बिहार में चीटिंग नहीं कराने पर मैट्रिक परीक्षार्थी का मर्डर, सासाराम में मचा बवाल, दिल्ली-कोलकाता NH पर जाम

JAGRAN DESK

दो छात्रों को गोली लगने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बवाल कर दिया और शव रखकर कोलकाता-बनारस नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुईं।

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक परीक्षार्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार चीटिंग विवाद को लेकर सासाराम में एक परीक्षार्थी की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में तनाव फैल गया है. घटना धौडाढ थाना क्षेत्र की है, जहां अमित कुमार नामक परीक्षार्थी की हत्या कर दी गई.
 
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है. मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कोटा किरण कुमार घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 
अपराधियों को पकड़ने की मांग

घटना से नाराज ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बदमाशों ने छात्रों पर उश समय हमला किया, जब वे परीक्षा देकर लौट रहे थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान एक छात्र ने नकल कराने से मना कर दिया था। इसी वजह से विवाद हुआ था और परीक्षा से लौटते समय बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मार दी।

बिहार में मैट्रिक परीक्षा

बिहार में मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी से हुई है। यहां 25 फरवरी तक परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा में 15 लाख से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। मैट्रिक परीक्षा से पहले बीपीएससी परीक्षा में बवाल हुआ था। इस परीक्षआ में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं और बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बिहार में चीटिंग नहीं कराने पर मैट्रिक परीक्षार्थी का मर्डर, सासाराम में मचा बवाल, दिल्ली-कोलकाता NH पर जाम

JAGRAN DESK

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक परीक्षार्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार चीटिंग विवाद को लेकर सासाराम में एक परीक्षार्थी की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में तनाव फैल गया है. घटना धौडाढ थाना क्षेत्र की है, जहां अमित कुमार नामक परीक्षार्थी की हत्या कर दी गई.
 
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है. मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कोटा किरण कुमार घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 
अपराधियों को पकड़ने की मांग

घटना से नाराज ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बदमाशों ने छात्रों पर उश समय हमला किया, जब वे परीक्षा देकर लौट रहे थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान एक छात्र ने नकल कराने से मना कर दिया था। इसी वजह से विवाद हुआ था और परीक्षा से लौटते समय बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मार दी।

बिहार में मैट्रिक परीक्षा

बिहार में मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी से हुई है। यहां 25 फरवरी तक परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा में 15 लाख से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। मैट्रिक परीक्षा से पहले बीपीएससी परीक्षा में बवाल हुआ था। इस परीक्षआ में अनियमितता को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं और बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/matric-candidates-murder-in-sasaram-created-a-ruckus-on-delhi-kolkata/article-11101

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.