केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप, मामला दर्ज

JAGRAN DESK

केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। मनचलों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी के सुरक्षाकर्मी को भी धमकाया है। इस मामले में युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के जलगांव स्थित मुक्ताईनगर तहसील के कोथली गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां संत मुक्ताई यात्रा के दौरान कुछ आवारा लड़कों ने एक केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश की है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश हुई है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंत्री ने पुलिस से इन युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

मंत्री का कहना है कि उस समय इनकी बेटी के साथ जो सुरक्षाकर्मी था, उसका भी कॉलर पकड़कर इन युवकों ने धमकाया था। बताया जा रहा है कि इन युवकों में कुछ आपराधिक किस्म के युवक थे।

बच्चों से छेड़छाड़ करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नगर पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने पुलिस से बातचीत की और मीडिया को बताया कि उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी बात की है।

डिप्टी एसपी का बयान भी सामने आया 

डिप्टी एसपी कुषणात पींगड़े ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को कोथली गांव की यात्रा थी। इस दौरान कुछ युवकों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और कुछ कमेंट्स पास किए। इस मामले में छेड़खानी, पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में 7 युवक शामिल थे।  

उन्होंने बताया कि ये यात्रा में घूमने वाले लड़के थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप, मामला दर्ज

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र के जलगांव स्थित मुक्ताईनगर तहसील के कोथली गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां संत मुक्ताई यात्रा के दौरान कुछ आवारा लड़कों ने एक केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश की है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश हुई है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंत्री ने पुलिस से इन युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

मंत्री का कहना है कि उस समय इनकी बेटी के साथ जो सुरक्षाकर्मी था, उसका भी कॉलर पकड़कर इन युवकों ने धमकाया था। बताया जा रहा है कि इन युवकों में कुछ आपराधिक किस्म के युवक थे।

बच्चों से छेड़छाड़ करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नगर पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने पुलिस से बातचीत की और मीडिया को बताया कि उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी बात की है।

डिप्टी एसपी का बयान भी सामने आया 

डिप्टी एसपी कुषणात पींगड़े ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को कोथली गांव की यात्रा थी। इस दौरान कुछ युवकों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और कुछ कमेंट्स पास किए। इस मामले में छेड़खानी, पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में 7 युवक शामिल थे।  

उन्होंने बताया कि ये यात्रा में घूमने वाले लड़के थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।  

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/many-girl-students-including-union-ministers-daughter-molest/article-12340

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.