लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, सामने आई तस्वीर

JAGRAN DESK

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. पटना में डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है. परिवार के लोग उन्हें लेकर राबड़ी आवास से निकले लेकिन इसी दौरान तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है. वो पटना में राबड़ी आवास में डॉक्टरों की निगरानी में थे. डॉक्टरों की सलाह पर यहां से उन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली ले जाना था. हालांकि, राबड़ी आवास से निकलते ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अब पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लालू यादव दो दिनों से बीमार हैं लेकिन आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. लालू प्रसाद की ताजा तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वो बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनको ऑक्सीजन का मास्क लगा हुआ है. लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही पूर्व सीएम राबड़ी देवी के दस सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास के सामने मीडिया और लोगों का जमावड़ा लग गया.

पिछले साल कराया गया था भर्ती

लालू को पिछले साल जुलाई में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. बिहार के पूर्व सीएम ने पिछले कुछ सालों में कई बीमारियों का इलाज करवाया है, जिसमें 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी शामिल है.

2022 में लालू को किडनी की बीमारी का पता चला था. उनकी केवल 25 प्रतिशत किडनी ही अच्छे से काम कर रही थी. डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी, जिसके बाद सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की. 5 दिसंबर 2022 को ट्रांसप्लांट किया गया.

2022 में ही वह अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास में गिर गए थे, जिससे उन्हें कई फ्रैक्चर हो गए थे. घटना के बाद उनका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चला था. बाद में उन्हें पटना से एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया और एम्स अस्पताल में आगे का इलाज कराया गया.

मुंबई के अस्पताल में हुई थी एंजियोप्लास्टी

लालू की पिछले साल सितंबर में एंजियोप्लास्टी हुई थी. मुंबई में डॉक्टरों लालू यादव का ट्रीटमेंट किया था. रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काटने के दौरान ही लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशलिस्ट से ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी थी. साल 2021 में लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, सामने आई तस्वीर

JAGRAN DESK

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है. वो पटना में राबड़ी आवास में डॉक्टरों की निगरानी में थे. डॉक्टरों की सलाह पर यहां से उन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली ले जाना था. हालांकि, राबड़ी आवास से निकलते ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अब पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लालू यादव दो दिनों से बीमार हैं लेकिन आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. लालू प्रसाद की ताजा तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वो बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनको ऑक्सीजन का मास्क लगा हुआ है. लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही पूर्व सीएम राबड़ी देवी के दस सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास के सामने मीडिया और लोगों का जमावड़ा लग गया.

पिछले साल कराया गया था भर्ती

लालू को पिछले साल जुलाई में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. बिहार के पूर्व सीएम ने पिछले कुछ सालों में कई बीमारियों का इलाज करवाया है, जिसमें 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी शामिल है.

2022 में लालू को किडनी की बीमारी का पता चला था. उनकी केवल 25 प्रतिशत किडनी ही अच्छे से काम कर रही थी. डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी, जिसके बाद सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की. 5 दिसंबर 2022 को ट्रांसप्लांट किया गया.

2022 में ही वह अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास में गिर गए थे, जिससे उन्हें कई फ्रैक्चर हो गए थे. घटना के बाद उनका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चला था. बाद में उन्हें पटना से एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया और एम्स अस्पताल में आगे का इलाज कराया गया.

मुंबई के अस्पताल में हुई थी एंजियोप्लास्टी

लालू की पिछले साल सितंबर में एंजियोप्लास्टी हुई थी. मुंबई में डॉक्टरों लालू यादव का ट्रीटमेंट किया था. रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काटने के दौरान ही लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशलिस्ट से ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी थी. साल 2021 में लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/lalu-yadavs-deteriorating-health-admitted-to-paras-hospital-in-patna/article-16415

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.