महाकुंभ: आज संगम में डुबकी लगाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, CM योगी भी प्रयागराज पहुंचेंगे

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ जारी है। आज सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह भी संगम में डुबकी लगाने जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन जारी है। करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक 13 करोड़ से भी ज्यादा लोग महाकुंभ में शामिल हुए हैं और त्रिवेणी संगम में स्नान किया है। वहीं, अब भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी महाकुंभ में शामिल होने जा रहे हैं। अमित शाह सोमवार को प्रयागराज पहुंचेंगे और गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे।

अमित शाह ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ में शामिल होने के बारे में जानकारी साझा की है। गृह मंत्री ने लिखा- "सम्पूर्ण विश्व को समानता व समरसता का संदेश देता सनातन धर्म का महासमागम, महाकुंभ केवल तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है। कल प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान व पूजन करने और पूज्य संतों से भेंट करने के लिए उत्साहित हूं।"

सीएम योगी भी प्रयागराज जाएंगे

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज जाएंगे। सीएम योगी अधिकारियों के साथ मौनी अमावस्या से पहले जरूरी बैठक करेंगे। सीएम योगी ग्राउंड जीरो पर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

13 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल

प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में भारी भीड़ जुट रही है। 26 जनवरी 2025 तक महाकुंभ में 13 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने स्नान कर लिया है। इसके अलावा आगामी 29 जनवरी को प्रयागराज महाकुम्भ में 7 से 8 करोड़ लोग आ सकते हैं। बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई है और इसकी समाप्ति 26 फरवरी को होगी। महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ: आज संगम में डुबकी लगाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, CM योगी भी प्रयागराज पहुंचेंगे

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन जारी है। करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक 13 करोड़ से भी ज्यादा लोग महाकुंभ में शामिल हुए हैं और त्रिवेणी संगम में स्नान किया है। वहीं, अब भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी महाकुंभ में शामिल होने जा रहे हैं। अमित शाह सोमवार को प्रयागराज पहुंचेंगे और गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे।

अमित शाह ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ में शामिल होने के बारे में जानकारी साझा की है। गृह मंत्री ने लिखा- "सम्पूर्ण विश्व को समानता व समरसता का संदेश देता सनातन धर्म का महासमागम, महाकुंभ केवल तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है। कल प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान व पूजन करने और पूज्य संतों से भेंट करने के लिए उत्साहित हूं।"

सीएम योगी भी प्रयागराज जाएंगे

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज जाएंगे। सीएम योगी अधिकारियों के साथ मौनी अमावस्या से पहले जरूरी बैठक करेंगे। सीएम योगी ग्राउंड जीरो पर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

13 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल

प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में भारी भीड़ जुट रही है। 26 जनवरी 2025 तक महाकुंभ में 13 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने स्नान कर लिया है। इसके अलावा आगामी 29 जनवरी को प्रयागराज महाकुम्भ में 7 से 8 करोड़ लोग आ सकते हैं। बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई है और इसकी समाप्ति 26 फरवरी को होगी। महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/maha-kumbh-will-take-a-dip-in-sangam-today-home/article-8620

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.