लोक जनशक्ति पार्टी ने 71, नॉर्थ एवेन्यू मुख्यालय में 25वां स्थापना दिवस मनाया

Digital Desk

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आज 71, नॉर्थ एवेन्यू स्थित अपने मुख्यालय में अपने 25वें स्थापना दिवस को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत स्वर्गीय रामविलास पासवान जी को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और समाज सेवा के संकल्प को याद किया।

राष्ट्रीय संगठन के जनरल सेक्रेटरी श्री अब्दुल खालिद ने कहा कि रामविलास पासवान जी हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज़ रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में न्याय और सबके समग्र विकास के लिए कार्य करती रहेगी। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा भाटिया ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सहभागिता को पार्टी की प्राथमिकता बताया।

दिल्ली महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शबीना खान ने कहा कि पार्टी स्वर्गीय पासवान जी की सोच को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। उन्होंने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की टीम संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस दौरान एडवोकेट सीटवत (प्रेसिडेंट), फरहा राजी (महिला प्रभारी), रजनी गौतम (वाइस प्रेसिडेंट), स्नेहा और प्रीति सिंह (महासचिव) ने भी अपने विचार साझा किए और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.के. वाजपेयी, ललित कुमार गौतम, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणब कुमार, और प्रदेश अध्यक्ष शंकर मिश्रा शामिल थे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा का भी आयोजन किया गया। श्रीमती शबीना खान ने अपनी संस्था ‘पिंक हीलिंग हैंड्स’ के माध्यम से जरूरतमंदों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को स्वेटर और गर्म कपड़े वितरित किए। यह पहल भावुक और प्रेरक क्षण रही।

समापन के अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं नेसंकल्प लिया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, सम्मान और विकास की अपनी मूल विचारधारा को आगे बढ़ाती रहेगी। 25वां स्थापना दिवस पार्टी की एकता, समर्पण और सेवा की भावना को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2025 By दैनिक जागरण

लोक जनशक्ति पार्टी ने 71, नॉर्थ एवेन्यू मुख्यालय में 25वां स्थापना दिवस मनाया

Digital Desk

राष्ट्रीय संगठन के जनरल सेक्रेटरी श्री अब्दुल खालिद ने कहा कि रामविलास पासवान जी हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज़ रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में न्याय और सबके समग्र विकास के लिए कार्य करती रहेगी। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा भाटिया ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सहभागिता को पार्टी की प्राथमिकता बताया।

दिल्ली महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शबीना खान ने कहा कि पार्टी स्वर्गीय पासवान जी की सोच को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। उन्होंने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की टीम संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस दौरान एडवोकेट सीटवत (प्रेसिडेंट), फरहा राजी (महिला प्रभारी), रजनी गौतम (वाइस प्रेसिडेंट), स्नेहा और प्रीति सिंह (महासचिव) ने भी अपने विचार साझा किए और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.के. वाजपेयी, ललित कुमार गौतम, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणब कुमार, और प्रदेश अध्यक्ष शंकर मिश्रा शामिल थे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा का भी आयोजन किया गया। श्रीमती शबीना खान ने अपनी संस्था ‘पिंक हीलिंग हैंड्स’ के माध्यम से जरूरतमंदों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को स्वेटर और गर्म कपड़े वितरित किए। यह पहल भावुक और प्रेरक क्षण रही।

समापन के अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं नेसंकल्प लिया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, सम्मान और विकास की अपनी मूल विचारधारा को आगे बढ़ाती रहेगी। 25वां स्थापना दिवस पार्टी की एकता, समर्पण और सेवा की भावना को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/lok-janshakti-party-celebrates-25th-foundation-day-at-71-north/article-38860

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.