देवकी नंदन ठाकुर बोले - मोदी-योगी सनातन हितैषी, महाकुंभ के लिए सीएम योगी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम

JAGRAN DESK

प्रख्यात कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में की गई भव्य और दिव्य तैयारियों की जितनी प्रशंका की जाए कम है।

प्रख्यात कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने महाकुम्भ 2025 के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में की गई भव्य और दिव्य तैयारियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़क, पानी, और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाने में अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर हर पहलू को सुदृढ़ बनाने की सराहना की।

डबल इंजन सरकार को बताया सनातन धर्म हितैषी
देवकी नंदन ठाकुर ने केंद्र और प्रदेश सरकार को सनातन धर्म का हित चाहने वाली डबल इंजन सरकार बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही सनातन धर्म के विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सरकार का शासन प्रदेश और देश के लिए अत्यंत लाभकारी है।
 
सनातन धर्म संसद का आयोजन
27 जनवरी को आयोजित होने वाली 'सनातन धर्म संसद' की घोषणा करते हुए ठाकुर ने इसके मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस संसद का मुख्य लक्ष्य 'सनातन बोर्ड' का गठन करना है। इस बोर्ड के माध्यम से धर्म परिवर्तन पर रोक, मंदिरों की संपत्ति का संरक्षण और धार्मिक संस्थानों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

मंदिरों की संपत्ति के उपयोग पर उठाए सवाल
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में मंदिरों की धनराशि का उपयोग ऐसे कार्यों में हो रहा है जो सनातन धर्म के विपरीत हैं। उन्होंने बताया कि इस धन से हज यात्राएं और चर्च निर्माण किए जा रहे हैं, जबकि इसे गुरुकुल, गौशाला, अस्पताल, और असहायों के कल्याण में लगाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'सनातन बोर्ड' बनने के बाद यह समस्या हल हो जाएगी।

सनातन धर्म के संरक्षण की अपील
देवकी नंदन ठाकुर ने सनातन धर्म के संरक्षण और उन्नति के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम मांगते नहीं, इसलिए हमें मिला नहीं। वर्तमान सरकार से उन्होंने उम्मीद जताई कि वह उनकी बातों को सुनेगी और सनातन धर्म की उन्नति के लिए ठोस कदम उठाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

देवकी नंदन ठाकुर बोले - मोदी-योगी सनातन हितैषी, महाकुंभ के लिए सीएम योगी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम

JAGRAN DESK

प्रख्यात कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने महाकुम्भ 2025 के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में की गई भव्य और दिव्य तैयारियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़क, पानी, और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाने में अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर हर पहलू को सुदृढ़ बनाने की सराहना की।

डबल इंजन सरकार को बताया सनातन धर्म हितैषी
देवकी नंदन ठाकुर ने केंद्र और प्रदेश सरकार को सनातन धर्म का हित चाहने वाली डबल इंजन सरकार बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही सनातन धर्म के विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सरकार का शासन प्रदेश और देश के लिए अत्यंत लाभकारी है।
 
सनातन धर्म संसद का आयोजन
27 जनवरी को आयोजित होने वाली 'सनातन धर्म संसद' की घोषणा करते हुए ठाकुर ने इसके मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस संसद का मुख्य लक्ष्य 'सनातन बोर्ड' का गठन करना है। इस बोर्ड के माध्यम से धर्म परिवर्तन पर रोक, मंदिरों की संपत्ति का संरक्षण और धार्मिक संस्थानों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

मंदिरों की संपत्ति के उपयोग पर उठाए सवाल
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में मंदिरों की धनराशि का उपयोग ऐसे कार्यों में हो रहा है जो सनातन धर्म के विपरीत हैं। उन्होंने बताया कि इस धन से हज यात्राएं और चर्च निर्माण किए जा रहे हैं, जबकि इसे गुरुकुल, गौशाला, अस्पताल, और असहायों के कल्याण में लगाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'सनातन बोर्ड' बनने के बाद यह समस्या हल हो जाएगी।

सनातन धर्म के संरक्षण की अपील
देवकी नंदन ठाकुर ने सनातन धर्म के संरक्षण और उन्नति के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम मांगते नहीं, इसलिए हमें मिला नहीं। वर्तमान सरकार से उन्होंने उम्मीद जताई कि वह उनकी बातों को सुनेगी और सनातन धर्म की उन्नति के लिए ठोस कदम उठाएगी।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/modi-yogi-sanatan-well-wisher/article-8366

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.