महाकुंभ: मौनी अमावस्‍या को पहुंचेंगे इस देश के बराबर वाहन, जानें का मन बना रहे हैं तो जान लें, आज से डायवर्जन

JAGRAN DESK

पुलिस ने मौनी अमावस्‍या के लिए तैयारी पूरी कर ली है, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. अनुमान के मुताबिक उस दिन 700000 के करीब वाहनों के आने की संभावना है. डायवर्जन स्‍नान से दो दिन पहले से दो दिन बाद तक लागू रहेगा.

महाकुंभ में सबसे बड़ा स्‍नान मौनी अमास्‍या बस एक दिन बाद है. देश के कोने-कोने और विदेशों से लाखों श्रद्धालुओं के यहां पर पहुंचने की संभावना है. इनमें काफी संख्‍या में श्रद्धालु अपने अपने वाहनों से यहां पर आएंगे. आपको यह सुनकर आश्‍चर्य होगा कि उस प्रयागराज में आने वाले वाहनों की संख्‍या एक देश के बराबर होगी. उसी को ध्‍यान में रखते हुए शहर के बाहरी इलाकों में आज से भारी डायवर्जन लागू किया गया है, जो स्‍नान के दो दिन बाद तक चलेगा. अगर आप जानें का प्‍लान बना रहे हैं तो पुलिस का यह प्‍लान जरूर जान लें.

प्रयागराज के डीआईजी अजयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस महकमे ने मौनी अमावस्‍या के लिए तैयारी पूरी कर ली है, जिससे महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. अनुमान के मुताबिक उस दिन 700000 के करीब वाहनों के आने की संभावना है. इनकी भारी तादाद में आने वाले वाहनों को पार्क कराने के लिए भी व्‍यवस्‍था पूरी कर ली गयी है.

सिंगापुर के बराबर हैं वाहन

प्रयागराज में पहुंचाने वाले वाहनों की संख्‍या करीब 700000 है, वहीं सिंगापुर में वाहनों की संख्‍या 800000 के आसपास है. हालांकि यह आंकड़ा पहले है. शहर में आने वाले 700000 वाहनों में शहर के अंदर के वाहनों को शामिल नहीं किया गया है. इस तरह यह संख्‍या और बढ़ सकती है. शहर के लोग भी अपने वाहनों का इस्‍तेमाल करत रहे हैं.

केवल श्रद्धालुओं के वाहनों का शहर में प्रवेश

आज से लेकर 31 जनवरी तक शहर में केवल श्रद्धालुओं के वाहनों की एंट्री हो जाएगी. भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध रहेगा. प्रयागराज आने के लिए सात रूट हैं. इनमें जौनपुर, बनारस, बांटा-चित्रकूट, कौशांबी, कानपुर- लखनऊ, अयोध्‍या-प्रतापगढ़ हैं.इन रूटों पर भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा. जिससे श्रद्धालुओं के वाहन आसानी से शहर पहुंच सकें.

खराब गाड़ी को सड़क से हटाने के लिए जगह-जगह क्रेन

लाखों की संख्‍या में आने वाहनों में से कई बार कई वाहन रास्‍ते में खराब हो जाते हैं, जिस वजह से पीछे ट्रैफिक जाम होने लगता है. ऐसी गाड़ी को तुरंत रास्‍ते से हटाने के लिए शहर के प्रमुख 20 प्‍वाइंट्स पर क्रेन खड़ी की गयी हैं. ये ऐसे प्‍वाइंट हैं, जहां से शहर के किसी भी स्‍थान पर क्रेन जल्‍द पहुंच सकती है. सूचना मिलते ही तुंरत क्रेन पहुंचेगी और वाहन हटा दिया जाएगा.

ऐसी एंबुलेंस पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने कुछ ऐसी शिकायत मिली है कि कुछ एंबुलेंस चालक पैसे लेकर मरीज के बजाए लोगों को ढो रही थीं. चूंकि एंबुलेंस को छूट है, इसका फायदा कुछ एंबुलेस चालक उठा रहे हैं. पुलिस इन पर कार्रवाई शुरू करेगी. इसके लिए एंबुलेंस की जांच भी की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ: मौनी अमावस्‍या को पहुंचेंगे इस देश के बराबर वाहन, जानें का मन बना रहे हैं तो जान लें, आज से डायवर्जन

JAGRAN DESK

महाकुंभ में सबसे बड़ा स्‍नान मौनी अमास्‍या बस एक दिन बाद है. देश के कोने-कोने और विदेशों से लाखों श्रद्धालुओं के यहां पर पहुंचने की संभावना है. इनमें काफी संख्‍या में श्रद्धालु अपने अपने वाहनों से यहां पर आएंगे. आपको यह सुनकर आश्‍चर्य होगा कि उस प्रयागराज में आने वाले वाहनों की संख्‍या एक देश के बराबर होगी. उसी को ध्‍यान में रखते हुए शहर के बाहरी इलाकों में आज से भारी डायवर्जन लागू किया गया है, जो स्‍नान के दो दिन बाद तक चलेगा. अगर आप जानें का प्‍लान बना रहे हैं तो पुलिस का यह प्‍लान जरूर जान लें.

प्रयागराज के डीआईजी अजयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस महकमे ने मौनी अमावस्‍या के लिए तैयारी पूरी कर ली है, जिससे महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. अनुमान के मुताबिक उस दिन 700000 के करीब वाहनों के आने की संभावना है. इनकी भारी तादाद में आने वाले वाहनों को पार्क कराने के लिए भी व्‍यवस्‍था पूरी कर ली गयी है.

सिंगापुर के बराबर हैं वाहन

प्रयागराज में पहुंचाने वाले वाहनों की संख्‍या करीब 700000 है, वहीं सिंगापुर में वाहनों की संख्‍या 800000 के आसपास है. हालांकि यह आंकड़ा पहले है. शहर में आने वाले 700000 वाहनों में शहर के अंदर के वाहनों को शामिल नहीं किया गया है. इस तरह यह संख्‍या और बढ़ सकती है. शहर के लोग भी अपने वाहनों का इस्‍तेमाल करत रहे हैं.

केवल श्रद्धालुओं के वाहनों का शहर में प्रवेश

आज से लेकर 31 जनवरी तक शहर में केवल श्रद्धालुओं के वाहनों की एंट्री हो जाएगी. भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध रहेगा. प्रयागराज आने के लिए सात रूट हैं. इनमें जौनपुर, बनारस, बांटा-चित्रकूट, कौशांबी, कानपुर- लखनऊ, अयोध्‍या-प्रतापगढ़ हैं.इन रूटों पर भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा. जिससे श्रद्धालुओं के वाहन आसानी से शहर पहुंच सकें.

खराब गाड़ी को सड़क से हटाने के लिए जगह-जगह क्रेन

लाखों की संख्‍या में आने वाहनों में से कई बार कई वाहन रास्‍ते में खराब हो जाते हैं, जिस वजह से पीछे ट्रैफिक जाम होने लगता है. ऐसी गाड़ी को तुरंत रास्‍ते से हटाने के लिए शहर के प्रमुख 20 प्‍वाइंट्स पर क्रेन खड़ी की गयी हैं. ये ऐसे प्‍वाइंट हैं, जहां से शहर के किसी भी स्‍थान पर क्रेन जल्‍द पहुंच सकती है. सूचना मिलते ही तुंरत क्रेन पहुंचेगी और वाहन हटा दिया जाएगा.

ऐसी एंबुलेंस पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने कुछ ऐसी शिकायत मिली है कि कुछ एंबुलेंस चालक पैसे लेकर मरीज के बजाए लोगों को ढो रही थीं. चूंकि एंबुलेंस को छूट है, इसका फायदा कुछ एंबुलेस चालक उठा रहे हैं. पुलिस इन पर कार्रवाई शुरू करेगी. इसके लिए एंबुलेंस की जांच भी की जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/mahakumbh-mouni-will-reach-amavasya-if-you-are-making-up/article-8642

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.