ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर अंतिम दौर की बातचीत, अगले 48 घंटे निर्णायक

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

समझौता न होने पर अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर बड़े हमलों की तैयारी की

ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत का अंतिम दौर चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 48 घंटे इस डील के लिए निर्णायक माने जा रहे हैं। यदि समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रखी है।

एक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित समझौते के पहले चरण में 45 दिन का सीजफायर लागू होगा, जिसके दौरान स्थायी शांति समझौते पर बातचीत होगी। इस प्रक्रिया में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की मध्यस्थ के रूप में शामिल हैं। मध्यस्थों का कहना है कि यदि तय समय सीमा में डील नहीं होती है, तो मिडिल ईस्ट में तनाव और तेज हो सकता है।

ईरान ने फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट और अपने परमाणु कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई बड़ी रियायत देने से इनकार कर दिया है। ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने चेतावनी दी है कि किसी भी बड़े हमले का जवाब केवल सैन्य कार्रवाई से नहीं बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा। उन्होंने बाब-अल-मंदेब और अन्य समुद्री रास्तों को भी खतरे में बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यदि ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वहां पावर प्लांट और पुलों पर हमले किए जाएंगे।

इस बीच, हालिया घटनाओं में तेहरान, हाइफा और अन्य शहरों में मिसाइल हमलों और ड्रोन स्ट्राइक की खबरें सामने आई हैं। तेहरान में हमले में 4 लोगों की मौत और 7 अन्य घायल हुए, जबकि हाइफा में दो शव बरामद हुए और दो लोग लापता हैं। इजराइल ने भी ईरान के कई सरकारी ठिकानों पर हमले किए।

ईरान ने ट्रम्प के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिका और इजराइल के लिए पहले जैसा नहीं रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी चिंता बढ़ रही है। चीन और रूस ने अमेरिका और ईरान को युद्ध रोकने और जल्द से जल्द सीजफायर लागू करने के लिए कहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2026 By Nitin Trivedi

ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर अंतिम दौर की बातचीत, अगले 48 घंटे निर्णायक

अंतराष्ट्रीय न्यूज

ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत का अंतिम दौर चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 48 घंटे इस डील के लिए निर्णायक माने जा रहे हैं। यदि समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रखी है।

एक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित समझौते के पहले चरण में 45 दिन का सीजफायर लागू होगा, जिसके दौरान स्थायी शांति समझौते पर बातचीत होगी। इस प्रक्रिया में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की मध्यस्थ के रूप में शामिल हैं। मध्यस्थों का कहना है कि यदि तय समय सीमा में डील नहीं होती है, तो मिडिल ईस्ट में तनाव और तेज हो सकता है।

ईरान ने फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट और अपने परमाणु कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई बड़ी रियायत देने से इनकार कर दिया है। ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने चेतावनी दी है कि किसी भी बड़े हमले का जवाब केवल सैन्य कार्रवाई से नहीं बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा। उन्होंने बाब-अल-मंदेब और अन्य समुद्री रास्तों को भी खतरे में बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यदि ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वहां पावर प्लांट और पुलों पर हमले किए जाएंगे।

इस बीच, हालिया घटनाओं में तेहरान, हाइफा और अन्य शहरों में मिसाइल हमलों और ड्रोन स्ट्राइक की खबरें सामने आई हैं। तेहरान में हमले में 4 लोगों की मौत और 7 अन्य घायल हुए, जबकि हाइफा में दो शव बरामद हुए और दो लोग लापता हैं। इजराइल ने भी ईरान के कई सरकारी ठिकानों पर हमले किए।

ईरान ने ट्रम्प के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिका और इजराइल के लिए पहले जैसा नहीं रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी चिंता बढ़ रही है। चीन और रूस ने अमेरिका और ईरान को युद्ध रोकने और जल्द से जल्द सीजफायर लागू करने के लिए कहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/last-round-of-talks-on-45-day-ceasefire-between-iran/article-50292

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.