कनाडा में बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त बर्फीली जमीन पर पलटा विमान, 76 लोग थे सवार, 19 यात्री घायल

JAGRAN DESK

लैंडिंग के वक्त विमान पूरी तरह से उल्टा हो गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। विमान में कुल 76 लोग सवार थे। इनमें से 19 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

कनाडा की राजधानी टोरंटो में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर लैंड करते समय डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान बर्फीली जमीन पर ही पलट गया। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। 

विमान में सवार थे 76 लोग

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की है। टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे ने बताया कि मिनियापोलिस से डेल्टा के विमान के साथ हादसा हुआ है। विमान 76 यात्री तथा चार चालक दल के सदस्य सवार थे। डेल्टा  एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना सोमवार दोपहर 3:30 बजे हुई है। 

पिछले दिनों टोरंटो में आया था बर्फीला तूफान

घटनास्थल से मिले वीडियो में मित्सुबिशी CRJ-900LR को बर्फीले टरमैक पर उल्टा पड़ा हुआ दिख रहा है, जबकि आपातकालीन कर्मचारी इसे पानी से धो रहे हैं। पिछले दिनों टोरंटो में बर्फीला तूफान आया था। माना जा रहा है इस कारण ये हादसा हुआ होगा।

राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया

1 बच्चे समेत 3 यात्रियों की हालत गंभीर

ऑर्न्ज एयर एम्बुलेंस ने कहा कि एक बच्चे को टोरंटो के सिककिड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो वयस्कों यात्री को गंभीर रूप से घायल होने पर शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एयरपोर्ट ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि आपातकालीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। साथ ही ये भी बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि विमान के पलटने का कारण क्या था? हो सकता है बिगड़े मौसम की वजह से ये हादसा हुआ हो।

हादसे के वक्त एयरपोर्ट पर हो रही थी बर्फबारी

कनाडा की मौसम सेवा के अनुसार, एयरपोर्ट पर बर्फबारी हो रही थी। हवा की गति 51 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी। तापमान लगभग माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस था। फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में एविएशन सेफ्टी कंसल्टिंग फर्म सेफ्टी ऑपरेटिंग सिस्टम के सीईओ जॉन कॉक्स ने कहा, 'ऐसा कुछ देखना बहुत दुर्लभ है। हमने टेकऑफ के कुछ मामले देखे हैं। जहां विमान उल्टा हो गया है, लेकिन यह बहुत दुर्लभ है।'

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कनाडा में बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त बर्फीली जमीन पर पलटा विमान, 76 लोग थे सवार, 19 यात्री घायल

JAGRAN DESK

कनाडा की राजधानी टोरंटो में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर लैंड करते समय डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान बर्फीली जमीन पर ही पलट गया। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। 

विमान में सवार थे 76 लोग

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की है। टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे ने बताया कि मिनियापोलिस से डेल्टा के विमान के साथ हादसा हुआ है। विमान 76 यात्री तथा चार चालक दल के सदस्य सवार थे। डेल्टा  एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना सोमवार दोपहर 3:30 बजे हुई है। 

पिछले दिनों टोरंटो में आया था बर्फीला तूफान

घटनास्थल से मिले वीडियो में मित्सुबिशी CRJ-900LR को बर्फीले टरमैक पर उल्टा पड़ा हुआ दिख रहा है, जबकि आपातकालीन कर्मचारी इसे पानी से धो रहे हैं। पिछले दिनों टोरंटो में बर्फीला तूफान आया था। माना जा रहा है इस कारण ये हादसा हुआ होगा।

राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया

1 बच्चे समेत 3 यात्रियों की हालत गंभीर

ऑर्न्ज एयर एम्बुलेंस ने कहा कि एक बच्चे को टोरंटो के सिककिड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो वयस्कों यात्री को गंभीर रूप से घायल होने पर शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एयरपोर्ट ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि आपातकालीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। साथ ही ये भी बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि विमान के पलटने का कारण क्या था? हो सकता है बिगड़े मौसम की वजह से ये हादसा हुआ हो।

हादसे के वक्त एयरपोर्ट पर हो रही थी बर्फबारी

कनाडा की मौसम सेवा के अनुसार, एयरपोर्ट पर बर्फबारी हो रही थी। हवा की गति 51 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी। तापमान लगभग माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस था। फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में एविएशन सेफ्टी कंसल्टिंग फर्म सेफ्टी ऑपरेटिंग सिस्टम के सीईओ जॉन कॉक्स ने कहा, 'ऐसा कुछ देखना बहुत दुर्लभ है। हमने टेकऑफ के कुछ मामले देखे हैं। जहां विमान उल्टा हो गया है, लेकिन यह बहुत दुर्लभ है।'

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/large-accident-in-canada-76-people-overturned-on-icy-land/article-10559

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.