- Hindi News
- देश विदेश
- लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड अत्यंत हृदयविदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण; दिवंगत विद्यार्थियों को भावपूर्ण श...
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड अत्यंत हृदयविदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण; दिवंगत विद्यार्थियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना : अभाविप
Digital Desk
प्रभावित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहायता हेतु अभाविप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,प्रशासनिक लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी ने ली विद्यार्थियों की जान; दोषियों पर हो कठोरतम कार्रवाई : अभाविप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 14 से अधिक विद्यार्थियों की दर्दनाक मृत्यु एवं अनेक विद्यार्थियों के घायल होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है। यह घटना अत्यंत हृदयविदारक, दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे विद्यार्थियों का इस प्रकार असमय काल-कवलित होना सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी एवं नियामकीय तंत्र की गंभीर विफलता को दर्शाता है। प्रथम दृष्टया यह घटना अग्नि सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी, नियमित निरीक्षण की कमी तथा संबंधित संस्थान एवं प्रशासनिक तंत्र की गंभीर लापरवाही का परिणाम प्रतीत होती है।
विद्यार्थी देश के भविष्य के निर्माता हैं। ऐसे में कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों में सुरक्षा मानकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। उत्तर प्रदेश सहित देशभर में संचालित हजारों कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकास, भवन मानकों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। अभाविप उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जिन व्यक्तियों, संस्थाओं अथवा अधिकारियों की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष लापरवाही इस दुर्घटना के लिए उत्तरदायी पाई जाए, उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं शैक्षणिक परिसरों का विशेष अग्नि सुरक्षा ऑडिट कर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
इस दुःखद घटना के उपरांत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रभावित विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों की सहायता हेतु सतत सक्रिय हैं। किसी भी प्रकार की आपात सहायता, जानकारी, समन्वय अथवा आवश्यक सहयोग के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक अभाविप के हेल्पलाइन संपर्क सूत्र 9455172336, 9616418823, 8887583224, 8577046002 एवं 9454595537 पर संपर्क कर सकते हैं। अभाविप कार्यकर्ता राहत एवं सहायता कार्यों में हरसंभव सहयोग हेतु उपलब्ध रहेंगे।
अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री श्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि, "अलीगंज में हुई यह दुःखद घटना पूरे विद्यार्थी समाज को झकझोर देने वाली है। अभाविप इस दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी विद्यार्थियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है। विद्यार्थियों के जीवन की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं हो सकता। यदि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है तो दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों, संस्थाओं एवं अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक परीक्षण एवं नियमित निरीक्षण अनिवार्य किया जाए।"
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत के प्रांत मंत्री श्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि, "लखनऊ में हुई यह दर्दनाक घटना केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जिम्मेदार तंत्र की विफलता का परिणाम प्रतीत होती है। शिक्षा के मंदिरों में विद्यार्थियों का जीवन सुरक्षित न होना अत्यंत चिंताजनक है। इस घटना के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। अभाविप मांग करती है कि पूरे प्रदेश में संचालित कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का तत्काल व्यापक परीक्षण कराया जाए तथा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए