वृंदावन में हुआ बड़ा हादसा: यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 की मौत हुई, कई लापता

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

वृंदावन नाव हादसा में यमुना नदी में स्टीमर पलटने से 10 पर्यटकों की मौत, कई लापता, सेना और NDRF का रेस्क्यू जारी।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बड़ा नाव हादसा हो गया। केसी घाट के पास यमुना नदी में करीब 30 से अधिक पर्यटकों को लेकर जा रहा स्टीमर अचानक पलट गया। यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्यटक पंजाब से वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। दो स्टीमर में लगभग 33 लोग सवार थे। बताया गया कि तेज हवाओं के चलते स्टीमर का संतुलन बिगड़ गया और वह पास के पांटून पुल से टकराकर पलट गया। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई लोग नदी में डूब गए।

राहत और बचाव कार्य तेज

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। बाद में सेना को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किया गया। यमुना नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके।

मृतकों और घायलों की स्थिति

डीआईजी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।

घायलों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सभी घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों की विशेष टीम घायलों की निगरानी कर रही है और हर संभव इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों का बयान

घटना के दौरान मौजूद पर्यटकों ने बताया कि अचानक तेज हवा चलने लगी थी, जिससे स्टीमर डगमगाने लगा। कुछ ही पलों में वह संतुलन खोकर पलट गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग पानी में संघर्ष करते नजर आए।

सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Apr 2026 By Rohit.P

वृंदावन में हुआ बड़ा हादसा: यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 की मौत हुई, कई लापता

नेशनल डेस्क

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बड़ा नाव हादसा हो गया। केसी घाट के पास यमुना नदी में करीब 30 से अधिक पर्यटकों को लेकर जा रहा स्टीमर अचानक पलट गया। यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्यटक पंजाब से वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। दो स्टीमर में लगभग 33 लोग सवार थे। बताया गया कि तेज हवाओं के चलते स्टीमर का संतुलन बिगड़ गया और वह पास के पांटून पुल से टकराकर पलट गया। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई लोग नदी में डूब गए।

राहत और बचाव कार्य तेज

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। बाद में सेना को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किया गया। यमुना नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके।

मृतकों और घायलों की स्थिति

डीआईजी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।

घायलों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सभी घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों की विशेष टीम घायलों की निगरानी कर रही है और हर संभव इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों का बयान

घटना के दौरान मौजूद पर्यटकों ने बताया कि अचानक तेज हवा चलने लगी थी, जिससे स्टीमर डगमगाने लगा। कुछ ही पलों में वह संतुलन खोकर पलट गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग पानी में संघर्ष करते नजर आए।

सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/major-accident-happened-in-vrindavan-steamer-capsized-in-yamuna-river/article-50803

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.