महाकुंभ 31वां दिन; सुबह 8 बजे तक 73 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

Dharm Desk

माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर त्रिवेणी संगम और अन्य घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान करने के लिए जुट रही है. सुबह 5 बजे तक कुल 48 लाख 83 हजार से अधिक स्नानार्थियों ने आस्था की डुबकी लगा ली है. महाकुंभ के दौरान भी स्नान करने वालों की कुल संख्या 46 करोड़ 25 लाख से अधिक हो चुकी है. वहीं सीएम योगी सुबह 4 बजे से ही स्नान की निगरानी कर रहे हैं.

LIVE FEED

8:52 AM, 12 Feb 2025 (IST)

सुबह 8 बजे तक 73 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से फूल वर्षा

प्रयागराज: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक 73 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई है. माघी पूर्णिमा स्नान को सुखद और यादगार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की गई है. संगम घाट का दायरा बढ़ने से श्रद्धालु कुशलता पूर्वक स्नान कर रहे हैं.

8:25 AM, 12 Feb 2025 (IST)

महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

प्रयागराज: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. इससे पहले भी प्रमुख शाही स्नान पर्वों पर फूल बरसाए गए थे.

8:18 AM, 12 Feb 2025 (IST)

श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह, व्यवस्था को लेकर दिखे खुश

प्रयागराज: माघी पूर्णिमा पर पुण्य की डुबकी लगाने आए श्रद्धालु महाकुंभ में व्यवस्था से खुश दिखे. कहा कि पहले भीड़ के कारण थोड़ा डर था, लेकिन यहां आकर सकुशल स्नान पूरा हो गया.

8:09 AM, 12 Feb 2025 (IST)

काशी सुमेरु पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने बताई कल्पवास की महत्ता

प्रयागराज: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर काशी सुमेरु पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने भी संगम स्नान किया. साथ ही कल्पवास की महत्ता बताई. शंकराचार्य ने महाकुंभ में व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए सीएम योगी की प्रशंसा की.

7:55 AM, 12 Feb 2025 (IST)

महाकुंभ मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पर बैन

प्रयागराज : महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात योजना बनाई है. 11 फरवरी की सुबह 4 बजे से ही संपूर्ण मेला क्षेत्र को 'नो व्हीकल जोन' घोषित किया गया है. मेला क्षेत्र में केवल वही वाहन जा पाएंगे, जो आवश्यक और आकस्मिक सेवाओं से संबंधित हैं. सारे तरह के व्हीकल पास भी निरस्त किए गए हैं.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़.
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़. 

7:54 AM, 12 Feb 2025 (IST)

महाकुंभ में व्यवस्था बनाए रखने के लिए भेजे गए हैं अफसर

प्रयागराज: पूरे मेला क्षेत्र को 13 फरवरी तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. इस पर सख्ती से अमल का निर्देश दिया गया है. साथ ही 52 नए अफसर महाकुंभ नगर भेजे गए हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग दें.

महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने जुटे श्रद्धालु.

7:47 AM, 12 Feb 2025 (IST)

संगम तट समेत सभी गंगा घाट हर-हर महादेव और जय गंगा मैया के जयघोष

प्रयागराज: महाकुंभ में दूर-दूर से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है. संगम तट समेत सभी गंगा घाट हर-हर महादेव और जय गंगा मैया के जयघोष से गूंज रहे हैं. माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए दो दिन पहले से ही लाखों लोग प्रयागराज में जमा हो गए हैं.

6:59 AM, 12 Feb 2025 (IST)

माघी पूर्णिमा पर सभी 12 घाट श्रद्धालओं से पटे, दिन चढ़ने के साथ बढ़ रही भीड़

प्रयागराज: महाकुंभ में समेत सभी 12 घाटों पर श्रद्धालुओं का जमघट लगा है. रात से ही लोग माघी पूर्णिमा का पुण्य स्नान कर रहे हैं. दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ भी बढ़ने लगी है.

महाकुंभ में संगम घाट पर स्नान. (Video Credit; ETV Bharat)

6:40 AM, 12 Feb 2025 (IST)

माघी पूर्णिमा पर जुटी मौनी जैसी भीड़, हर तरफ श्रद्धालुओं का रेला

प्रयागराज: महाकुंभ में अब तक मौनी अमावस्या के स्नान पर ही हमेशा से ज्यादा भीड़ जुटती रही है. लेकिन इस बार माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर भी वैसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. इतनी भीड़ की उम्मीद मेला प्रशासन ने भी नहीं की थी.

6:30 AM, 12 Feb 2025 (IST)

5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान, सीएम योगी सुबह 4 बजे से खुद कर रहे निगरानी

प्रयागराज: महाकुंभ का चौथा स्थान पर्व माघी पूर्णिमा शुरू हो चुका है. आज कल्पवास और माघ का भी अंतिम दिन है.यही कारण है कि महाकुंभ में देर रात से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का संगम में डुबकी लगाना शुरू हो गया है. भक्ति भाव से ओतप्रोत लाखों श्रद्धालु पवित्र संगमें डुबकी लगा रहे हैं. सुरक्षा व्यवसाय के व्यापक इंतजाम हैं. स्नान को निर्बाध और सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद माघी पूर्णिमा स्नान की सुबह 4 बजे से मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इधर, रोडवेज को 1200 बसों को और चलाया गया है ताकि भारी श्रद्धालुओं को भीड़ को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. डीआईजी कुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि माघी पूर्णिमा के अनुमानित भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है. हमारे सभी प्रमुख चौराहे सुचारू रूप से चल रहे है. सभी स्नान घाटों पर स्नान आराम से चल रहा है. आज से कल्पवासियों का महाकुंभ नगर से जाना शुरू हो रहा है. ऐसे में स्नान के बाद उनकी कुशल वापसी भी हमारी प्राथमिकता में है. हमारी सभी से अपील है कि कुंभ मेला पुलिस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल फॉलो करें.

6:25 AM, 12 Feb 2025 (IST)

अरैल घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

प्रयागराज: माघी पूर्णिमा पर संगम के दूसरे छोर अरैल में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई है. हर तरफ हर-हर गंगे के जयघोष लग रहे हैं. लोगों में पुण्य की डुबकी लगाने को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है.

6:21 AM, 12 Feb 2025 (IST)

महाकुंभ नगर में गंगा के सभी घाटों पर पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु, पूरा दिखा चांद

प्रयागराज: महाकुंभ में भोर से ही संगम समेत गंगा के घाटों पर लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं. माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए पिछले कई दिनों से लोग जुटने लगे थे. भारी भीड़ के कारण इस बार मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. इस बार स्नान बेहद खास हो गया है. क्योंकि चांद पूरा नजर आया है.

6:20 AM, 12 Feb 2025 (IST)

जाम से निपटने के लिए ये रहेगी व्यवस्था

प्रयागराज: जाम से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को 13 फरवरी तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. इस पर सख्ती से अमल का निर्देश दिया गया है. साथ ही 52 नए अफसर महाकुंभ नगर भेजे गए हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग दें, ताकि महाकुंभ का यह महत्वपूर्ण स्नान पर्व सुगमतापूर्वक संपन्न हो सके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/mahakumbh-31st-day-till-8-am-more-than-73-lakh/article-10044

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.