कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे सिंह का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. खड़गे और राहुल गांधी दोनों ही कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेने के लिए कर्नाटक के बेलगावी गए थे और मनमोहन सिंह के निधन की खबर आने के तुरंत बाद वे दिल्ली आ गए.
- Hindi News
- देश विदेश
- मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, सात दिन का राष्ट्रीय शोक
मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, सात दिन का राष्ट्रीय शोक
JAGRAN DESK
केंद्र सरकार ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इसके साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं. आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया. वह 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे.
ताजा जानकारी के मुताबिक थोड़ी देर पहले ही उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा है. जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी.
LIVE FEED
9:10 AM, 27 Dec 2024 
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
8:59 AM, 27 Dec 2024
डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हमारे महान देश के इतिहास में एक अध्याय का अंत : टीकेए नायर
केरल के तिरुवनंतपुरम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व प्रधान सचिव टीकेए नायर ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हमारे महान देश के इतिहास में एक अध्याय का अंत है. निस्संदेह वह भारत के अब तक के सबसे उत्कृष्ट प्रधानमंत्रियों में से एक थे. उन्होंने न केवल इस देश की अर्थव्यवस्था को दिशा देने में योगदान दिया, बल्कि भारत के समग्र एकीकृत विकास में भी योगदान दिया. उनके योगदान का भारत पर स्थायी प्रभाव पड़ेगा. देश ने आर्थिक रूप से मजबूत और आधुनिक भारत की नींव रखी.
8:30 AM, 27 Dec 2024
महाराष्ट्र मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा
मुंबई में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्र शोक के प्रतीक के रूप में महाराष्ट्र मंत्रालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा.
7:50 AM, 27 Dec 2024
राष्ट्रपति भवन और एआईसीसी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है. पूर्व प्रधानमंत्री का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. भारत सरकार ने आज के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा.
7:32 AM, 27 Dec 2024
सिंह ना केवल अपनी सरकार बल्कि विपक्ष से भी बात करते थे : वी हनुमंत राव
तेलंगाना के हैदराबाद में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने कहा कि मैंने डॉ. मनमोहन जी के साथ काम किया है. वह न केवल अपनी सरकार बल्कि विपक्ष से भी बात करते थे. यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है, उनका अनुभव राहुल गांधी के लिए महत्वपूर्ण था.
7:15 AM, 27 Dec 2024
सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि देश के लिए एक शक्ति थे... : बीवी श्रीनिवास
कर्नाटक के बेलगावी में युवा कांग्रेस प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने कहा कि वह (पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह) सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि देश के लिए एक शक्ति थे... देश के युवा उनके वित्त मंत्री रहते हुए किए गए कार्यों को याद करते हैं. उन्होंने देश के लिए जो किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.
7:07 AM, 27 Dec 2024
केरल सरकार ने जिला कलेक्टरों को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया
केरल सरकार ने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है. भारत सरकार ने 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक पूरे भारत में 7 दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है.
7:00 AM, 27 Dec 2024
प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही अपने सौम्य व्यवहार के लिए स्मृतियों में रहेंगे मनमोहन: बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गुरुवार को दुख जताया और कहा कि वह प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही अपने सौम्य और सरल व्यवहार के लिए सदैव स्मृतियों में रहेंगे. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. वह 92 साल के थे. बिरला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही अपने सौम्य और सरल व्यवहार के लिए वह सदैव स्मृतियों में रहेंगे. एक कुशल प्रशासक, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दशकों तक राष्ट्र की सेवा की. उन्होंने कहा कि पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. सिंह के परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें, तथा शोकसंतप्त परिजनों और देशवासियों को संबल दें.
6:50 AM, 27 Dec 2024
मनमोहन सिंह के पांच दशक के करियर की एक झलक
आर्थिक सुधारों के जनक और दस वर्ष तक देश की कमान संभालने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. पेश है नौकरशाही और राजनीति में उनके पांच दशक के करियर की एक झलक.
- 1954: पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की.
- 1957: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इकॉनमिक्स ट्रिपोस (तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम).
- 1962: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल.
- 1971: वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में भारत सरकार में शामिल हुए.
- 1972: वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त हुए.
- 1980-82: योजना आयोग के सदस्य.
- 1982-1985: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर.
- 1985-87: योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया.
- 1987-90: जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव.
- 1990: आर्थिक मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार नियुक्त हुए.
- 1991: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए.
- 1991: असम से राज्यसभा के लिए चुने गए और 1995, 2001, 2007 और 2013 में फिर से चुने गए.
- 1991-96: पी वी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री.
- 1998-2004: राज्यसभा में विपक्ष के नेता.
- 2004-2014: भारत के प्रधानमंत्री.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए