- Hindi News
- देश विदेश
- मौनी अमावस्या के लिए रेलवे ने की खास तैयारी, 150 कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें शेड्यूल
मौनी अमावस्या के लिए रेलवे ने की खास तैयारी, 150 कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें शेड्यूल
JAGRAN DESK
By दैनिक जागरण
On
महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय खुद लेगा. यह बात प्रयागराज दौरे के दौरान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने कहीं. कहा कि प्रयागराज की धरती पर 144 वर्षों बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. ऐसे में देश के कोने-कोने से 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का संभावना है. इसके मद्देनजर ट्रेनों के संचालन के लिए रेल प्रशासन निर्णय लेगा. हमारा फोकस यात्री की सुविधा है.
केंद्रीय मंत्री ने महाकुंभ 2025 में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए संगम क्षेत्र में स्थापित मेला शिविर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यात्रियों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने टिकट काउंटरों और पूछताछ केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। मंत्री ने महाकुंभ के दौरान सेवा और सहायता प्रदान करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने मेला शिविर में टिकट के लिए लाइन में खड़े यात्रियों से भी बात की तथा रेलवे सेवाओं और व्यवस्थाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली। यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था की काफी सराहना की।रेलवे 13,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करेगा
मेला शिविर में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे पिछले तीन वर्षों से तीर्थयात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए तैयारी कर रहा था। महाकुंभ 2025 के दौरान, रेलवे 13,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करेगा, जिनमें 3,100 से अधिक विशेष ट्रेनें और 10,000 नियमित ट्रेनें शामिल होंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महाकुंभ देश और रेलवे दोनों के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन है। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पूरी क्षमता और समर्पण के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।
150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना
मौनी अमावस्या पर्व के दौरान पवित्र स्नान की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस दिन 150 से अधिक मेला विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी। इनमें से अधिकांश ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से चलेंगी, जबकि मंडल के अन्य स्टेशनों से भी विभिन्न दिशाओं में विशेष ट्रेनें चलेंगी। नियमित रेल सेवाएं भी अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। एक दिन में एक ही स्टेशन से 150 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चलाना अपने आप में एक रिकार्ड होगा। कुंभ 2019 के दौरान मौनी अमावस्या पर लगभग 85 मेला विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जो पिछले अवसरों पर संचालित विशेष ट्रेनों की संख्या से 65 अधिक है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
25 Jan 2025 By दैनिक जागरण
मौनी अमावस्या के लिए रेलवे ने की खास तैयारी, 150 कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें शेड्यूल
JAGRAN DESK
केंद्रीय मंत्री ने महाकुंभ 2025 में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए संगम क्षेत्र में स्थापित मेला शिविर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यात्रियों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने टिकट काउंटरों और पूछताछ केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। मंत्री ने महाकुंभ के दौरान सेवा और सहायता प्रदान करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने मेला शिविर में टिकट के लिए लाइन में खड़े यात्रियों से भी बात की तथा रेलवे सेवाओं और व्यवस्थाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली। यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था की काफी सराहना की।रेलवे 13,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करेगा
मेला शिविर में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे पिछले तीन वर्षों से तीर्थयात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए तैयारी कर रहा था। महाकुंभ 2025 के दौरान, रेलवे 13,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करेगा, जिनमें 3,100 से अधिक विशेष ट्रेनें और 10,000 नियमित ट्रेनें शामिल होंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महाकुंभ देश और रेलवे दोनों के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन है। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पूरी क्षमता और समर्पण के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।
150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना
मौनी अमावस्या पर्व के दौरान पवित्र स्नान की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस दिन 150 से अधिक मेला विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी। इनमें से अधिकांश ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से चलेंगी, जबकि मंडल के अन्य स्टेशनों से भी विभिन्न दिशाओं में विशेष ट्रेनें चलेंगी। नियमित रेल सेवाएं भी अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। एक दिन में एक ही स्टेशन से 150 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चलाना अपने आप में एक रिकार्ड होगा। कुंभ 2019 के दौरान मौनी अमावस्या पर लगभग 85 मेला विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जो पिछले अवसरों पर संचालित विशेष ट्रेनों की संख्या से 65 अधिक है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/minister-of-state-for-railways-said-mouni-will-run-more/article-8445
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.