दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार, 7 नए कॉरिडोर को हरी झंडी

नई दिल्ली।

राजधानी दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने मेट्रो विस्तार योजना के तहत 7 नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 48 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इस योजना के तहत करीब 97 किलोमीटर लंबा नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिसमें 65 नए मेट्रो स्टेशन बनाने की योजना है। इसका मकसद शहर के बाहरी और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देना है, ताकि लोगों की आवाजाही आसान हो सके। इस प्रोजेक्ट में कुछ कॉरिडोर को प्राथमिकता दी गई है, जिन पर पहले काम शुरू किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि इन प्रमुख रूट्स को साल 2029 तक पूरा कर लिया जाए।

बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रोजेक्ट की डीपीआर पहले ही केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही जमीन पर काम शुरू होगा। मेट्रो विस्तार के तहत जिन प्रमुख रूट्स पर काम होगा, उनमें धांसा से नांगलोई, केंद्रीय सचिवालय से किशनगढ़, समयपुर बादली से नरेला, कीर्ति नगर से पालम, जोर बाग से मीठापुर, शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-2 और केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर-34 जैसे कॉरिडोर शामिल हैं। इनमें कुछ कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटेड होंगे, जबकि कुछ हिस्से अंडरग्राउंड भी बनाए जाएंगे। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने में सुविधा मिलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2026 By दैनिक जागरण

दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार, 7 नए कॉरिडोर को हरी झंडी

नई दिल्ली।

राजधानी दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने मेट्रो विस्तार योजना के तहत 7 नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 48 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इस योजना के तहत करीब 97 किलोमीटर लंबा नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिसमें 65 नए मेट्रो स्टेशन बनाने की योजना है। इसका मकसद शहर के बाहरी और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देना है, ताकि लोगों की आवाजाही आसान हो सके। इस प्रोजेक्ट में कुछ कॉरिडोर को प्राथमिकता दी गई है, जिन पर पहले काम शुरू किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि इन प्रमुख रूट्स को साल 2029 तक पूरा कर लिया जाए।

बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रोजेक्ट की डीपीआर पहले ही केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही जमीन पर काम शुरू होगा। मेट्रो विस्तार के तहत जिन प्रमुख रूट्स पर काम होगा, उनमें धांसा से नांगलोई, केंद्रीय सचिवालय से किशनगढ़, समयपुर बादली से नरेला, कीर्ति नगर से पालम, जोर बाग से मीठापुर, शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-2 और केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर-34 जैसे कॉरिडोर शामिल हैं। इनमें कुछ कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटेड होंगे, जबकि कुछ हिस्से अंडरग्राउंड भी बनाए जाएंगे। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने में सुविधा मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/major-expansion-of-metro-network-in-delhi-green-signal-given/article-52578

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.