत्रता के बाद उसे मान्यता दी थी. इसलिए जिस देश से, जिस समाज से इतनी सारी यादें जुड़ी हैं. वहां आना मेरे लिए बहुत यादगार है. मैं कुवैत के लोगों और यहां की सरकार का बहुत आभारी हूं.”

गुजरात का कुवैत से व्यापारिक संबंध

कुवैत और गुजरात के व्यापारियों के बीच अनोखा संबंध है. कुवैत के बहुत से व्यापारियों ने मुंबई, कोलकाता और पोरबंदर में ऑफिस खोले हैं. कुवैत के बहुत से परिवार मोहम्मद अली रोड पर रहते हैं. लोगों को जानकर हैरानी होगी कि 60-65 साल पहले भारतीय रुपये वैसे ही चलते थे जैसे भारत में चलते हैं. पीएम मोदी ने कहा भारत और कुवैत के नागरिकों ने संकटकाल में भी एक दूसरे की हमेशा मदद की है, कोरोना महामारी के दौरान दोनों देशों ने हर स्तर पर एक दूसरे की मदद की है, जब भारत को सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो कुवैत ने हिंदुस्तान को लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई दी

कुवैत से दिख रहा मिनी हिंदुस्तान-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज कुवैत में मिनी हिंदुस्तान दिख रहा है. भारत और कुवैत का रिश्ता सभ्यताओं का है, सागर का है..व्यापार-कारोबार का है. भारत और कुवैत, अरब सागर के दो किनारों पर बसे हैं. हमें सिर्फ डिप्लोमेसी ने ही नहीं, बल्कि दिलों ने आपस में जोड़ा है. हमारा वर्तमान ही नहीं, बल्कि हमारा अतीत भी हमें जोड़ता है.”

कुवैत ने मदद की वो सिर्फ भाई… 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाला मोदी इवेंट के दौरान कहा, “इसी साल जून में यहां कुवैत में इतना बड़ा हादसा हुआ- जो अग्निकांड हुआ, इसमें अनेक भारतीयों ने अपना जीवन खोया, जब मुझे ये खबर मिली तो काफी चिंता हुई, कुवैत ने की वो मदद, जो सिर्फ भाई ही कर सकता है.”

पीएम मोदी ने कहा, “भारत के स्टार्टअप, फिनटेक से हेल्थकेयर तक, स्मार्ट सिटीज से ग्रीन टेक्नोलॉजी तक कुवैत की हर जरूरत के लिए cutting edge solutions बना सकते हैं. भारत का स्किल्ड यूथ, कुवैत की फ्यूचर जर्नी को भी नई स्ट्रेंथ दे सकता है. भारत में आज दुनिया की स्किल कैपिटल बनने का भी सामर्थ्य है. इसलिए भारत, दुनिया की स्किल डिमांड को पूरा करने का सामर्थ्य रखता है.”

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/kuwait-provided-that-help-which-only-a-brother-can-do/article-6024

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.