भारतीय अर्थव्यस्था के वास्तुकार थे मनमोहन सिंह, देश की तरक्की में इन 10 कामों के लिए हमेशा किए जाएंगे याद

Business News

जब पी वी नरसिंहराव प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने मनमोहन सिंह को 1991 में अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर वित्त मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंप दिया। इस समय डॉ. मनमोहन सिंह न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा के सदस्य थे

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आज उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने एक्सिडेंटल प्रधानमंत्री कहा गया लेकिन उन्होंने सारे कयासों को गलत करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। मनमोहन सिंह ने अपनी पहचान एक राजनेता से कहीं अधिक एक कुशल अर्थशास्त्री के तौर बनाई। उन्होंने अपनी समझ और सूझबूझ से नसिर्फ दिवालिया होती भारतीय अर्थव्यस्था को बाहर निकाला बल्कि दुनिया के लिए उदारीकरण के दरवाजे खोलकर भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनने का रास्त साफ किया। उनके आर्थिक नीतियों के कारण न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी बल्कि आम लोगों की जिंदगी में भी बड़ा बदलाव आया। लोगों के पास रोजगार के मौके बढ़ें और इनकम में इजाफा हुआ। मनमोहन सिंह की नीतियों ने न केवल भारत की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद की, बल्कि सामाजिक और संरचनात्मक सुधारों में भी आमूलचूल बदलाव लाने का काम किया। आइए जानते हैं कि मनमोहन सिंह को किन कामों के लिए आने वाली पीढ़ी याद करेगी। 

1. आर्थिक उदारीकरण (1991)

मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री रहते हुए भारत की अर्थव्यवस्था को उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की दिशा में ले जाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आयात-निर्यात नीति में सुधार किया और विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया। इससे भारत में रोजगार के मौके बढ़ें और लोगों की आय में बड़ा इजाफा हुआ। 

2. मनरेगा (2005)

मनमोहन सिंह की सरकार ने ही 2005 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की शुरुआत की। इसका बड़ा असर आज देखने को मिलता है। 

3. सूचना का अधिकार (RTI) (2005)
मनमोहन सिंह की सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम लागू किया, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई।

4. परमाणु समझौता (2008)

मनमोहन  सिंह ने 2008 में अमेरिका के साथ ऐतिहासिक भारत-अमेरिका नागरिक परमाणु समझौता किया, जिससे भारत को वैश्विक परमाणु बाजार में प्रवेश करने और ऊर्जा संकट से निपटने में मदद मिली।

5. आधार योजना (2009)

आधार योजना की शुरुआत मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुई, जिसका उद्देश्य प्रत्येक भारतीय नागरिक को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करना था।

6. शिक्षा का अधिकार (2009)

मनमोहन सिंह सरकार ने बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया, जिससे शिक्षा का अधिकार सभी बच्चों तक पहुंचा।

7. भारत के आर्थिक विकास की गति

उनके कार्यकाल में भारत ने आर्थिक विकास की ऊंची दरें दर्ज कीं। 2004-2008 के बीच भारत की GDP वृद्धि दर 8% से अधिक रही।

8. महिला आरक्षण और सशक्तिकरण

मनमोहन सिंह सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में प्रस्तुत किया।

9. पंचायती राज और ग्रामीण विकास

मनमोहन सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भारत निर्माण योजना की शुरुआत की गई, जिसमें सड़कों, बिजली और पानी की सुविधाओं पर जोर दिया गया।

10. सामाजिक और स्वास्थ्य सुधार

मनमोहन सिंह ने जननी सुरक्षा योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन जैसी योजनाओं को लॉन्च किया, जिससे मातृत्व स्वास्थ्य और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ।

मनमोहन सिंह को राजीव गांधी लेकर आए थे 

आपको बता दें कि 1985 में राजीव गांधी के शासन काल में मनमोहन सिंह को भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1990 में वे प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार बनाए गए। जब पी वी नरसिंहराव प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने मनमोहन सिंह को 1991 में अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर वित्त मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंप दिया। इस समय डॉ. मनमोहन सिंह न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा के सदस्य थे। लेकिन संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सरकार के मंत्री को संसद का सदस्य होना आवश्यक होता है। इसलिए उन्हें 1991 में असम से राज्यसभा के लिए चुना गया। मनमोहन सिंह ने आर्थिक उदारीकरण के लिए भारत के दरवाजे खोले। ऐसा कर उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व बाजार के साथ जोड़ दिया। इतना ही नहीं, डॉ. मनमोहन सिंह ने आयात और निर्यात को भी सरल बनाया। इससे दिवालिया होती भारतीय अर्थव्यव्था बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ने लगी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Dec 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/manmohan-singh-was-the-architect-of-indian-economy-and-will/article-6391

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.