महाराष्ट्र: 10 घंटे चली महाविकास अघाड़ी की बैठक, सीट शेयरिंग तब भी फेल, नाराज हुए उद्धव

Jagran Desk

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद महाविकास अघाड़ी की सीट शेयरिंग का पेंच फंसा हुआ है। शनिवार की 10 घंटे चली बैठक के बाद भी सीटों का फैसला नहीं हुआ जिससे उद्धव ठाकरे नाराज हो गए हैं।

महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं लेकिन महाविकास अघाड़ी में अभी भी सीट शेयरिंग का मामला पूरी तरह नहीं सुलझ सका है। सीट बंटवारा अब तक फाइनल नहीं होने से उद्धव ठाकरे नाराज हो गए हैं। इसके बाद आदित्य ठाकरे शरद पवार से मिलने के लिए पहुंचे हैं। आदित्य ठाकरे वायबी सेंटर पहुंचे जहां फिलहाल शरद पवार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक के दौरान ही आदित्य ठाकरे ने शरद पवार से मुलाकात की..

udhaसूत्रों की माने तो सीट बंटवारे को लेकर शरद पवार और अन्य दलों के उच्च स्तरीय नेताओं के बीच भी चर्चाओं का दौर तेज है। इस बीच आदित्य ठाकरे ने केवल इतना कहा कि वे चुनाव से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर चर्चा करने आए थे।

सोमवार को हो सकता है सीटों का ऐलान

बता दें कि शनिवार दोपहर तीन बजे से रात के एक बजे तक पूरे दस घंटे लंबी बैठक चली लेकिन सीटों को लेकर फैसला नहीं हो सका। रात में 11 बजे शिवसेना नेता संजय राउत और अनिल देसाई महाविकास अघाड़ी की चल रही बैठक से निकल गए, उसके बाद कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बीच बैठक चलती रही। बैठक के बाद जानकारी मिली कि अभी कुछ सीटों पर बात अटकी है। जिसमें विदर्भ मुंबई रीजन की सीटे हैं। सोमवार यानी 21 अक्टूबर को महाविकास अघाड़ी की फिर बैठक हो सकती है। बैठक में अगर सब फ़ाइनल होता है तो फिर तीनों दलों के नेता जॉइंट प्रेस को संबोधित करेंगे।

संजय राउत और नाना पटोले के बीच जुबानी जंग

इससे पहले सीट शेयरिंग को लेकर संजय राउत और नाना पटोले में तीखी नोकझोंक हो चुकी है। संजय राउत के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि अगर संजय राउत उद्धव ठाकरे को कंट्रोल कर रहे हैं, तो यह उनका मामला है। पटोले ने यह भी कहा कि सीट बंटवारे पर चर्चा महा विकास अघाड़ी के नेताओं के आदेश पर गठित समिति कर रही है। इसमें न तो शरद पवार, उद्धव ठाकरे, मल्लिकार्जुन खरगे और न ही राहुल गांधी मौजूद रहते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Oct 2024 By दैनिक जागरण

महाराष्ट्र: 10 घंटे चली महाविकास अघाड़ी की बैठक, सीट शेयरिंग तब भी फेल, नाराज हुए उद्धव

Jagran Desk

महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं लेकिन महाविकास अघाड़ी में अभी भी सीट शेयरिंग का मामला पूरी तरह नहीं सुलझ सका है। सीट बंटवारा अब तक फाइनल नहीं होने से उद्धव ठाकरे नाराज हो गए हैं। इसके बाद आदित्य ठाकरे शरद पवार से मिलने के लिए पहुंचे हैं। आदित्य ठाकरे वायबी सेंटर पहुंचे जहां फिलहाल शरद पवार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक के दौरान ही आदित्य ठाकरे ने शरद पवार से मुलाकात की..

udhaसूत्रों की माने तो सीट बंटवारे को लेकर शरद पवार और अन्य दलों के उच्च स्तरीय नेताओं के बीच भी चर्चाओं का दौर तेज है। इस बीच आदित्य ठाकरे ने केवल इतना कहा कि वे चुनाव से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर चर्चा करने आए थे।

सोमवार को हो सकता है सीटों का ऐलान

बता दें कि शनिवार दोपहर तीन बजे से रात के एक बजे तक पूरे दस घंटे लंबी बैठक चली लेकिन सीटों को लेकर फैसला नहीं हो सका। रात में 11 बजे शिवसेना नेता संजय राउत और अनिल देसाई महाविकास अघाड़ी की चल रही बैठक से निकल गए, उसके बाद कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बीच बैठक चलती रही। बैठक के बाद जानकारी मिली कि अभी कुछ सीटों पर बात अटकी है। जिसमें विदर्भ मुंबई रीजन की सीटे हैं। सोमवार यानी 21 अक्टूबर को महाविकास अघाड़ी की फिर बैठक हो सकती है। बैठक में अगर सब फ़ाइनल होता है तो फिर तीनों दलों के नेता जॉइंट प्रेस को संबोधित करेंगे।

संजय राउत और नाना पटोले के बीच जुबानी जंग

इससे पहले सीट शेयरिंग को लेकर संजय राउत और नाना पटोले में तीखी नोकझोंक हो चुकी है। संजय राउत के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि अगर संजय राउत उद्धव ठाकरे को कंट्रोल कर रहे हैं, तो यह उनका मामला है। पटोले ने यह भी कहा कि सीट बंटवारे पर चर्चा महा विकास अघाड़ी के नेताओं के आदेश पर गठित समिति कर रही है। इसमें न तो शरद पवार, उद्धव ठाकरे, मल्लिकार्जुन खरगे और न ही राहुल गांधी मौजूद रहते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/maharashtra-mahavikas-aghadi-meeting-lasted-for-10-hours-seat-sharing/article-1640

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.