दिल्ली AIIMS में लालू यादव का सफल ऑपरेशन, ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट

JAGRAN DESK

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव का दिल्ली के AIIMS में पीठ के गंभीर घावों का सफल ऑपरेशन हुआ है. उन्हें पटना से एयर एंबुलेंस द्वारा लाया गया था. ऑपरेशन के बाद उन्हें ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के सदस्य उनके साथ हैं.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सफल ऑपरेशन हुआ है. जानकारी के अनुसार, लालू यादव पिछले दो दिनों से पीठ में गहरे जख्मों के कारण गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें बुधवार की शाम को पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया. जहां उनका सफल ऑपरेशन हुआ है.

AIIMS के सीनियर डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, जो सफल रहा है. ऑपरेशन के बाद, उन्हें ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है. लालू यादव के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं. अस्पताल में परिवार के लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और डॉक्टर उन पर लगातार नजर रख रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव की हालत में जल्द ही सुधार होगा और वह पूरी तरह से स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने बताया पिता को क्या हुआ है

लालू यादव के दिल्ली पहुंचने से पहले पटना में मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद की पीठ और हाथ पर घाव हो गए हैं, दिल्ली में ऑपरेशन के जरिए उपचार होने की उम्मीद है. उन्होंने आगे कहा कि लालू जी दोपहर दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डा पहुंचे. मेरी मां राबड़ी देवी उनके साथ थीं. अचानक ब्लड प्रेशर में गिरावट देखी गई, जिसके बाद हम उन्हें पारस अस्पताल ले गए.

तेजस्वी ने पिता लालू को साहसी व्यक्ति बताया

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता साहसी व्यक्ति हैं. उन्होंने सामान्य विमान से यात्रा करना चुना. हालांकि, युवा नेता तेजस्वी यादव ने माना कि परिवार उनके बारे में चिंतित है, जो कई सालों से शुगर से पीड़ित हैं और उनके हार्ट का ऑपरेशन तथा किडनी प्रत्यारोपण भी हो चुका है.

चारा घोटाला मामले में दोषी है लालू यादव

बता दें कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराया गया था और स्वास्थ्य कारणों से वह कई वर्षों से जमानत पर बाहर हैं. हाल फिलहाल में लैंड फॉर जॉब्स मामले में ईडी ने लालू परिवार के कई सदस्यों को समन जारी किया था और अलग-अलग समय पर लोगों से पूछताछ भी की थी. लालू, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बेटे तेजप्रताप समेत कई आरोपियों के नाम शामिल थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली AIIMS में लालू यादव का सफल ऑपरेशन, ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट

JAGRAN DESK

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सफल ऑपरेशन हुआ है. जानकारी के अनुसार, लालू यादव पिछले दो दिनों से पीठ में गहरे जख्मों के कारण गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें बुधवार की शाम को पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया. जहां उनका सफल ऑपरेशन हुआ है.

AIIMS के सीनियर डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, जो सफल रहा है. ऑपरेशन के बाद, उन्हें ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है. लालू यादव के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं. अस्पताल में परिवार के लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और डॉक्टर उन पर लगातार नजर रख रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव की हालत में जल्द ही सुधार होगा और वह पूरी तरह से स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने बताया पिता को क्या हुआ है

लालू यादव के दिल्ली पहुंचने से पहले पटना में मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद की पीठ और हाथ पर घाव हो गए हैं, दिल्ली में ऑपरेशन के जरिए उपचार होने की उम्मीद है. उन्होंने आगे कहा कि लालू जी दोपहर दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डा पहुंचे. मेरी मां राबड़ी देवी उनके साथ थीं. अचानक ब्लड प्रेशर में गिरावट देखी गई, जिसके बाद हम उन्हें पारस अस्पताल ले गए.

तेजस्वी ने पिता लालू को साहसी व्यक्ति बताया

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता साहसी व्यक्ति हैं. उन्होंने सामान्य विमान से यात्रा करना चुना. हालांकि, युवा नेता तेजस्वी यादव ने माना कि परिवार उनके बारे में चिंतित है, जो कई सालों से शुगर से पीड़ित हैं और उनके हार्ट का ऑपरेशन तथा किडनी प्रत्यारोपण भी हो चुका है.

चारा घोटाला मामले में दोषी है लालू यादव

बता दें कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराया गया था और स्वास्थ्य कारणों से वह कई वर्षों से जमानत पर बाहर हैं. हाल फिलहाल में लैंड फॉर जॉब्स मामले में ईडी ने लालू परिवार के कई सदस्यों को समन जारी किया था और अलग-अलग समय पर लोगों से पूछताछ भी की थी. लालू, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बेटे तेजप्रताप समेत कई आरोपियों के नाम शामिल थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/lalu-yadavs-successful-operation-in-delhi-aiims-shift-to-general/article-16548

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.