बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी

JAGRAN DESK

बुलंदशहर में भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

सविता समाज युवा संस्थान द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 24 जनवरी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती जननायक कर्पूरी पार्क, सेक्टर-एच0, नीरा नर्सिंग होम में धूमधाम से मनायी गयी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सविता युवा संस्थान की अध्यक्षा राधारानी व क्षेत्रीय सभासद नुपूर सुनील शंखधर ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजिल अर्पित कर की। मुख्य अतिथि के रूप में समाज के नेता व विधायक रामचन्द्र प्रधान, भाजपा नेता अनिल सेन, समाजवादी नेता संजय विद्यार्थी, सविता महासभा के अध्यक्ष आर0पी सविता, नंदवंशी प्रेरणा स्रोत संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर, एमसीए के प्रदेश अध्यक्ष राहुल शर्मा, श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज कल्याण समिति के महासचिव उमाशंकर शर्मा, नन्द युवा वाहिनी के अध्यक्ष बृजेश नंन्द उपस्थित रहे।

पुस्तकालय भवन बनाने की अपील : कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक रामचन्द्र प्रधान ने क्षेत्रीय सभासद से पार्क का नाम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर करने तथा पार्क में पुस्तकालय भवन बनाने की अपील की। उन्होंने सभासद व सविता समाज युवा संस्थान के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के मूर्ति पर छत व अन्य निर्माण कार्य हेतु बधाई दी।

WhatsApp Image 2025-01-24 at 7.52.03 PM

संस्था के लोग समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे : भाजपा नेता अनिल सेन ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने सविता समाज युवा संस्थान के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था के लोग समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, यह हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए वह सदैव खड़े हैं। 

संस्था के संस्थापक स्व. अनूप वर्मा को किया याद : समाजवादी नेता संजय विद्यार्थी ने संस्था के संस्थापक स्व. अनूप वर्मा को याद करते हुए कहा कि इस पार्क में आज हम लोग भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जयंती मना रहे हैं, वह स्व0 अनूप वर्मा जी के अथक प्रयासों का फल है। उन्होंने कहा कि स्व. अनूप वर्मा तथा स्वयं उन्होंने मिलकर समाज को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया था, जिसे आज सविता समाज युवा संस्थान के लोग आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 

महापुरूष की जयन्ती हमारे वार्ड में मनायी जाती है : क्षेत्रीय सभासद नुपूर सुनील शंखधर ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि ऐसे महान महापुरूष की जयन्ती हमारे वार्ड में मनायी जाती है। उन्होंने सविता समाज युवा संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि वह सदैव उनके साथ खड़ी हैं।

WhatsApp Image 2025-01-24 at 7.52.02 PM

सभी पिछड़ी जाति के नेता थे : सविता समाज युवा संस्था की अध्यक्षा राधारानी ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर  हमारे समाज के ही नहीं अपितु सभी पिछड़ी जाति के नेता थे। उन्होंने स्व0 अनूप वर्मा को भी याद किया और कहा कि स्व0 अनूप वर्मा ने जो अलख जलाई है, उसे सदैव जलाई रखी जायेगी। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए सविता महासभा, नंदवंशी प्रेरणा स्रोत संगठन, एमसीए, श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज कल्याण समिति तथा नन्द युवा वाहिनी को धन्यवाद दिया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी

JAGRAN DESK

सविता समाज युवा संस्थान द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 24 जनवरी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती जननायक कर्पूरी पार्क, सेक्टर-एच0, नीरा नर्सिंग होम में धूमधाम से मनायी गयी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सविता युवा संस्थान की अध्यक्षा राधारानी व क्षेत्रीय सभासद नुपूर सुनील शंखधर ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजिल अर्पित कर की। मुख्य अतिथि के रूप में समाज के नेता व विधायक रामचन्द्र प्रधान, भाजपा नेता अनिल सेन, समाजवादी नेता संजय विद्यार्थी, सविता महासभा के अध्यक्ष आर0पी सविता, नंदवंशी प्रेरणा स्रोत संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर, एमसीए के प्रदेश अध्यक्ष राहुल शर्मा, श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज कल्याण समिति के महासचिव उमाशंकर शर्मा, नन्द युवा वाहिनी के अध्यक्ष बृजेश नंन्द उपस्थित रहे।

पुस्तकालय भवन बनाने की अपील : कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक रामचन्द्र प्रधान ने क्षेत्रीय सभासद से पार्क का नाम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर करने तथा पार्क में पुस्तकालय भवन बनाने की अपील की। उन्होंने सभासद व सविता समाज युवा संस्थान के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के मूर्ति पर छत व अन्य निर्माण कार्य हेतु बधाई दी।

WhatsApp Image 2025-01-24 at 7.52.03 PM

संस्था के लोग समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे : भाजपा नेता अनिल सेन ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने सविता समाज युवा संस्थान के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था के लोग समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, यह हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए वह सदैव खड़े हैं। 

संस्था के संस्थापक स्व. अनूप वर्मा को किया याद : समाजवादी नेता संजय विद्यार्थी ने संस्था के संस्थापक स्व. अनूप वर्मा को याद करते हुए कहा कि इस पार्क में आज हम लोग भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जयंती मना रहे हैं, वह स्व0 अनूप वर्मा जी के अथक प्रयासों का फल है। उन्होंने कहा कि स्व. अनूप वर्मा तथा स्वयं उन्होंने मिलकर समाज को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया था, जिसे आज सविता समाज युवा संस्थान के लोग आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 

महापुरूष की जयन्ती हमारे वार्ड में मनायी जाती है : क्षेत्रीय सभासद नुपूर सुनील शंखधर ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि ऐसे महान महापुरूष की जयन्ती हमारे वार्ड में मनायी जाती है। उन्होंने सविता समाज युवा संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि वह सदैव उनके साथ खड़ी हैं।

WhatsApp Image 2025-01-24 at 7.52.02 PM

सभी पिछड़ी जाति के नेता थे : सविता समाज युवा संस्था की अध्यक्षा राधारानी ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर  हमारे समाज के ही नहीं अपितु सभी पिछड़ी जाति के नेता थे। उन्होंने स्व0 अनूप वर्मा को भी याद किया और कहा कि स्व0 अनूप वर्मा ने जो अलख जलाई है, उसे सदैव जलाई रखी जायेगी। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए सविता महासभा, नंदवंशी प्रेरणा स्रोत संगठन, एमसीए, श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज कल्याण समिति तथा नन्द युवा वाहिनी को धन्यवाद दिया। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/money-with-101st-birth-anniversary-of-former-bihar-cm-karpoori/article-8435

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.