बंगाल में मेडिकल स्टाफ की बल्ले-बल्ले, CM ममता ने सैलरी में किया बंपर इजाफा

JAGRAN DESK

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मेडिकल स्टाफ के लिए बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने सभी स्तरों पर वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ अन्य स्टाफ की सैलरी बढ़ा दी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेडिकल स्टाफ के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमने पहले वरिष्ठ और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन बढ़ाया था, लेकिन अब और सुधार की जरूरत है, इसलिए हमने सभी स्तरों पर वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन 15,000 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इसके परिणामस्वरूप, डिप्लोमा धारक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों को अब 65,000 रुपये के स्थान पर 80,000 रुपये मिलेंगे, जबकि पोस्ट-ग्रेजुएट वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों को 70,000 रुपये की जगह पर 85,000 रुपये मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, पोस्ट-डॉक्टरेट वरिष्ठ डॉक्टरों का वेतन 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाएगा। इसके साथ ही, ममता बनर्जी ने सभी इंटर्न, हाउस स्टाफ, पोस्ट-ग्रेजुएट प्रशिक्षुओं और पोस्ट-डॉक्टोरल प्रशिक्षुओं के लिए 10,000 रुपये की वेतन वृद्धि की घोषणा की है।

आरजी कर घटना पर बोलीं सीएम

वहीं, एक अन्य खबर में ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद उसकी हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए सोमवार को सख्त सजा की मांग की। उन्होंने जान गंवाने वाली महिला डॉक्टर को अपनी 'बहन' बताया और पीड़िता के माता-पिता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। महिला डॉक्टर की अस्पताल में रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। धोनो धन्यो ऑडिटोरियम में वरिष्ठ एवं जूनियर चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों की एक विशेष सभा को संबोधित करते हुए ममता ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला और अपराजिता विधेयक पेश करने पर जोर दिया, जिसमें बलात्कार के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बंगाल में मेडिकल स्टाफ की बल्ले-बल्ले, CM ममता ने सैलरी में किया बंपर इजाफा

JAGRAN DESK

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेडिकल स्टाफ के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमने पहले वरिष्ठ और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन बढ़ाया था, लेकिन अब और सुधार की जरूरत है, इसलिए हमने सभी स्तरों पर वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन 15,000 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इसके परिणामस्वरूप, डिप्लोमा धारक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों को अब 65,000 रुपये के स्थान पर 80,000 रुपये मिलेंगे, जबकि पोस्ट-ग्रेजुएट वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों को 70,000 रुपये की जगह पर 85,000 रुपये मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, पोस्ट-डॉक्टरेट वरिष्ठ डॉक्टरों का वेतन 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाएगा। इसके साथ ही, ममता बनर्जी ने सभी इंटर्न, हाउस स्टाफ, पोस्ट-ग्रेजुएट प्रशिक्षुओं और पोस्ट-डॉक्टोरल प्रशिक्षुओं के लिए 10,000 रुपये की वेतन वृद्धि की घोषणा की है।

आरजी कर घटना पर बोलीं सीएम

वहीं, एक अन्य खबर में ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद उसकी हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए सोमवार को सख्त सजा की मांग की। उन्होंने जान गंवाने वाली महिला डॉक्टर को अपनी 'बहन' बताया और पीड़िता के माता-पिता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। महिला डॉक्टर की अस्पताल में रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। धोनो धन्यो ऑडिटोरियम में वरिष्ठ एवं जूनियर चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों की एक विशेष सभा को संबोधित करते हुए ममता ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला और अपराजिता विधेयक पेश करने पर जोर दिया, जिसमें बलात्कार के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/medical-staff-bat-in-bengal-cm-mamta-increased-bumper-in/article-11490

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.